[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 12 मई 2021

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

1. आधुनिक भारत में एक समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् के रूप में गोपाल कृष्ण गोखले के योगदान पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

आधुनिक इतिहास में एक समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् के रूप में उनकी भूमिका पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.3– समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।

2. भारत में डिजिटल वित्तीय समावेशन को गति देने में शामिल चुनौतियों की व्याख्या कीजिए तथा नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सिफारिशें दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  pib.gov.in

 निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

डिजिटल वित्तीय समावेशन से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में वित्तीय समावेशन की यात्रा एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालिए।

डिजिटल वित्तीय समावेशन पहलू की व्याख्या कीजिए एवं इससे सम्बंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सिफारिशें प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि वित्तीय समावेशन एक दीर्घकालिक लक्ष्य और एक प्रगतिशील पहल है, जो धीरे-धीरे विकसित होगी। इसके अलावा, समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए कोई एक समाधान नहीं हो सकता है।

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

3. महामारी में जान बचाने की तत्परता चिकित्सकों को दवाओं के मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रही है, जो विश्व में रोगाणुरोधी प्रतिरोध रुपी छिपी हुई महामारी ला सकती है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Wire

 निर्देशक शब्द:

आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

वर्तमान महामारी की दशा में रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बढ़ने की संभावनाओं पर प्रकाश डालिए।

सुपरबग एवं रोगाणुरोधी प्रतिरोध क्या हैं? समझाइए।

कोविड -19 की प्रतिक्रिया ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध के निर्माण को कैसे प्रोत्साहित किया है? चर्चा कीजिए।

रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने या कम करने के लिए उठाए गए कदमों का सुझाव दीजिए एवं उन पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 4. महान निकोबार विकास योजना क्या है? इससे सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

महान निकोबार विकास योजना क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इसकी प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

नीति आयोग के महान निकोबार विकास योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।

महान निकोबार विकास योजना से सम्बंधित चिंताओं पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके समाधान पर संकेत देने वाली समिति की सिफारिशों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.3– संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. कोविड-19 के कारण जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में उभरते मुद्दों पर चर्चा कीजिए। इसके कारण विश्व के समक्ष कचरा प्रबंधन की चुनौतियां क्या होंगी? (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के सन्दर्भ में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

जैव चिकित्सा अपशिष्ट क्या हैं? परिभाषित कीजिए।

कोविड के कारण जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से सम्बंधित उभरते मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

कोविड के कारण अपशिष्ट प्रबंधन से सम्बंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

बढ़ते हुए जैव चिकित्सा अपशिष्ट से निपटने के लिए उपाय सुझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।

6. कोविड-19 के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अधिगम से लेकर नौकरी तक तकनीक के नजरिए को कैसे प्रवर्तित कर रही है? समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

वर्तमान कोविड दशाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अधिगम से लेकर नौकरी तक तकनीक के नजरिए को कैसे प्रवर्तित कर रही है? विस्तार से समझाइए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

7. “लोक सेवक कठिनाई से अर्जित सार्वजनिक निधियों के ट्रस्टी होते हैं, इसलिए उनका प्रभावी उपयोग करना उनकी नैतिक एवं विधिक जिम्मेदारी बन जाती है।” टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कल्याणकारी सेवाओं के लिए धन का प्रभावी उपयोग सामाजिक एवं आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने और विकासात्मक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रमुख सिद्धांतों में से एक है।

विषय वस्तु:

सार्वजनिक कोष के कम उपयोग एवं गलत उपयोग के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालिए।

सार्वजनिक निधि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना लोकसेवकों की नैतिक एवं विधिक जिम्मेदारी कैसे है? विस्तार से समझाइए।

निष्कर्ष:

सार्वजनिक धन के प्रभावी उपयोग के लिए लोक सेवकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos