How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।
1. सरकार द्वारा बाल विवाह को समाप्त करने के अनेक प्रयासों के बावजूद यह भारत में व्यापक रूप से प्रचलित है। इसके कारणों की जांच करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर बाल विवाह के प्रभावों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के संदर्भ को दर्शाने के लिए भारत में बाल विवाह से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भारत में बाल विवाह को समाप्त करने में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर चर्चा कीजिए एवं बताइए कि ये प्रयास बहुत अधिक फलदायी क्यों नहीं हुए।
- देश में अतीत से लेकर वर्तमान तक बाल विवाह के प्रचलन के कारणों की जांच कीजिए।
- भारतीय अर्थव्यवस्था पर बाल विवाह के प्रभावों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इन समस्याओं को दूर करने के लिए समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
2. मंदिरों पर राज्य के संप्रभु नियंत्रण की बारीकियों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संक्षिप्त संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
मंदिरों पर राज्य के संप्रभु नियंत्रण को उचित ठहराने के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिए।
मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण से राहत के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
3. डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा का लोकतांत्रिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक दीर्घावधिक वरदान कैसे सिद्ध हो सकता है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
शिक्षा से सम्बंधित मौजूदा संकट का संक्षिप्त संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- सर्वप्रथम भारत में उपस्थित शिक्षा संकट की व्याख्या कीजिए।
- शिक्षा संकट के अल्पावधिक समाधान के लिए रचनात्मक उपायों का सुझाव दीजिए।
- समझाइए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा का लोकतांत्रिकरण दीर्घावधि में एक वरदान कैसे हो सकता है।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
4. विश्व के सबसे बड़े कल्याणकारी राज्यों में से एक होने के बावजूद ऐसा प्रतीत होता है कि भारत कोविड-19 महामारी के दौरान अपने सर्वाधिक असुरक्षित नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में बड़े पैमाने पर प्रवासन, खाद्य असुरक्षा एवं स्वास्थ्य ढाँचे में कमी आदि जैसे अनेक संकट देखने को मिले हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार, महामारी ने अनुमानित 75 मिलियन लोगों को गरीबी में धकेल दिया है। महामारी की दूसरी लहर ने मध्यम और उच्च वर्ग के नागरिकों को भी प्रभावित किया है।
विषय वस्तु:
समझाइए कि सामाजिक पूंजी के अभाव में आर्थिक पूंजी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँचने में अपर्याप्त सिद्ध हुई है।
भारत में एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिए।
उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि महामारी ने यह खुलासा किया है कि हमारी मौजूदा योजनाओं का लाभ उठाना और सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी असुरक्षित आबादी पर बाह्य प्रभावों को अवशोषित करने में सहायता करेगा।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।
5. हिमालयी क्षेत्र में भूकंप के जोखिम एवं भेद्यता को विस्तार से समझाइए। इसके प्रभाव को समाप्त करने के लिए भूकंप के लिए तैयारी के उपायों का भी सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
आप भूकंप को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कर सकते हैं।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भारत में, विशेष रूप से भारत के भूकंपीय क्षेत्रों में भूकंप की तीव्रता पर चर्चा कीजिए।
- हिमालयी क्षेत्र में भूकंप के जोखिम एवं भेद्यता की व्याख्या कीजिए।
- इसके प्रभाव को समाप्त करने के लिए भूकंप के लिए तैयारी के उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: लाई-फाई।
6. क्या लाई -फाई प्रौद्योगिकी वाई-फाई का हरित अवतार सिद्ध हो सकती है? लाई-फाई प्रौद्योगिकी की क्षमता को साकार करने में भारत के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर चर्चा एवं व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
लाई-फाई प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि लाई-फाई कैसे कार्य करता है। इसके लाभ एवं सीमाओं को सूचीबद्ध कीजिए।
इसके संभावित अनुप्रयोगों को प्रस्तुत कीजिए।
समझाइए कि यह भारत के लिए अधिक अवसर प्रदान कैसे करता है।
निष्कर्ष:
यदि लाई-फाई को व्यावहारिक उपयोग में लाया जाता है, तो प्रत्येक एलईडी लैंप (इनडोर एवं आउटडोर) को प्रत्येक मोबाइल उपकरण पर डेटा संचारित करने के लिए हॉट स्पॉट में रूपांतरित किया जा सकता है, ताकि उपकरणों के मध्य सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड संचार प्राप्त किया जा सके।
विषय: ब्लॉकचेन तकनीकी।
7. ब्लॉकचेन तकनीकी में पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली में क्रांति लाने की क्षमता है, क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: investopedia.com
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
ब्लॉकचेन तकनीकी क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
बैंकिंग प्रणाली में इसके विशिष्ट अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिए।
इससे सम्बन्धित प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos