How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
1. भारत के इतिहास के पुनर्निर्माण में चीनी एवं अरब यात्रियों के लेखों के महत्व का आकलन कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: पिछले वर्ष के प्रश्न: सीएसई 2018, आधुनिक भारतीय इतिहास: स्पेक्ट्रम प्रकाशन।
निर्देशक शब्द:
आकलन कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सर्वकालिक और तात्कालिक दोनों महत्त्व को स्पष्ट करते हुए उसकी सारगर्भित उपयोगिता बताइये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में विदेशी यात्रियों के लेखों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
चीनी एवं अरब यात्रियों के लेखों के योगदान पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि यद्यपि इन यात्रियों द्वारा उनके व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों के कारण प्रदान किए गए लेखों की विश्वसनीयता से सम्बंधित कुछ मुद्दे हैं, लेकिन फिर भी वे भारतीय इतिहास के पुनर्निर्माण में विलुप्त लिंक का पता लगाने के एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।
2. वैक्सीन पर्यटन क्या है? यह लोकप्रियता क्यों प्राप्त कर रहा है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- वैक्सीन पर्यटन क्या है? समझाइए।
- यह लोकप्रियता क्यों प्राप्त कर रहा है? चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसकी संभावनाओं एवं भारत के सन्दर्भ में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
3. सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सुधार लाने के लिए पेटेंट बाधाओं से कैसे बचा जा सकता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
महामारी के काल में पेटेंट से सम्बंधित चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण की आवश्यकता क्यों है? समझाइए।
वैश्विक वैक्सीन उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करने के लिए पेटेंट की बाधा को दूर करने के कुछ उपायों पर चर्चा कीजिए। (लेख से संकेत लीजिए)
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि पेटेंट को कवचयुक्त स्वामित्व अधिकार के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। वे केवल एक अस्थायी अनुबंध हैं, जो नवप्रवर्तक के दावों के साथ जनहित को संतुलित करते हैं और वह भी सामान्य समय में। तत्काल वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए, बड़े पैमाने पर वैक्सीन उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए बौद्धिक सम्पदा बाधा को दूर करने के लिए सभी संभावित विकल्पों का उपयोग किया जाना चाहिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
4. कोविड महामारी एवं उसके बाद के लॉकडाउन के कारण रोजगार क्षति एवं बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हुआ है। मजदूरी के नुकसान की भरपाई तथा आजीविका को समर्थन देने के लिए सरकारों द्वारा की गई पहलों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
प्रतिबंधित आर्थिक गतिविधियों के परिणामस्वरूप भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार की क्षति कैसे हुई है? समझाइए।
बढ़ती बेरोजगारी के आर्थिक परिणामों पर चर्चा कीजिए।
मजदूरी के नुकसान की भरपाई और आजीविका को समर्थन देने के लिए सरकारों द्वारा की गई पहलों को सोदाहरण सूचीबद्ध कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
सा.अ.3– संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. चिपको आंदोलन का सम्बन्ध वृक्षों को गले लगाने से अधिक वन विभाग के कार्यों की निंदा करने से था। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: India Today
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
चिपको आंदोलन क्या था? संक्षिप्त व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
चिपको आंदोलन की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डालिए।
वन विभाग की नीतियों की कमियों की विवेचना कीजिए एवं समझाइए कि चिपको आंदोलन ने दृढ़ता से खड़े होकर इसे एक नया अर्थ कैसे दिया।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।
6. भारत में पर्यावरणीय वित्तीय सुधारों के एक भाग के रूप में इको-टैक्स लगाने की आवश्यकता एवं लाभों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
इको-टैक्स से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
पर्यावरण वित्तीय सुधारों से प्रदूषण कैसे कम होगा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए संसाधन कैसे उत्पन्न होंगे, इसकी व्याख्या कीजिए।
भारत में पर्यावरणीय वित्तीय सुधारों के एक भाग के रूप में इको टैक्स लगाने की आवश्यकता एवं लाभों को विस्तार से बताइए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।
7. जीनोम अनुक्रमण का क्या अर्थ है? कोविड 19 महामारी के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में इसके महत्व का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषणकीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तरकीसंरचना:
परिचय:
जीनोम अनुक्रमण की अवधारणा स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषयवस्तु:
स्वास्थ्य क्षेत्र में इसके सामान्य महत्व पर प्रकाश डालिए।
वर्तमान कोविड-19 महामारी के सन्दर्भ में यह कैसे सहायक है? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos