Print Friendly, PDF & Email

[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 2 जून 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. क्या भारत को बाल सीमा लागू करनी चाहिए? विश्लेषण कीजिए एवं सुझाव दीजिए कि क्या भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक-बच्चा नीति प्रभावी होगी? (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

चीन की एक-बच्चा नीति पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारतीय जनसंख्या के सन्दर्भ में वर्तमान रुझानों को स्पष्ट कीजिए।

जनसंख्या में लगातार वृद्धि होना एक महत्वपूर्ण मुद्दा क्यों है? समझाइए।

इसके कारकों पर चर्चा कीजिए।

इसके पक्ष एवं विपक्षों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि बाधाओं के बावजूद, पर्याप्त संसाधनों के उपयोग के साथ एक बच्चे की सीमा एक वास्तविकता हो सकती है। शिक्षा कार्यक्रम और अन्य सेवाएं इस परिवर्तन को आसान बनाने में बहुत मददगार होंगी। महत्वपूर्ण प्रयासों से, ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं जो भारत की जनसंख्या के मुद्दे को बड़े पैमाने पर सहायता करेंगे।

 

विषय: भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव। सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता।

 2. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भारत में क्षेत्रवाद, बढ़ती सांस्कृतिक आक्रामकता का परिणाम प्रतीत होता है? विचार-विमर्श कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Times of India

 निर्देशक शब्द:

 विचार-विमर्श कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • भारत में क्षेत्रवाद बढ़ती सांस्कृतिक मुखरता का परिणाम कैसे प्रतीत होता है? स्पष्ट कीजिए।
  • समझाइए कि क्षेत्रवाद एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के लोगों द्वारा अपनी विशिष्ट भाषा, संस्कृति, बोली आदि से एकजुट होकर पहचान और उद्देश्य की सामान्य भावना की अभिव्यक्ति है।
  • इसके कुछ उदाहरणों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इस चुनौती से निपटने एवं एक अखंड भारत को सुनिश्चित करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है? बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 3. भारत अब मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में इनकार नहीं कर सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के कथन को उचित ठहराने वाले कुछ उपयुक्त डेटा/तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य सभी देशों से संबंधित एक बड़ा कारण कैसे है? संक्षेप में एक तस्वीर प्रस्तुत कीजिए।
  • समझाइए कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2020 की एक रिपोर्ट महामारी के कारण मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ रहे व्यवधान को उजागर करती है।
  • भारत में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा बेहद जटिल कैसे है? इसके कारकों पर चर्चा कीजिए।
  • मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता क्यों दी जानी चाहिए? समझाइए।

निष्कर्ष:

एक सशक्त एवं समावेशी प्रतिक्रिया का मसौदा तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

 4. आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के साथ सीधे टकराव की स्थिति में है। हाल ही में कोविड-19 महामारी संबंधी नीतियों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए एवं 2005 के सूचना का अधिकार अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

आधिकारिक गोपनीयता कानून आरटीआई के साथ सीधे टकराव की स्थिति में कैसे है? आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

कोरोनावायरस महामारी के दौरान सरकारी गोपनीयता में वृद्धि कैसे हो रही है? चर्चा कीजिए।

सम्बंधित चिंताओं पर विस्तार से प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि सार्वजनिक जानकारी को सीमित करने के स्थान पर एजेंसियां इस संकट का उपयोग शासन को अगले स्तर तक ले जाने के अवसर- सरकार को जनता के लिए और भी अधिक सुलभ बनाने के रूप में कर सकती हैं।

 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

5. “हाल के वर्षों में भारत में सरकारी नीतियों एवं हस्तक्षेप के साथ बाल श्रम उत्तरोत्तर कम हो रहा था लेकिन महामारी ने इस प्रवृत्ति को उलट दिया है।” विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में बाल श्रम के मुद्दे पर प्रकाश डालने वाले कुछ प्रमुख तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

बाल श्रम पर महामारी के प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

बाल श्रम के संबंध में नीति निर्माताओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

इस समस्या के समाधान के लिए क्या करने की आवश्यकता है? सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि सरकारों, नियोक्ताओं, संघों, नागरिक समाज संगठनों और यहां तक कि व्यक्तियों को भी उठना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन वर्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र की 2021 की घोषणा के एक भाग के रूप में ‘बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई’ करने का संकल्प लेना चाहिए। हमारे आज के कार्य कल के बच्चों का भविष्य तय करेंगे।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।

 6. महामारी के कारण वर्तमान में चल रहे संकट के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रभावकारिता पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

खाद्य सुरक्षा उपायों में प्रभावोत्पादकता प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

इन चुनौतियों से निपटने के लिए उपाय सुझाइए।

इन समस्याओं के समाधान के लिए समाधानों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।

7. कांट (Kant) का कौन सा सिद्धांत मानव गरिमा एवं मानव अधिकारों के विचारों का समर्थन करता है? कैसे? समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: jstor.org

निर्देशक शब्द:

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

महान जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट के अनुसार मनुष्य सृष्टि में एक विशेष स्थान रखता है।

विषयवस्तु:

अपने उत्तर के समर्थन में कांट के सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।

उनके सिद्धांत की विस्तार से चर्चा कीजिए एवं उदाहरणों के साथ इसकी प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

आज के समय में इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos