How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
1. पल्लव, चोल एवं पांड्य राजवंशों द्वारा कला के क्षेत्र में किये गए योगदान पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया
सामान्य अध्ययन – 2
2. पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा निर्मित पंचायतों एवं नगर निकायों के लिए धन के हस्तांतरण से संबंधित तंत्र जमीनी स्तर पर जवाबदेही एवं प्रभावी शासन को उत्प्रेरित कर सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
3. भारत की पोषण संबंधी कमी को सरकार द्वारा अकेले संबोधित नहीं किया जा सकता है। इस संदर्भ में पोषण एवं खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Business Line
4. किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की विशेषताओं एवं महत्व पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
सामान्य अध्ययन – 3
5. हिमालय एक दिव्य इकाई है एवं इसके संरक्षक देवता, भगवान शिव की भांति यह सौम्य एवं विनाशकारी दोनों हो सकता है। इसकारण यहाँ सभी गतिविधियों के नियमन की तत्काल आवश्यकता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
सामान्य अध्ययन – 4
6. किशोर, एक अनुबंध के आधार पर एक खनन कंपनी में कम आय पर काम करता है एवं एक भरोसेमंद व्यक्ति है। स्थानीय प्रबंधक द्वारा उसे कंपनी की स्थानीय साइट, जहाँ वह वर्तमान में कार्य करता है, पर स्थायी रूप से कार्य करने के लिए अनुशंसित किया गया है। यह स्थिर आय के साथ एक अधिक जिम्मेदारी वाला पद होगा।
एक बातचीत के दौरान स्थानीय प्रबंधक ने 1980 के दशक की एक घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक खनन विस्फोट एवं अन्य संबंधित मुद्दों के कारण हजारों पक्षियों की मौत हो गई थी। हालांकि उस समय कोई मानवीय क्षति नहीं हुई थी एवं प्रेस में भी इस घटना का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। जब किशोर ने कहा कि उसे कानून को सभी मुद्दों से अवगत कराना चाहिए तो स्थानीय प्रबंधक ने उसे बताया कि उस समय कोई क्षति नहीं हुई थी एवं उसे स्मरण करवाया कि कंपनी में किसी ऐसे व्यक्ति को नियोजित नहीं किया जा सकता है, जो वफादार न हो एवं गोपनीयता को महत्व नहीं देता हो। (250 शब्द)
(a) दिए गए मामले में शामिल नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिए।
(b) इस स्थिति में किशोर के समक्ष क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं? उनमें से प्रत्येक का मूल्यांकन कीजिए।
7. सिविल सेवाओं में सत्यनिष्ठा के पतन के कारणों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता: लेक्सिकन प्रकाशन
- Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
- Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos