HINDI - INSIGHTS CURRENT EVENTS QUIZ 2020
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Current Affairs Quiz in HINDI Medium. Hope you are happy with our Hindi Current Affairs. The following Quiz is based on the Hindu, PIB and other news sources. It is a current events based quiz. Solving these questions will help retain both concepts and facts relevant to UPSC IAS civil services exam – 2020-2021
To view Solutions, follow these instructions:
-
Click on – ‘Start Quiz’ button
-
Solve Questions
-
Click on ‘Quiz Summary’ button
-
Click on ‘Finish Quiz’ button
-
Now click on ‘View Questions’ button – here you will see solutions and links.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading | ||||
No data available | ||||
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र में मीठे जल का एकमात्र स्रोत हिमनद हैं।
- हाल के दशकों में हिमालय क्षेत्र में हिमनदीय झीलें काफी सिकुड़ गयी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: d)
हिमनद ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर मीठे जल का सबसे बड़ा स्रोत हैं। हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र में पिघले हिमनद और हिमपात उपमहाद्वीप में कई नदियों के जल का स्रोत हैं, और एक अरब से अधिक निर्भर लोगों के लिए सिंधु, गंगा, और ब्रह्मपुत्र जैसी नदी प्रणालियों में जल की बारहमासी आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।
कुछ मॉडल अनुमानों के अनुसार 2070 तक वैश्विक तापमान में 1850 के तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण 45% मध्यम और बड़े हिमनद (10 वर्ग किमी या अधिक) पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगे। लगभग 70% छोटे हिमनद के पिघलने की संभावना अधिक है। हिमनदों के सिकुड़ने से पूरे हिमालय में बड़ी संख्या में हिमनद झीलों के रूप में परिवर्तित हो गये हैं। इन उच्च ऊंचाई वाली झीलों में से कई संभावित रूप से खतरनाक होती हैं, क्योंकि ये फ्लैश फ्लड का कारण बनती हैं।
हिमनदों के तीव्र गति से पिघलने के कारण पिछले कुछ दशकों में ऐसी झीलों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2005 के एक अध्ययन ने उत्तराखंड में ऐसी 127 झीलों को सूचीबद्ध किया था। हालिया अध्ययनों ने राज्य में ऐसी झीलों की संख्या लगभग 400 बताई है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- जब भू-चुंबकीय उत्क्रमण होता है, तो वे जानवर जो समुद्री कछुओं की तरह संचलन के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करते हैं, वे अपनी दैनिक गति के दौरान दिग्भ्रमित हो सकते हैं।
- जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में वृद्धि से समुद्री कछुओं की लैंगिक विशेषताओं पर प्रभाव पड़ सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: c)
भू-चुंबकीय उत्क्रमण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन होता है जैसे कि चुंबकीय उत्तर और चुंबकीय दक्षिण की स्थिति में परस्पर परिवर्तन होना (भौगोलिक उत्तर और भौगोलिक दक्षिण की स्थिति से भ्रमित नहीं होना है)। एक और दिलचस्प परिणाम यह होगा कि वे जानवर (पक्षी, सालमन और समुद्री कछुए) जो समुद्री कछुओं की तरह संचलन के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करते हैं, वे अपनी दैनिक गति के दौरान दिग्भ्रमित हो सकते हैं।
क्योंकि समुद्री कछुए अपने जीवन चक्र के दौरान समुद्री और स्थलीय दोनों भागों में निवास करते हैं, इसलिए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से इन प्रजातियों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
क्योंकि समुद्री कछुए सरीसृप हैं, वे रेत के तापमान पर निर्भर होते हैं, अत: जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में वृद्धि से समुद्री कछुओं की लैंगिक विशेषताओं पर प्रभाव पड़ सकता है। आमतौर पर, घोंसले के निचले, शीतल हिस्से में मौजूद अंडे नर बन जाएंगे, जबकि घोंसले के ऊपरी, गर्म हिस्से में मौजूद अंडे मादा बन जाएंगे। बढ़ते घोंसले के तापमान के साथ, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नर हैचलिंग की तुलना में अधिक मादा होगी, जिससे आनुवंशिक विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा होगा।

Question 3 of 5
3. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किस टाइगर रिजर्व में कोई बाघ मौजूद नहीं है?
- दम्पा टाइगर रिजर्व
- पलामू टाइगर रिजर्व
- कमलांग टाइगर रिजर्व
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: a)
मिजोरम का दम्पा रिजर्व, पश्चिम बंगाल का बक्सा रिजर्व और झारखंड का पलामू रिजर्व तीन ऐसे रिजर्व हैं, जहां कोई बाघ मौजूद नहीं है।

Question 4 of 5
4. Question
1 pointsभारत में दालों के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं
- केरल
- उत्तराखंड
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए
Correct
उत्तर: b)
शायद ही कोई दाल उत्तराखंड, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों (असम को छोड़कर), केरल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में उगाई जाती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान और कर्नाटक दालों के प्रमुख उत्पादक देश हैं।
अन्य सभी राज्यों में दाल का उत्पादन तुलनात्मक रूप से कम होता है।

Question 5 of 5
5. Question
1 pointsअसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Assisted reproductive technology: ART) में निम्नलिखित में से कौनसी चिकित्सा प्रक्रियाएँ शामिल हैं?
- इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (In-vitro fertilization)
- क्रायोप्रिजर्वेशन (Cryopreservation)
- सरोगेसी (Surrogacy)
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Assisted reproductive technology: ART) में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (In-vitro fertilization: IVF), इंट्रा-यूटेराइन इनसेमिनेशन (intra-uterine insemination: IUI), ऑयसाइट एंड स्पर्म डोनेशन (oocyte and sperm donation), क्रायोप्रेजर्वेशन (cryopreservation) जैसी प्रक्रियाएं और इसमें सरोगेसी (Surrogacy) भी शामिल है। हालांकि सभी सरोगेसी व्यवस्था में ART शामिल नहीं है।
यह तकनीक एक महिला के शरीर से अंडे (egg) को निकाल कर और उसे भ्रूण (embryo) बनाने के लिए एक पुरुष के शुक्राणु (sperm) के साथ निषेचित (fertilize) करती है।