How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
विषय: महिला सशक्तिकरण।
1. अवैतनिक कार्य किसे कहते हैं? क्या यह एक महिला की जिम्मेदारी है या एक आर्थिक गतिविधि है? विश्लेषण कीजिए। यह हमारे वर्तमान समाज में कैसे वितरित होता है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: theguardian.com
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
अवैतनिक कार्य को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इससे सम्बंधित प्रमुख आंकड़े प्रस्तुत कीजिए, जैसे- अवैतनिक देखभाल कार्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 35% है और यह कुल सरकारी कर राजस्व के लगभग 182% भाग के बराबर है।
भारत में अवैतनिक देखभाल कार्यों की समस्या पर चर्चा करते हुए इसके कारणों पर भी प्रकाश डालिए।
इसके समाधान के लिए क्या किया जाना चाहिए? सुझाव दीजिए।
समाज पर इसके पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा कीजिए।
इस दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी बताइए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि सार्वजनिक सेवाओं में अवसर की समानता सुनिश्चित करके लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, इस प्रकार के समाधानों का एक सीमित प्रभाव होगा जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार परिवर्तन को लक्षित न किया जाए।
सामान्य अध्ययन – 2
विषय: पंचायत, नगरपालिकाएँ एवं सहकारी समितियाँ।
2. देश में स्थानीय स्व-सरकारों के विकास में ई-शासन द्वारा निभाई जा सकने वाली संभावित भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: researchgate.net
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
देश में स्थानीय स्वशासन की वर्तमान स्थितियों के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:
- देश में पंचायती राज संस्थाओं के महत्व को समझाइए।
- इससे सम्बंधित प्रमुख चिंताओं पर चर्चा कीजिए।
- देश में स्थानीय स्व-शासन प्रणाली से संबंधित अंतर्निहित मुद्दों को हल करने में ई-शासन द्वारा निभाई जा सकने वाली संभावित भूमिका पर चर्चा कीजिए।
- इस दिशा में सरकार द्वारा की गयी पहलों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर चर्चा करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ।
3. “एक खराब पंचायती राज की तुलना में पंचायती राज का न होना बेहतर है।” भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के संदर्भ में चर्चा करते हुए इसकी सफलताओं एवं विफलताओं पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: भारतीय राजव्यवस्था: लक्ष्मीकांत
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
पंचायती राज अधिनियम के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:
- पंचायती राज अधिनियम का विस्तार से वर्णन कीजिए।
- अधिनियम की सकारात्मकता एवं नकारात्मकताओं पर प्रकाश डालिए।
- जमीनी स्तर पर सुशासन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सा.अ.1– सामाजिक सशक्तिकरण।
सा.अ.2– स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
4. “लिंग आधारित स्वच्छता असुरक्षा” से आप क्या समझते हैं? देश में स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महिलाओं द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
“लिंग आधारित स्वच्छता असुरक्षा” से आपका क्या तात्पर्य है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इससे सम्बंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिए एवं संबंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डालिए।
देश में स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महिलाओं द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
इस समस्या को हल करने के लिए उपयुक्त समाधानों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 3
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. डिजिटल मुद्राओं पर रिपोर्ट के आगमन की पृष्ठभूमि में, अर्थव्यवस्था पर, विशेष रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टो करेंसी द्वारा उत्पन्न प्रभावों एवं खतरों का आकलन कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
आकलन कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सर्वकालिक और तात्कालिक दोनों महत्त्व को स्पष्ट करते हुए उसकी सारगर्भित उपयोगिता बताइये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
क्रिप्टो करेंसी को संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
क्रिप्टो करेंसी पर भारत के वर्तमान रुख को स्पष्ट कीजिए।
सुझाव दीजिए कि क्या किया जाना चाहिए।
इसके पक्ष एवं विपक्ष दोनों का विश्लेषण कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
6. जलवायु परिवर्तन एक अंतरसरकारी राजनीतिक मुद्दे के रूप में कैसे उभरा है? जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समझौते कौन-कौन से हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: files.givewell.org
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रासंगिक आंकड़ों एवं तथ्यों का उपयोग करते हुए जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल कीजिए:
- जलवायु परिवर्तन की समस्या कैसे उत्पन्न हुई? समझाइए।
- इससे सम्बंधित अंतरसरकारी राजनीतिक मुद्दों की व्याख्या कीजिए।
- जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित नीतियों का इतिहास प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 4
विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।
7. राष्ट्रों के एक-दूसरे के प्रति दृष्टिकोण को विनियमित करने में नैतिकता बहुत कम प्रभावी क्यों है? इसके कारणों की जांच कीजिए? (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के संदर्भ को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि स्थानीय परिचालन की तुलना में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए नैतिक निर्णय निर्धारण अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसका अर्थ है कि राष्ट्रों के दृष्टिकोण को विनियमित करने में नैतिकता का प्रभाव बहुत कम है।
इसके प्रमुख कारणों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।








