[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 15 फरवरी 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: हिंदुस्तानी संगीत।

1. हिंदुस्तानी संगीत के अंतर्गत घराने की विशेषताएं केवल अस्तित्व के सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण की विशेषताओं का प्रतिबिंब हैं। क्या आप सहमत हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: itcsra.org , Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

घराना एवं उनका महत्व संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं के साथ घरानों के संबंधों की व्याख्या कीजिए।

ग्वालियर घराना, आगरा घराना इत्यादि जैसे लोकप्रिय घरानों का उदाहरण दीजिए एवं उनकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

समझाइए कि कैसे सामाजिक- सांस्कृतिक तत्व आज भी उनकी विशेषताओं को निर्धारित करते हैं।

निष्कर्ष:

एक अमूर्त धरोहर के रूप में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: कठपुतली।

 2. भारतीय कठपुतली कला के विविध रूप एवं प्रकार हैं। भारत के विभिन्न राज्यों के उदाहरणों की सहायता से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय कठपुतली एवं भारतीय राज्यों में इसकी विविधता का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

निम्नलिखित आयामों पर चर्चा कीजिए:

  1. भारतीय कठपुतली के विविध रूप और इसके विभिन्न प्रकार।
  1. सम्पूर्ण भारत में कठपुतली के विविध उदाहरण।

भारत में लोकप्रिय कठपुतली के प्रसिद्ध प्रकारों का उल्लेख कीजिए।

देश के स्थानिक आयामों के प्रकारों पर चर्चा कीजिए।

बेहतर प्रस्तुति के लिए भारत के मानचित्र पर कठपुतली के प्रमुख केंद्रों को दर्शाइए।

भारत में कठपुतली कला के महत्व एवं इसकी वर्तमान स्थिति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए  इसके संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सामाजिक सशक्तीकरण, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता।

3. क्या अंतर-जातीय विवाह हमारे देश में सांप्रदायिक तनाव को कम करने का एक माध्यम है? आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu.

 निर्देशक शब्द:

आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में अंतरजातीय विवाह से संबंधित वर्तमान सामाजिक स्थिति का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। सामाजिक पहलुओं, मान्यताओं और समाजशास्त्रीय पहलुओं पर टिप्पणी कीजिए।

विषय वस्तु:

इस तथ्य की सहायता से उत्तर के मुख्य भाग को प्रारम्भ कीजिए कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक हालिया फैसले में कहा कि शिक्षित युवा अंतर-जातीय विवाह में शामिल होकर भारत भर में जाति और समुदाय के तनाव को कम करने के लिए एक नवीन राह दिखा रहे हैं।

देश में अंतर्जातीय विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों की व्याख्या कीजिए। उत्तर प्रदेश  सरकार का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए। समझाइए कि ऐसे कानून कैसे सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकते हैं और समाज में अंतराल को गहरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

मौजूदा प्रयासों / नीतियों और नवीनतम कार्यक्रमों और प्रावधानों पर टिप्पणी कीजिए, जो देश में सांप्रदायिक तनावों के समाधान के रूप में अंतर जातीय/धार्मिक विवाह को प्रोत्साहित करते हैं एवं निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय। सा.अ. 3: सरकारी बजट।

 4. शिक्षा क्षेत्र के लिए हाल ही में किए गए बजट आवंटन की पृष्ठभूमि में, क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि यद्यपि धन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता है, लेकिन पर्याप्त संसाधनों की कमी सामाजिक विभाजन को गहरा करती है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इस तथ्य के साथ उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि हाल के केंद्रीय बजट आवंटन में शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि में गत वर्ष की तुलना में 6% की कमी कर दी गयी है।

 विषय वस्तु:  

हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित राशि के रुझानों पर टिप्पणी कीजिए।

समझाइए कि धन भले ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित न कर पाए, लेकिन पर्याप्त संसाधनों की कमी सामाजिक विभाजन को गहरा करेगी।

अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता एवं शिक्षा क्षेत्र में उनकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए। 

शिक्षा क्षेत्र में उपस्थित मुद्दों / चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. ग्रीन इंडिया मिशन के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? भारत के वनीकरण आंदोलन में इसके महत्व का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Down to Earth

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इस तथ्य से उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, 13 राज्यों में 126,916.32 हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण गतिविधियों के लिए ग्रीन इंडिया मिशन (जीआईएम) के तहत 343.08 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

 विषय वस्तु:

ग्रीन इंडियन मिशन की स्थापना के बारे में बताइए और इसकी मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

देश के वनीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करने में ऐसी योजना के महत्व का मूल्यांकन कीजिए।

भारत के वन आवरण की रक्षा, जीर्णोद्धार और वृद्धि के उद्देश्य से जीआईएम को शुरू करने के महत्व पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 6. क्लीनिकल ट्रायल से उत्पन्न होने वाले हितों के संघर्ष के प्रमुख मुद्दे कौन-कौन से हैं? सोदाहरण चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: ncbi.nlm.nih.gov

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

क्लीनिकल ट्रायल क्या है एवं आप उनमें हितों के टकराव से क्या समझते हैं? संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने फार्मास्युटिकल, मेडिकल उपकरण और जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले उत्पादों को विकसित करने के लिए मरीजों और जनता को लाभान्वित किया है।

उदाहरण दीजिए और सम्बद्ध मुद्दों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भावनात्मक समझः अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।

7. “नैतिकता की एक प्रणाली जो सापेक्ष भावनात्मक मूल्यों पर आधारित है, एक भ्रम मात्र है एवं एक पूर्णतः असभ्य अवधारणा है जिसमें कुछ भी सच नहीं है।” – सुकरात।” इस उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? समझाइए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: नैतिकता : लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नैतिकता के निर्माण को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि जब भावुकता नैतिक विकल्पों की नींव होती है (यदि यह आपको भावनात्मक रूप से खुश या उत्साहित करता है, तो यह सही और अच्छा है), तो नैतिक पसंद अस्पष्ट होती है।

चूँकि असभ्यता नैतिकता का प्रतिकार है, तो भावुकता पर आधारित चुनाव नैतिक विकल्प नहीं है।

वास्तव में नैतिकता का आधार क्या होना चाहिए? चर्चा कीजिए।

अपने पक्ष को प्रमाणित करने के लिए उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:

नैतिकता के महत्व को समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos