HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- पृथ्वी के मेंटल के अधिकांश हिस्से में मैग्मा पाया जाता है।
- मैग्मा खनिजों का मिश्रण होता है और इसमें कुछ मात्रा में गैसें भी मौजूद होती हैं।
- पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे उच्च दाब होने के कारण मैग्मा ठोस अवस्था में होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Correct
उत्तर: a)
मैग्मा पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित अत्यंत गर्म तरल और अर्द्ध-तरल चट्टान है। पृथ्वी की एक स्तरित संरचना है जिसमें आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट शामिल हैं। पृथ्वी के मेंटल के अधिकांश हिस्से में मैग्मा पाया जाता है। यह मेग्मा क्रस्ट में दरार के माध्यम से बाहर निकलता है, जिससे ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है। जब मैग्मा पृथ्वी की सतह पर प्रवाहित होता है, तो उसे लावा कहा जाता है।
ठोस चट्टान की तरह, मैग्मा खनिजों का मिश्रण होता है। इसमें जल वाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर जैसी गैसें भी मौजूद होती हैं। पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे उच्च ताप और दाब के कारण मैग्मा तरल अवस्था में होता है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
किसी क्षेत्र की जलवायु और मौसम काफी हद तक निर्भर करता है?
- भूमध्यरेखा से दूरी
- मीन सी लेवल (MSL) से ऊँचाई
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से दूरी
- प्रमुख जल निकायों से निकटता
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: c)
भूमध्य रेखा से दूर स्थित स्थानों पर कम वर्षा और ठंडी जलवायु पाई जाती है।
ऊंचाई किसी स्थान के तापमान को प्रभावित करती है। उच्च मीन सी लेवल (MSL) वाले स्थान निम्न MSL वाले स्थानों की तुलना में अधिक ठंडे होते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से दूरी अप्रत्यक्ष रूप से किसी स्थान के देशांतर को संदर्भित करती है, जिसका किसी स्थान के मौसम या जलवायु पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
बड़ी झीलों या समुद्र के निकट के स्थानों में भूमि और समुद्री हवाओं के प्रवाह के कारण मध्यम मौसम होने की अधिक संभावना होती है।

Question 3 of 5
3. Question
छोटा नागपुर पठार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- छोटा नागपुर का पठार पूर्वी भारत में स्थित एक पठार है, जिसमें झारखंड राज्य के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आस-पास के कई क्षेत्र शामिल हैं।
- सिन्धु-गंगा मैदान पठार के उत्तर और पूर्व में स्थित है।
- इस पठार का निर्माण महाद्वीपीय उत्थान बलों के कारण हुआ है, जो पृथ्वी के अंदर गहराई में कार्य करते है।
- कृष्णा नदी छोटा नागपुर पठार से होकर बहती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Correct
उत्तर: a)
छोटा नागपुर का पठार पूर्वी भारत में स्थित एक पठार है, जिसमें झारखंड राज्य के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। सिन्धु-गंगा मैदान पठार के उत्तर और पूर्व में स्थित है, और महानदी नदी का बेसिन दक्षिण में स्थित है।
छोटा नागपुर का पठार एक महाद्वीपीय पठार है – सामान्य भूमि के ऊपर भूमि का एक व्यापक क्षेत्र। इस पठार का निर्माण महाद्वीपीय उत्थान बलों के कारण हुआ है, जो पृथ्वी के अंदर गहराई में कार्य करते है।
दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार से होकर बहती है।

Question 4 of 5
4. Question
प्रायद्वीपीय नदियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- प्रायद्वीपीय नदियों का जलमार्ग, हिमालयी नदियों की तुलना में लघु और उथला होता है।
- अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं।
- प्रायद्वीपीय नदियाँ, हिमालय की नदियों की तुलना में बहुत बड़ी मात्रा में तलछट प्रवाहित करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: a)
प्रायद्वीपीय नदियों का जलमार्ग, हिमालयी नदियों की तुलना में लघु और उथला होता है। उनमें से अधिकांश नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं, हालांकि, उनमें से कुछ केंद्रीय उच्चभूमि से उत्पन्न होती हैं और पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हैं। शेष सभी बंगाल की खाड़ी की ओर प्रवाहित होती हैं।
अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं, क्योंकि उनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर होता है। शुष्क मौसम के दौरान, यहां तक कि बड़ी नदियों में भी जल की कमी हो जाती है।
इसके अलावा, दृढ भूभाग और छोटे जलमार्गों में बहने के कारण, ये हिमालयी नदियों की तुलना में बहुत कम मात्रा तलछट प्रवाहित करती हैं।

Question 5 of 5
5. Question
दक्षिण-पश्चिम मानसून के निर्माण को निम्नलिखित में से कौन-से कारक प्रभावित करते हैं?
- गर्मियों में अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) की स्थिति में परिवर्तन।
- हिंद महासागर में मेडागास्कर के पूर्व में लगभग 20° S पर उच्चदाब वाले क्षेत्र की उपस्थिति।
- गर्मियों के दौरान हिमालय के उत्तर में उष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम और भारतीय प्रायद्वीप पर उष्णकटिबंधीय पूर्व जेट स्ट्रीम की उपस्थिति।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित करने वाले कारक
स्थल और जलीय भाग के गर्म और ठंडा होने के कारण भारतीय भू-भाग पर निम्नदाब बनाता है, जबकि समुद्र में तुलनात्मक रूप से उच्चदाब की स्थिति होती है।
गर्मियों में गंगा के मैदान पर अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) की स्थिति (यह भूमध्यरेखीय गर्त सामान्य रूप से भूमध्य रेखा के लगभग 5° N में स्थित होता है। इसे मानसून-मौसम के दौरान मानसून-गर्त के रूप में भी जाना जाता है)।
हिंद महासागर में मेडागास्कर के पूर्व में लगभग 20° S पर उच्चदाब वाले क्षेत्र की उपस्थिति।। इस उच्चदाब वाले क्षेत्र की तीव्रता और स्थिति भारतीय मानसून को प्रभावित करती है।
तिब्बत का पठार गर्मियों के दौरान तीव्रता गति से गर्म हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र के स्तर से लगभग 9 किमी ऊँचाई पर स्थित पठार पर मजबूत ऊर्ध्वाधर वायु का संचरण होता है और निम्न दबाव का निर्माण होता है।
गर्मियों के दौरान हिमालय के उत्तर में उष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम और भारतीय प्रायद्वीप पर उष्णकटिबंधीय पूर्व जेट स्ट्रीम की उपस्थिति।

Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videosp