[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 10 फरवरी 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. मध्यकालीन भारत के फारसी साहित्यिक स्रोत उस काल की मनोवृत्ति को दर्शाते हैं। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: जीएस -1: यूपीएससी सीएसई मेन्स 2020

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

तुर्की शासन की स्थापना के साथ फारसी साहित्य के उद्भव के बारे में बताते हुए उत्तर  प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

फारसी साहित्यिक स्रोत उस काल की मनोवृत्ति को कैसे दर्शाते हैं? समझाइए।

राजनैतिक पहलू – राजाओं की वंशावली, विजय आदि।

आर्थिक पहलू – महत्वपूर्ण सुधार, अर्थव्यवस्था की विशेषताएं, शहर।

सामाजिक पहलू – धर्म, रीति रिवाज, नृत्य, संगीत आदि।

विभिन्न फ़ारसी साहित्यिक रचनाओं जैसे खुसरो, बरनी, आफ़िफ़, अबु फ़ज़ल आदि की रचनाओं के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उपर्युक्त बिंदुओं का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

इतिहास लेखन के स्रोत के रूप में फारसी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 2. भारत में “शास्त्रीय भाषाओं” से आपका क्या तात्पर्य है? उनका वर्गीकरण कैसे किया जाता है? शास्त्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित कैसे किया जा रहा है? स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शास्त्रीय भाषाओं को परिभाषित करते हुए एवं भारत की छह शास्त्रीय भाषाओं का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

शास्त्रीय भाषाओँ के वर्गीकरण को संदर्भित करने वाले मापदंड प्रस्तुत कीजिए।

शास्त्रीय भाषाओं के प्रोत्साहन के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के समृद्ध शास्त्रीय इतिहास को संरक्षित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

3. क्वाड (QUAD) द्वारा चीन की विस्तारवादी नीति को सीमित करने के लिए एक सतत आंदोलन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चीन के खतरों एवं नीतियों के प्रभाव को कम करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। जांच कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

क्वाड (QUAD) एवं इसके गठन के संदर्भ का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

क्वाड देशों के सामान्य हितों का विस्तार से वर्णन कीजिए। हाल ही में चीन के विस्तारवादी दृष्टिकोण एवं वैश्विक मंच पर चीन द्वारा स्थापित खतरों पर प्रकाश डालिए।

क्वाड, चीन की विस्तारवादी नीतियों एवं उसके द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय खतरों को सीमित कैसे कर सकता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ वैश्विक मंच पर क्वाड के महत्त्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 4. भारत की खाद्य आपूर्ति से ट्रांस वसा को समाप्त करना सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक सही कदम है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ट्रांस वसा को संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

मानव स्वास्थ्य पर ट्रांस वसा के प्रमुख प्रभावों को रेखांकित कीजिए।

ट्रांस-वसा के उपभोग के कारण मृत्यु अथवा विकलांगता के जोखिमों को दर्शाने वाले प्रासंगिक तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ट्रांस वसा के उन्मूलन के लिए अपनायी गई विभिन्न पहलों का उल्लेख कीजिए।

दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन एवं भारत की खाद्य प्रणालियों से ट्रांस वसा को धीरे-धीरे चरणबद्ध रूप से समाप्त करने के लिए आवश्यक अन्य चरणों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: सरकारी बजट।

5. विनिवेश सरकार द्वारा उठाया गया एक साहसिक कदम है, लेकिन इसमें सफल होने तथा वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए इसका निष्पादन महत्वपूर्ण है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विनिवेश को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। कुछ हालिया उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए। 

 विषय वस्तु:

राजस्व से लेकर लोक उपक्रमों के बेहतर प्रबंधन तक विनिवेश से सम्बंधित लाभों का सोदाहरण विस्तार से वर्णन कीजिए।

विनिवेश के लिए इस वर्ष के बजट में सरकार द्वारा उठाए गए साहसिक कदम का उल्लेख कीजिए एवं वांछित परिणामों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।

 6. निम्नलिखित उद्धरण से आप क्या समझते हैं?

 “श्रेष्ठ मनुष्य का उद्देश्य सत्य है” – कन्फ्यूशियस (150 शब्द)

 उत्तर की संरचना:

परिचय:

उद्धरण को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

उद्धरण की विस्तार से व्याख्या कीजिए। अपने की उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आप क्या समझते हैं?

 “मुझे खतरों से बचने की प्रार्थना नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनका सामना करने में निडर होना चाहिए।” – रबींद्रनाथ टैगोर (150 शब्द)

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

उपर्युक्त उद्धरण की व्याख्या अपने शब्दों में करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषयवस्तु:

सबसे कठिन भाग पहला कदम उठाना होता है, जो आपको आपकी सहजता की सीमाओं से बाहर निकलता है। नई चुनौतियों का सामना करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है।

छोटे कदम उठाएं – अपने आप को एक नए वातावरण में प्रस्तुत कीजिए, कुछ ऐसा करें, जो आपको डराता है, अन्य बिंदुओं पर विचार करें और सुनिश्चित करें कि आप “सुरक्षित” विकल्प न चुनें, बल्कि सही विकल्प चुनें। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos