Print Friendly, PDF & Email

[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 1 जून 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

1. तरुण तेजपाल मामले के निर्णय को बदलने की आवश्यकता है। अन्यथा, यह महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा को बाधित करने वाली एक बुरी मिसाल के रूप में रहेगा। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मामले की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस सन्दर्भ में दिए गए निर्णय में शामिल त्रुटियों पर प्रकाश डालिए।

तरुण तेजपाल मामले के निर्णय की आलोचना के कारणों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा के महत्व को दोहराते हुए सुझाव दीजिए कि क्या किए जाने की आवश्यकता है। निर्णय को बदलने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

 2. हमारे देश में दलित महिलाएं व्यवस्थित एवं संरचनात्मक भेदभाव के कारण हिंसा के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। इस पृष्ठभूमि में समझाइए कि भारत की दलित महिलाएं यौन हिंसा की चपेट में क्यों हैं? इन उत्तरजीवियों की सुरक्षा में भारतीय न्यायिक प्रणाली की भूमिका का भी आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:   The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल की घटनाओं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • दलित महिलाएं हिंसा के प्रति अधिक संवेदनशील क्यों हैं? विस्तार से चर्चा कीजिए।
  • इसके प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालिए।
  • इन उत्तरजीवी लोगों की सुरक्षा में भारतीय न्यायिक प्रणाली की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

निष्कर्ष:

लेख से संकेत लीजिए एवं आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 3. लक्षद्वीप को एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में रुपान्तरित करने के उद्देश्य से निर्मित सुधारों के मसौदा कानून की लक्षद्वीप में कड़ी आलोचना हुई है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द: 

टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • लक्षद्वीप के विकास के लिए मालदीव मॉडल के अनुसरण से सम्बंधित मुद्दों की व्याख्या कीजिए।
  • इस सन्दर्भ में हाल ही में प्रस्तुत किये गए मसौदा कानून के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा कीजिए।
  • इसकी आलोचनाओं पर भी प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि लक्षद्वीप को एक ऐसी स्पष्ट नीति की आवश्यकता है, जिसमें व्यापक परामर्श के बाद संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन शामिल हो एवं जो जलवायु बाध्यताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र शासित प्रदेश के मौजूदा बुनियादी ढांचे के भीतर संभव हो।

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 4. महामारी ने हमें यह एहसास कराया है कि कोई भी एकल स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली आधुनिक समाज की सभी स्वास्थ्य आवश्यकताओं का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकती है। इसके लिए एक समावेशी एवं एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था की आवश्यकता है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के समक्ष उपस्थित संकट का संक्षिप्त संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

कोई एकल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली इस स्थिति को संतोषजनक रूप से संबोधित क्यों नहीं कर सकती है? स्पष्ट कीजिए।

एक समावेशी एवं एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था के महत्व को पहचानने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श कीजिए।

 निष्कर्ष:

इसके समाधान की राह सुझाइए एवं आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

5. “क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल क्रांति के आगामी चरण का नेतृत्व करेगी। भारत को इस अवसर को चूकना नहीं चाहिए।” विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विश्व भर में क्रिप्टो करेंसी के बढ़ते प्रभुत्व पर संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • क्रिप्टोकरेंसी एवं ब्लॉक चेन तकनीक के सकारात्मक पहलुओं को प्रस्तुत कीजिए।
  • क्रिप्टोकरेंसी के विनियमन एवं उपयोग से सम्बंधित भय पर प्रकाश डालिए।
  • ओपन क्रिप्टोकरेंसी के विरुद्ध सरकार की अनिच्छा की आलोचना पर एक लेख लिखिए।
  • इसके विनियमन की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: भावनात्मक बुद्धिमत्ता: अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।

 6.हॉवर्ड गार्डनर द्वारा भावनात्मक बुद्धिमत्ता में शामिल की गई सात प्रकार की बुद्धिमत्ता में कौन-कौन सी बुद्धिमत्ता शामिल है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: जी सुब्बाराव एवं पी.एन. रॉय चौधरी।

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भावनात्मक बुद्धिमत्ता से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • गार्डनर की 7 प्रकार की बुद्धिमत्ता क्या हैं? विस्तार से समझाइए।
  • उनके सिद्धांत की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इस सिद्धांत की प्रासंगिकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

7. अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में आदर्शवाद के मुख्य सिद्धांतों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: जी सुब्बाराव एवं पी.एन. रॉय चौधरी।

निर्देशक शब्द:

रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए – प्रश्न के कैसे, क्यों अथवा विशेष संदर्भ में क्या का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए विषय को स्पष्ट कीजिए। आपको जहां भी उपयुक्त लगे, प्रमुख शब्दों को परिभाषित करना चाहिए, और प्रासंगिक संबद्ध तथ्यों के साथ प्रमाणित करना चाहिए।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के सन्दर्भ में आदर्शवाद का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

इसकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

इसके प्रमुख सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

अपने उत्तर के स्पष्टीकरण के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos