How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।
1. हालांकि भारत में महिलाओं ने हाल ही में कुछ प्रगति की है, लेकिन विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत का प्रदर्शन यह साबित करता है कि लिंग-आधारित भेदभाव की व्यापकता के कारण यह प्रगति अपर्याप्त है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
रिपोर्ट के निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि भारत में लिंग आधारित भेदभाव जन्म से पहले शुरू होता है और इसे घरों में अभ्यास में लाया जाता है। लेकिन वर्तमान स्वास्थ्य संकट, घरेलू कामों को पुरुषों द्वारा साझा करने तथा लाशों को महिलाओं द्वारा ले जाने वाली घटनाएं भारतीय लैंगिक मानदंडों के लिए एक विभक्ति बिंदु हो सकती हैं।
इसके कारणों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसे सम्बोधित करने के लिए समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
2. क्या आपको लगता है कि परीक्षा केंद्रित शिक्षा प्रणाली, जो केवल अति-प्रतिस्पर्धात्मकता एवं दीर्घकालिक असमानताओं को उत्पन्न करती है, को समाप्त करने की आवश्यकता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- बच्चों के लिए शिक्षा द्वारा प्रदान किए जाने वाले गुणों की व्याख्या कीजिए।
- परीक्षा केंद्रित शिक्षा प्रणाली से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि परीक्षा-केंद्रित शिक्षा के स्तर को वास्तव में चुनौतीपूर्ण एवं जीवन की सार्थकता सुनिश्चित करने वाली शिक्षा से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए।
विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।
3. भारत एवं पाकिस्तान द्वारा कैदियों को उनके अधिकारों तथा शीघ्र प्रत्यावर्तन को सुनिश्चित करने एवं उसकी गारंटी देने के लिए एक नीति विकसित करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हाल ही घटित घटनाओं के सन्दर्भ में प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इस सन्दर्भ में पूर्व में किए गए समझौतों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनकी कमियों पर प्रकाश डालिए।
कैदियों को उनके अधिकार प्रदान करने एवं शीघ्र प्रत्यावर्तन को सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त नीति की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।
4. अर्धचालकों अथवा चिप / एकीकृत सर्किट (ICs) के बढ़ते महत्त्व एवं इसके निर्माण तथा डिजाइन से सम्बंधित चीन के अनुभव भारत में चिप डिजाइन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक सशक्त दशा प्रदान करते हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Business Standard
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
अर्धचालक अथवा चिप / एकीकृत सर्किट (ICs) के बढ़ते महत्व पर चर्चा कीजिए।
चिप डिजाइन पर ध्यान केंद्रित करने की भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि भारत को अपनी अल्प पूंजी का उपयोग चिप डिजाइन को प्रोत्साहित करने और संवर्धित करने के लिए करना चाहिए।
विषय: बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित मुद्दे।
5. फार्मास्युटिकल क्षेत्र पर ध्यान देने के साथ वैश्विक पेटेंट व्यवस्था का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के संदर्भ की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- पेटेंट से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
- विश्व स्तर पर मौजूदा पेटेंट व्यवस्था पर टिप्पणी कीजिए। इसकी कमियों एवं इसके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
- इस सन्दर्भ में फार्मा क्षेत्र की आपत्ति के प्रमुख कारणों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि महामारी ने यह दर्शाया है कि मौजूदा विश्व व्यवस्था कितनी न्यायविरुद्ध है एवं यह ट्रिप्स (TRIPS) के तहत सामंती कलन पद्धति से आगे बढ़ने का समय है।
विषय: सा.अ.2– स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
सा.अ.3– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।
6. प्रति-सूक्ष्मजीव प्रतिरोध (AMR) आने वाले भविष्य का एक मौन खतरा क्यों है? समझाइए। विश्व भर में बढ़ते प्रति-सूक्ष्मजीव प्रतिरोध के कारणों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रति-सूक्ष्मजीव प्रतिरोध (AMR) से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
प्रति-सूक्ष्मजीव प्रतिरोध (AMR) द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली विविध चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
समझाइए कि इन चुनौतियों के समाधान के लिए क्या किया जाना चाहिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास। सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।
7. क्वासर से आप क्या समझते हैं? ब्लैक होल से क्वासर का क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तरकीसंरचना:
परिचय:
क्वासर को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषयवस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- क्वासर की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी प्रमुख विशेषताओं पर भी प्रकाश डालिए।
- ब्लैक होल के साथ इसके संबंधों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इस प्रकार की खोजों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos