[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 18 मई 2021

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

1. क्या अरब सागर, चक्रवातों के लिए अनुकूल होता जा रहा है? क्या आपको नहीं लगता कि हाल के वर्षों में अरब सागर में पहले की तुलना में सशक्त चक्रवातों की बारम्बारता में अधिक वृद्धि हुई है? समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Financial Express

 निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पहले की तुलना में हाल के वर्षों में, अरब सागर में सशक्त चक्रवातों की बारम्बारता में अधिक वृद्धि क्यों हो रही है? इसका संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके कारणों पर चर्चा कीजिए।

उपयुक्त तथ्यों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।

 2. जवाहरलाल नेहरू की नीतियों ने भारत के राष्ट्र-निर्माण एवं स्वतंत्रता के पश्चात के सुदृढ़ीकरण में कैसे सहायता की? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  jetir.org

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नव स्वतंत्र भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों को संक्षेप में दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्वतंत्रता के पश्चात् एकीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में नेहरू की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कैसे बने एवं उन्होंने राष्ट्र निर्माण और भारत के स्वतंत्रता के पश्चात् के एकीकरण में सहायक अनेक सुधारों एवं नीतियों की शुरुआत कैसे की? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

उनके योगदान के महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 3. देश में देशद्रोह कानून लंबे समय से बहस का विषय रहा है, विशेषकर इसके दुरुपयोग की चिंताओं को लेकर। इस संदर्भ में क्या आपको लगता है कि इस कानून को समाप्त करने की आवश्यकता है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

हाल ही के प्रासंगिक उदाहरण प्रस्तुत कीजिए, जैसे – राजद्रोह के गंभीर आरोप में आंध्र प्रदेश के एक सांसद के. रघु रामकृष्ण राजू की गिरफ्तारी, सरकार के विरुद्ध उत्तेजक “असंतोष” से संबंधित प्रावधान के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है।

देश में राजद्रोह कानून की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।

कानून में उपस्थित उन खामियों पर चर्चा कीजिए, जो लोकव्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं।

राजद्रोह कानून पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख निर्णयों पर चर्चा कीजिए।

क्या इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए? अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 4. एक सशक्त महामारी प्रतिक्रिया विकसित करने के लिए किस प्रकार की प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता है? महामारी के प्रति तत्परता की जांच कीजिए एवं अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक दोनों उपायों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: nationalheraldindia.com

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • वैश्विक महामारी प्रतिक्रिया में शामिल समस्याओं को प्रस्तुत कीजिए।
  • एक सशक्त महामारी प्रतिक्रिया विकसित करने के लिए किस प्रकार की प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता है? चर्चा कीजिए।
  • महामारी से निपटने के लिए विश्व स्तर पर कौन से अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक उपाय अपनाए जा सकते हैं? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इस समस्या को हल करने के लिए उचित समाधान बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न- सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली- कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिये ई-प्रौद्योगिकी।

 5. आज किसानों को परिशुद्ध कृषि (Precision farming) करने की आवश्यकता क्यों है? आधुनिक कृषि क्रांति लाने में संबद्ध संभावनाओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

परिशुद्ध कृषि की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

वर्तमान समय में परिशुद्ध कृषि की आवश्यकता पर टिप्पणी कीजिए।

आधुनिक कृषि क्रांति लाने में यह कैसे सहायक है? समझाइए।

निष्कर्ष:

इस दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 6. आर्थिक मूल्य एवं सामाजिक मूल्य में क्या अंतर है? क्या आपको लगता है कि सामाजिक मूल्य, आर्थिक मूल्यों से अधिक महत्वपूर्ण हैं? उचित औचित्य के साथ परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सामाजिक मूल्य एवं आर्थिक मूल्य क्या हैं? इनकी व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • सामाजिक मूल्यों से आप क्या समझते हैं? विस्तार से समझाइए।
  • आर्थिक मूल्य क्या हैं? स्पष्ट कीजिए।
  • सामाजिक मूल्य, आर्थिक मूल्यों से अधिक महत्वपूर्ण क्यों हैं? व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

आर्थिक मूल्यों पर सामाजिक मूल्यों के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

7. एक सिविल सेवक के रूप में, नैतिकता से तात्पर्य सही कार्य करने की समझ एवं आपके द्वारा सही कार्य किये जाने से है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

प्रशासन के संबंध में नैतिकता को परिभाषित कीजिए एवं अपने शक्तिशाली अधिकारों तथा उचित कार्य के मध्य अंतर जानने की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

एक प्रशासक के लिए सही कार्य करना आवश्यक क्यों है? समझाइए। अपने विचारों की पुष्टि के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।

एक प्रशासक को किसी कार्रवाई करने से पहले विचार करने योग्य गुण जैसे अखंडता, निष्पक्षता और गैर-पक्षपात, तठस्थता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता और करुणा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालिए।

सही निर्णय लेने के लिए कुछ सिद्धांतों, अवधारणाओं एवं बेंचमार्क का उल्लेख कीजिए, विशेषकर जब नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ता है।

निष्कर्ष:

सही कार्य किये जाने की आवश्यकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos