[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 12 फरवरी 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. राजस्थानी चित्रकला की प्रमुख शैलियों एवं उनके विषयों तथा 17वीं एवं 18वीं शताब्दी में कला के उत्कर्ष के प्रमुख केंद्रों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सौंदर्यविषयक राजस्थानी चित्रकला एवं उनकी उत्पत्ति का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

राजस्थानी चित्रकला की प्रमुख शैलियों एवं उनमें चित्रित चित्रों के प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालिए।

चित्रकला के प्रमुख केंद्रों का उल्लेख कीजिए।

इन केंद्रों की महत्वपूर्ण विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के कलात्मक इतिहास में उनके विशेष स्थान का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 2. जहाँगीर एवं शाहजहाँ के काल में मुग़ल चित्रकला अपने विकास की चरम सीमा पर पहुंची। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मुगल चित्रकला के विकास के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

अकबर के काल तक मुगल चित्रकला के विकास पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

जहाँगीर एवं शाहजहाँ के काल में चित्रकला के विकास का विस्तार से वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के सांस्कृतिक इतिहास में उनके विशेष स्थान पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

3. लद्दाख से सेना की वापसी सीमा क्षेत्रों में शांति बहाल करने की दिशा में एक आशाजनक शुरुआत है लेकिन लद्दाख को मुक्त करने की नवीन योजना की सफलता अंत में इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे लिखित एवं मनोभाव में लागू किया गया है या नहीं। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय एवं चीनी सेनाओं के मध्य लद्दाख से सेनाओं की वापसी से सम्बंधित वार्ता का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

लद्दाख संघर्ष एवं कालांतर में संघर्ष के विस्तार के विभिन्न कारणों का उल्लेख कीजिए।

भारत और चीन दोनों पर इसके विस्तृत प्रभावों का वर्णन कीजिए।

सेना वापसी से सम्बंधित हाल ही में संपन्न वार्ता एवं उसकी शर्तों का वर्णन कीजिए।

समझाइए कि जब तक मनोभाव से इसे लागू नहीं किया जाएगा, तब तक सेना वापसी एवं संघर्ष विराम इस संकट को हल नहीं कर पाएगा। सेना वापसी के पश्चात स्थायी समाधान के लिए अपनाये जाने योग्य दीर्घावधिक उपायों का उल्लेख कीजिए।

सीमा विवाद को हल करने से दोनों देशों को प्राप्त लाभों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

लद्दाख में दीर्घावधिक शांति के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।

 4. क्रिप्टोकरेंसी के लिए स्मार्ट विनियमन बेहतर है क्योंकि सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए विभाजित तकनीकी पर आधारित किसी वस्तु पर प्रतिबंध लगाए जाने को कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu , Insights IAS

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

क्रिप्टोकरेंसी को परिभाषित कीजिए तथा इसे विनियमित करने के उद्देश्य से एक नवीन कानून लाने की सरकार की मंशा का सन्दर्भ प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

क्रिप्टोकरेंसी के अच्छे प्रदर्शन से सम्बंधित तथ्य एवं आंकड़े प्रस्तुत कीजिए तथा इससे भारतीय वित्तीय क्षेत्र को मिलने वाले संभावित लाभों पर प्रकाश डालिए।

क्रिप्टो करेंसी के संबंध में भारत में अब तक के घटनाक्रम का वर्णन कीजिए। एक मसौदा कानून की संभावना का उल्लेख कीजिए, जिस पर सरकार विचार कर रही है।

बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी आधारित संपत्ति के कार्यान्वयन में शामिल संभावित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए। क्रिप्टो करेंसी से संबंधित भारतीय वित्तीय प्रणाली की अपर्याप्तताओं पर भी प्रकाश डालिए।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी की अधिक स्वीकार्यता क्यों होनी चाहिए एवं विरोध करने के स्थान पर इस क्षेत्र को विनियमित क्यों किया जाना चाहिए? कारण बताइये।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आपदा एवं आपदा प्रबंधन।

5. उत्तराखंड हिमालय देवभूमि तथा हिंदू तीर्थस्थल के एक केंद्र के रूप में कैसे विकसित हुआ? पिछले एक दशक में पारिस्थितिक नाजुकताओं को देखते हुए, लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ धरोहर स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए दीर्घकालिक संकट प्रतिक्रिया तंत्र एवं लचीले समाधानों में निवेश करना समय की मांग है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu  ,The Hindu

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

सीमाक्षेत्र से पवित्र स्थान तक की उत्तराखंड की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

संदर्भित लेख का उपयोग करते हुए उत्तराखंड में तीर्थयात्रा सर्किट के विकास के शुरुआती घटनाक्रम पर प्रकाश डालिए।

2013 की केदारनाथ बाढ़ एवं हाल ही में चमोली में आई बाढ़ के साक्ष्यों के रूप में उत्तराखंड की पारिस्थितिकीय नाजुकता पर चर्चा कीजिए। इसके कारणों का भी उल्लेख कीजिए।

इन समस्याओं के समाधान के लिए एवं उत्तराखंड को आजीविका, तीर्थयात्रा तथा पर्यटन के लिए एक धारणीय स्थान बनाने के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक चरणों का सुझाव दीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 


 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

 6. निष्पक्षता किसी सिविल सेवक का एक ऐसा मूल्य है, जो इसका अभ्यास करने वाले अधिकारी में जनता के विश्वास का निर्माण करता है। विस्तृत चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता : लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

निष्पक्षता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

किसी सिविल सेवक के लिए एक विशेषता के रूप में निष्पक्षता के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

निष्पक्षता, जनता के विश्वास निर्माण में कैसे सहायक है? समझाइए।

निष्कर्ष:

निष्पक्षता के साथ-साथ आवश्यक अन्य मूल्यों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: कॉर्पोरेट प्रशासन।

7. कॉर्पोरेट प्रशासन में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाये जाने से विभिन्न प्रदर्शन मानकों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए कंपनियों के लिए बेहतर आधार का निर्माण किया गया है। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)

 सन्दर्भ: नैतिकता : लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कॉर्पोरेट प्रशासन को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि कॉर्पोरेट प्रशासन संगठनों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, जोखिमों को नियंत्रित करने और अनुपालन सुनिश्चित करने में सक्षम बनाता है।

कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च नैतिक मानकों से होने वाले लाभों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

कॉरपोरेट प्रशासन के बेहतर मानकों को लक्ष्य बनाने की कॉरपोरेट्स की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos