[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 22 फरवरी 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: मौलिक अधिकार।

1. के.एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के आलोक में मौलिक अधिकार के रूप में निजता के अधिकार की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय राजव्यवस्था: लक्ष्मीकांत, legalserviceindia.com

निर्देशक शब्द:

व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

निजता का अधिकार क्या है? संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

मौलिक अधिकार के रूप में निजता का अधिकार की अवधारणा पर चर्चा कीजिए।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को विस्तार से समझाइए।

निजता के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इस निर्णय की प्रासंगिकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: मौलिक अधिकार।

 2. अमेरिकी संविधान में निहित “बिल ऑफ़ राइट्स” की भारतीय संविधान के “मौलिक अधिकारों” के साथ तुलना कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय राजव्यवस्था: लक्ष्मीकांत

 निर्देशक शब्द:

 तुलना कीजिए- दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी  समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न के संदर्भ की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

अमेरिकी संविधान में निहित “बिल ऑफ़ राइट्स” एवं भारतीय संविधान के “मौलिक अधिकार” दोनों को विस्तार से समझाइये।

इनके मध्य अंतर एवं समानता दोनों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

भारतीय प्रणाली में मौलिक अधिकार एवं यूएस प्रणाली में “बिल ऑफ़ राइट्स” की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

3. “शिक्षा एवं समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना” इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय है। इस संदर्भ में व्यक्तित्व के विकास में मातृभाषा के महत्व पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Times of India

 निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सामान्य रूप में भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि मातृभाषा, जिसे व्यक्ति गर्भ में रहते हुए सुनता है एवं उससे परिचित होता है, की हमारे व्यक्तित्व, विचारों तथा जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

व्यक्तित्व विकास में मातृभाषा के महत्व पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 4. वाश (WASH) प्रावधान में गुणवत्ता एवं असमानता के मुद्दों को स्थायी रूप से संबोधित करने के लिए स्थानीय निकायों, राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकार द्वारा ठोस प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वाश (WASH) प्रावधान से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कीजिए:

देश में वाश (WASH) स्थिति की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।

देश में वाश (WASH) प्रावधानों के कम कवरेज से सम्बद्ध चिंताओं पर चर्चा कीजिए।

वाश (WASH) प्रावधान में गुणवत्ता एवं असमानता के मुद्दों को स्थायी रूप से संबोधित करने के लिए स्थानीय निकायों, राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा ठोस प्रयास किये जाने की आवश्यकता क्यों है? समझाइए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि वाश (WASH), संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा रोगाणुरोधी प्रतिरोध का अन्तर्सम्बन्ध नीति निर्माताओं को स्वास्थ्य सुविधाओं में वाश (WASH) पर हस्तक्षेप के माध्यम से अनेक अतिव्यापी समस्याओं का समाधान करने का अवसर प्रदान करता है।

  

विषय: सा.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.3- सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

 5. इंटरनेट स्पेस के वर्तमान मॉडल से सम्बंधित मुद्दों को मौजूदा कैलिफोर्निया लिबर्टेरियन एवं चीनी सत्तावादी मॉडल के मध्य एक सुस्पष्ट संतुलन के माध्यम से ही हल किया जा सकता है। क्या आप सहमत हैं? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इंटरनेट स्पेस मॉडल से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

कैलिफोर्निया लिबर्टेरियन और चीनी सत्तावादी मॉडल दोनों की व्याख्या कीजिए।

इससे सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिए। साथ ही, इससे सम्बद्ध लाभों पर भी प्रकाश डालिए।

संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं सुझाव दीजिए कि भारत को कौन सा मॉडल अपनाना चाहिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

6. असहिष्णुता – पूर्वाग्रह – मूल्य निर्णय के मध्य क्या संबंध है? सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के उपाय बताइए एवं सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सहिष्णुता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

असहिष्णुता – पूर्वाग्रह – मूल्य निर्णय के मध्य के संबंध पर चर्चा कीजिए।

इनके मध्य के सम्बन्ध को बेहतर ढंग से समझाने के लिए उदाहरण / केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए।

मूल्य के रूप में सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने में सहायक उपायों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

प्रमुख मूल्य के रूप में सहिष्णुता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

         

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

7. कुछ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए सामाजिक अनुनय एक प्रभावी तकनीक कैसे हो सकती है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अनुनय को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कीजिए:

सामाजिक अनुनय का अर्थ, महत्व एवं इसकी उपयोगिता बताइए।

अनुनय के अंतर्निहित सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए।

यह सामाजिक बुराइयों को नियंत्रित करने में कैसे सहायक है? चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

सामाजिक अनुनय के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos