[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 24 मार्च 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

 1. भारत एवं ताइवान के मध्य संबंधों को पुनः व्यवस्थित करने के संभावित तरीकों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत-ताइवान संबंधों की पृष्ठभूमि पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

लंबे समय से चली आ रही चिंताओं पर चर्चा कीजिए।

वन चाइना पॉलिसी की चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

उन क्षेत्रों पर चर्चा कीजिए, जो भारत एवं ताइवान के संबंधों को गहरा कर सकते हैं।

इसके समक्ष उपस्थित बाधाओं पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि बेहतर संबंधों के लिए नीति निर्माताओं को विनियामक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य को संचालित करने में सहायक व्यवसाय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।

 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

 2. बांग्लादेश के साथ भारत के गहरे द्विपक्षीय संबंधों ने बेहतर भारत-पाकिस्तान संबंधों के लिए कुछ सबक प्रदान किए हैं। टिप्पणी कीजिए।

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  1. भारत-बांग्लादेश संबंधों को गहरा करने के लिए उत्तरदायी कारक
  2. पाकिस्तान के साथ भारत के खराब संबंधों के लिए उत्तरदायी कारक

आगे की राह का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय कल्याण को आगे बढ़ाने के महत्व पर निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 3. “मिज़ोरम मानवीय अनुरोध एवं शरणार्थियों पर भारत की नीति के मध्य फंसा हुआ है”, स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शरणार्थियों के प्रवास से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्यों के साथ प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:

  1. सर्वप्रथम सम्बंधित मुद्दे पर चर्चा कीजिए।
  2. इससे सम्बद्ध चिंताओं पर चर्चा कीजिए।
  3. इसके अंतर्निहित कारणों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.2- सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.3- भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 4. ऐसे समय में जब देश में कम से कम आधा दर्जन राज्य एक ऐसे कानून को पारित करने की दौड़ में हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए सभी नौकरियों के 75% भाग को आरक्षित करते हैं, आधार मजदूरी नीति की व्यापकता का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Live Mint

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उन राज्यों से संबंधित तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए, जिन्होंने स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण प्रतिपादित किया है।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं पर प्रकाश डालिए:

  1. स्थानीय लोगों के लिए नौकरी में आरक्षण की नीति से सम्बंधित मुद्दा।
  2. न्यूनतम वेतन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  3. भारत में न्यूनतम मजदूरी नीति पर चर्चा कीजिए।
  4. आधार वेतन में वृद्धि करने के विरुद्ध तर्क प्रस्तुत कीजिए।
  5. आधार वेतन में वृद्धि करने के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि श्रमिकों की भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ती के साथ-साथ मांग को कम रखने के लिए न्यूनतम वेतन पर्याप्त होना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषय।

 5. भारत में बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करते समय किसी व्यक्ति द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों से सम्बंधित अनेक मुद्दों का सामना किया जाता है। इस संदर्भ में इससे सम्बंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिए एवं इसके समाधान के लिए सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:   Insights on India 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

बौद्धिक संपदा अधिकार को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

बौद्धिक संपदा अधिकार से सम्बंधित प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

उपर्युक्त बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए एवं सुझाव दीजिए कि आगे क्या किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. जल असुरक्षा बच्चों को कैसे प्रभावित करती है? जल असुरक्षा से सम्बंधित प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिए एवं इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए क्या किये जाने की आवश्यकता है? सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Down to Earth

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

‘18 मार्च 2021 को यूनिसेफ द्वारा जारी एक नवीन रिपोर्ट के अनुसार 450 मिलियन से अधिक बच्चे अथवा पांच बच्चों में से एक, विश्व भर में उच्च या अत्यंत उच्च जल सुभेद्यता के क्षेत्रों में निवास करते हैं।

विषय वस्तु:

यूनिसेफ की नवीन रिपोर्ट “सभी के लिए जल सुरक्षा” पहल का एक भाग है, जो उन क्षेत्रों की पहचान करती है जहां जल की खराब गुणवत्ता के कारण जल की कमी होती है। इस पहल का उद्देश्य संसाधनों, साझेदारी, नवाचार एवं वैश्विक प्रतिक्रिया की पहचान करना है।

बच्चों पर जल असुरक्षा के प्रभावों से संबंधित रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 7. देश में प्रस्तावित सार्वजनिक बैड बैंक के विचार को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक प्रमुख सुधारों पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सार्वजानिक बैड बैंक को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं पर विचार कीजिए:

  1. सरकार द्वारा प्रस्तावित बैड बैंक से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
  2. इस वर्तमान योजना की कमियों के समाधान का उपाय बताते हुए इसके लाभों पर चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

इसके उपयुक्त समाधान के साथ निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos