[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 1 अप्रैल 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 

 


सामान्य अध्ययनI


 

 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 

  1. भारतीय कला एवं संस्कृति में दो प्रमुख हस्तक्षेपों – मुगल शासन (13वीं शताब्दी के पश्चात) एवं यूरोपीय शासन (18 वीं शताब्दी के पश्चात) के प्रभावों की संक्षिप्त समीक्षा एवं व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: अध्याय 12: भारतीय कला एवं संस्कृति योजना-2021

 

निर्देशक शब्द:

व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

 

अतीत से वर्तमान तक देश में कला एवं संस्कृति की समृद्धि का परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:

 

समझाइए कि भारत की भावना समावेशिता, सौंदर्य, सौंदर्यशास्त्र, विचारों की शुद्धता, विस्तार पर ध्यान, अनुशासन, ध्यान, पूर्णता की खोज, खुलेपन, उत्कृष्टता और बहुलता से सम्बद्ध है। भारतीय दर्शन सौंदर्य तथा सौंदर्यबोध-विषयक अनुभवों को महत्व देता है एवं यह भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रत्येक स्तर पर सूचित करता है।

 

भारतीय कला एवं संस्कृति पर मुग़ल शासन (13वीं शताब्दी के पश्चात्) एवं यूरोपीय शासन (18वीं शताब्दी के पश्चात्) – दोनों प्रमुख हस्तक्षेपों के प्रभावों पर एक लेख लिखिए।

 

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्य अध्ययनII


 

 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

 

  1. देश में सहकारी समितियां एवं संघ, महिला डेयरी कृषकों के लिए वित्तीय स्थिरता का मार्ग कैसे सिद्ध हो सकते हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: The Hindu

 

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

भारत में श्वेत क्रांति में महिलाओं के योगदान पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:

समझाइए कि लघु- भूस्वामियों (प्रायः दो से पांच गाय रखने वाले परिवार) वाले डेयरी किसानों की बहुलता के बावजूद महिलाओं की सफलता, ऑपरेशन फ्लड के केंद्र में स्थित डेयरी सहकारी समितियों के मॉडल की सफलता का एक प्रमाण है।

लघु डेयरी कृषकों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

महिलाओं की भूमिका एवं महिलाओं की मोलभाव करने की शक्ति में वृद्धि करने पर चर्चा कीजिए।

उदाहरण दीजिए एवं समझाइए कि कैसे सहकारी समितियां एवं संघ देश में महिला डेयरी किसानों के लिए वित्तीय स्थिरता का मार्ग सिद्ध हो सकते हैं।

 

निष्कर्ष:

महिला किसानों के लिए सहकारी समितियों एवं संघों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 

  1. लम्बे समय तक “सीखने के प्रतिफल” पर नवीन शिक्षा नीति का ध्यानकेंद्रण, प्रयोजन सम्बन्धी शिक्षा को समाप्त कर सकता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ:  Indian Express

 

निर्देशक शब्द:

आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 

उत्तर की संरचना:

परिचय:

‘सीखने के प्रतिफल’ का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:

हाल ही में देश में ‘सीखने के प्रतिफल’ पर अधिक बल देने की प्रवृत्ति पर चर्चा कीजिए। कुछ प्रमुख उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

नवीन शिक्षा नीति- 2020 से सम्बंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

समझाइए कि क्या किया जाना चाहिए एवं इसके समाधान की राह सुझाइए।

 

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि केवल “सीखने के प्रतिफल” पर ध्यान केंद्रित किये जाने के स्थान पर शिक्षक एवं छात्रों द्वारा प्रयोजन-निर्माण के रूप में सीखने के प्रतिफल पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यक है।

 

 

 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

 

  1. भारत-बांग्लादेश संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर प्रकाश डालिए। द्विपक्षीय संबंधों में तनावपूर्ण विषय एवं प्रमुख मुद्दे क्या हैं? समझाइए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: The Hindu

 

निर्देशक शब्द:

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

2021 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भारत ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह दोस्ती बढ़ती जा रही है।

 

विषय वस्तु:

भारत एवं बांग्लादेश के मध्य के संबंधों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।

अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा कीजिए एवं दोनों के मध्य अनबन के प्रमुख मुद्दों को प्रस्तुत कीजिए।

 

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि हाल के लाभ को अपरिवर्तनीय बनाने के लिए, दोनों देशों को सहयोग, सहभागिता एवं समेकन पर काम जारी रखने की आवश्यकता है।

 

 

 


सामान्य अध्ययनIII


 

 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

 

  1. भारत के लिए महासागरीय ऊर्जा की क्या संभावनाएं हैं? जलवायु परिवर्तन के अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास में इसके संभावित योगदानों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: The hindu business line

 

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

नवीकरणीय ऊर्जा एवं विशेष रूप से महासागरीय ऊर्जा से संबंधित कुछ प्रमुख डेटा अथवा तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:  

स्थानिक पहलुओं के साथ भारत के लिए महासागरीय ऊर्जा की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए। अपने उत्तर के मूल्यवर्द्धन के लिए भारत के मानचित्र का भी उपयोग कीजिए।

समझाइए कि देश में जलवायु परिवर्तन के अतिरिक्त यह क्षेत्रीय विकास में कैसे योगदान दे सकती है।

 

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर चर्चा करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

 

  1. कॉर्पोरेट शासन व्यवस्था की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। क्या इसमें व्यावसायिक क्षेत्र में हितों के टकराव की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है? हाल के उदाहरणों की सहायता से अपने विचार प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 

निर्देशक शब्द:

 

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

कॉर्पोरेट शासन व्यवस्था को परिभाषित कीजिए एवं इसकी व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

 

  • व्यावसायिक क्षेत्र में हितों के टकराव को दूर करने में कॉर्पोरेट शासन व्यवस्था की क्षमताओं की व्याख्या कीजिए।
  • यह व्यवसाय में नैतिकता को बढ़ावा देने में कैसे सहायक है? समझाइए।
  • इसकी कुछ सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

 

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि कॉर्पोरेट शासन व्यवस्था को कानून के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए।

 

 

        

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 

  1. सोशल मीडिया नैतिकता के बिना सोशल मीडिया जीवित नहीं रह सकती है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

सन्दर्भ: www.ibe.org.uk

 

निर्देशक शब्द:

 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 

उत्तर की संरचना:

 

परिचय:

सोशल मीडिया को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

विषय वस्तु:

नैतिकता एवं सोशल मीडिया नैतिकता को संक्षेप में परिभाषित कीजिए।

समझाइए कि विभिन्न समयावधियों में सोशल मीडिया कैसे विकसित हुआ एवं इसके मूल्यों में कैसे परिवर्तन आया।

सोशल मीडिया से सम्बंधित नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

सुझाव दीजिए कि क्या किया जाना चाहिए एवं इसके समाधान की राह भी बताइए।

 

निष्कर्ष:

व्यक्तियों एवं संगठनों दोनों के सन्दर्भ में सोशल मीडिया की व्यापक लोकप्रियता का अर्थ है कि नैतिक प्रथाओं को बनाए रखना सर्वोपरि है। जब भी कोई व्यक्ति या संगठन सोशल मीडिया का उपयोग अनुसंधान, विपणन, या किसी भी समान लाभ या गैर-लाभकारी उद्यम के लिए करता है, तो यह महत्वपूर्ण है कि सभी कार्य नैतिक रूप से किए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उपयोगकर्ताओं के अधिकारों और गोपनीयता की रक्षा हो सके। दूसरों की सीमाओं का सम्मान करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos