[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 9 मार्च 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: सा.अ.1– महिला सशक्तिकरण।

सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

1. एलपीजी सब्सिडी महिलाओं के उत्पादक समय को विमुक्त करने एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के भार को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक निवेश है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

एलपीजी एवं पारंपरिक ईंधन के उपयोग के बारे में भारतीय समाज के परिदृश्य को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। इसके सन्दर्भ में कुछ प्रासंगिक डेटा / आंकड़े भी प्रस्तुत कीजिए।

विषय वस्तु:

एलपीजी सब्सिडी, महिलाओं के उत्पादक समय को विमुक्त करने एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के भार को कम करने के लिए एक क्रन्तिकारी सामाजिक निवेश कैसे है? समझाइए।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

संबंधित मुद्दों को प्रस्तुत कीजिए एवं उनके समाधान के लिए सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: अनुसूचित और जनजातीय क्षेत्र।

 2. “भारतीय संविधान की छठी अनुसूची आदिवासी संस्कृति और समावेशिता की रक्षा करने में सफल रही है”। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय राजव्यवस्था: लक्ष्मीकांत

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संविधान की छठी अनुसूची ने भारत के चार पूर्वोत्तर राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा एवं मिजोरम में स्वायत्त जिला परिषदों (ADC) की स्थापना की। ये स्वायत्त जिला परिषद (ADC) आदिवासी संस्कृति की रक्षा एवं संरक्षण की परिकल्पना करती हैं।

विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:

  1. छठी अनुसूची की उत्पत्ति के बारे में चर्चा कीजिए।
  2. इससे सम्बद्ध चिंताओं पर चर्चा कीजिए एवं आज तक की इसकी सफलताओं का आकलन कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि सीमांत वर्गों के लिए वास्तव में विशेष संवैधानिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ की गई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा जाए एवं उन्हें दोहराया नहीं जाए, लेकिन इसने उन गैर-आदिवासी लोगों को न्याय से वंचित किया है, जो पीढ़ियों से इन स्वायत्त जिला परिषदों में रहते हैं लेकिन हाशिए पर सीमित हो गए हैं।

 

विषय: केंद्र शासित प्रदेश।

 3. “संघ राज्य क्षेत्रों का निर्माण भारत के भूगोल की अभिव्यक्ति है”। लद्दाख तथा जम्मू एवं कश्मीर केंद्र शासित प्रदेशों के हाल के निर्माण के आलोक में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय राजव्यवस्था: लक्ष्मीकांत

 निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

भारत में संघ शासित प्रदेशों के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए। उनकी संवैधानिक स्थिति एवं उनसे सम्बंधित प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में केंद्र शासित प्रदेशों के अस्तित्व में आने का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

प्रत्येक संघ क्षेत्र के निर्माण के पीछे के कारणों की व्याख्या कीजिए।

ये भौगोलिक निरंतरता में कैसे सहायता करते हैं? मूल्यांकन कीजिए।

वे भारत के भूगोल की अभिव्यक्ति कैसे हैं? समझाइए।

देश के विभिन्न पहलुओं पर संघ शासित प्रदेशों के प्रभावों की चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.2– शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

सा.अ.3– साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें।

 4. पार्श्व निगरानी (lateral surveillance) से आप क्या समझते हैं? हमारे देश में साइबर अपराधों को संबोधित करने में इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

पार्श्व निगरानी (lateral surveillance) को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

साइबर अपराध को संबोधित करने में इसकी उपयोगिता पर चर्चा कीजिए। उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

यदि संभव हो तो केस स्टडी भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.3– बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

 5. एक अच्छी वाहन स्क्रैपिंग नीति निश्चित रूप से देश भर के क्षेत्रों में मांग को बढ़ा सकती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वाहन स्क्रैपिंग नीति का विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

वाहन स्क्रैपिंग नीति की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

यह नीति देश के विभिन्न क्षेत्रों में मांग में वृद्धि कैसे करेगी? समझाइए।

इसके गुण एवं अवगुण दोनों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि एक अच्छी वाहन स्क्रैपिंग नीति निश्चित रूप से क्षेत्रों में मांग में वृद्धि, ईंधन दक्षता में सुधार के साथ-साथ कम तेल आयात के रूप में राजकोषीय लाभ भी कर सकती है और आगे भविष्य में पर्यावरणीय बाह्यताओं से भी उद्देश्यपूर्ण तरीके से निपट सकती है।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: सा.अ.1– महिलाओं से संबंधित मुद्दे।

सा.अ.2– सरकारी बजटन।

6. “ लिंग आधारित बजट (Gender Budgeting) यह सुनिश्चित कर सकती है कि कर एवं व्यय से सम्बंधित नीतियों में पारदर्शी एवं पर्याप्त रूप से शिक्षा तथा कार्यस्थल तक महिलाओं की पहुँच के लिए प्रावधान शामिल किये जाएँ।” टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Financial Express

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

लिंग आधारित बजट (Gender Budgeting) क्या है? इसकी व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

लिंग आधारित बजट की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

लिंग आधारित बजट को सुनिश्चित किये जाने की सकरात्मकताओं पर प्रकाश डालिए।

लैंगिक समता, समावेशी एवं सशक्त वैश्विक आर्थिक विकास कैसे सुनिश्चित कर सकती है? विस्तृत चर्चा कीजिए।

इसके उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा हम सशक्त, अधिक समावेशी एवं अधिक लचीला विकास प्राप्त कर सकते हैं।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: केस स्टडी।

7. आप किसी देश में तेल के दोहन के लिए आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बोली (Bid) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अन्य, अमीर देश भी परियोजना के लिए बोली लगा रहे हैं। आपको भरोसा है कि आपकी बोली बेहतर होने के साथ-साथ दूसरों की तुलना में सस्ती भी है, एवं आप निश्चित रूप से बोली जीतेंगे। नीलामी से एक दिन पहले, आपको पता चलता है कि सफल होने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने सहित अन्य देश प्रत्येक साधन का उपयोग कर रहे हैं। मेजबान देश के कुछ अधिकारियों ने भी आपसे संपर्क किया एवं भारत द्वारा बोली जीतने के आश्वासन के बदले में कुछ माँगें कीं हैं। आप घरेलू आर्थिक एवं रणनीतिक निहितार्थों के संदर्भ में इस बोली के महत्त्व से अवगत हैं। उपरोक्त स्थिति में आपके द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी? इसके गुण एवं दोष दोनों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न में दी गयी केस स्टडी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:

  1. आपके समक्ष उपस्थित नैतिक दुविधाओं को प्रस्तुत कीजिए।
  2. अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के साथ-साथ घरेलू हितों में शामिल नैतिक चिंताओं के महत्व पर प्रकाश डालिए।
  3. आपके द्वारा अनुसरणीय कार्रवाई का उल्लेख कीजिए।
  4. अपने निर्णय के गुण एवं दोष दोनों को ध्यान में रखते हुए इसकी पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

संबंधित मुद्दे के लिए एक निष्पक्ष एवं संतुलित समाधान प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos