[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 11 जनवरी 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

1. मोहनदास करमचंद गांधी, एक व्यक्ति जो पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के संघर्ष एवं चंपारण, अहमदाबाद और खेड़ा में भारतीय किसानों और श्रमिकों के संघर्षों का नेतृत्व करके स्वयं का नाम बना चुका था, अब भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर छाने के लिए तैयार था। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारत का स्वतंत्रता संघर्ष:बिपिन चंद्र

निर्देशक शब्द: 

टिप्पणी कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत और दक्षिण अफ्रीका में विभिन्न संघर्षों में महात्मा गाँधी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

नस्लीय भेदभाव, अन्यायपूर्ण प्रथाओं और भेदभावपूर्ण कानूनों के खिलाफ महात्मा गांधी द्वारा किये गए विभिन्न सत्याग्रहों पर विस्तृत चर्चा कीजिए।

चंपारण, अहमदाबाद और खेड़ा में गांधीवादी आंदोलन एवं उनमें अपनाये गए तरीकों के बारे में चर्चा कीजिए।

समझाइए कि कैसे गांधीजी ने इन सत्याग्रहों से अनुभव प्राप्त किया और सभी के द्वारा स्वीकार्य नेतृत्व की शैली विकसित की।

निष्कर्ष:

यह समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए कि कैसे उपरोक्त आन्दोलनों ने गांधीजी को उनकी सत्याग्रह की शैली विकसित करने में सहायता की एवं कैसे उन्होंने नेतृत्व की अपनी अनूठी शैली विकसित की और भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की कमान संभाली।

  

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

 2. जलियांवाला बाग हत्याकांड भारत में ब्रिटिश शासन की क्रूरता और दमनकारी प्रकृति का प्रतीक है। चर्चा कीजिए। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर जलियांवाला बाग की घटना के क्या परिणाम हुए? (250 शब्द)

सन्दर्भ: भारत का स्वतंत्रता संघर्ष:बिपिन चंद्र

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलियांवाला बाग की दैत्यता का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस नरसंहार के कारणों का उल्लेख कीजिए एवं इसमें अंग्रेजों द्वारा की गयी क्रूरता पर प्रकाश डालिए। क्रांतिकारियों, अकाल और विभिन्न विद्रोहों और विद्रोहों के हिंसक दमन के लिए किये गए अन्य अत्याचारों पर भी प्रकाश डालिए।

इस नरसंहार के अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभावों का भी उल्लेख कीजिए।

समझाइए कि कैसे इस नरसंहार ने राष्ट्रवादियों के सभी धड़ों में एकजुटता की एक नई भावना पैदा कर दी थी।

निष्कर्ष:

इसके महत्त्व को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: भारत और उसके पड़ोस- संबंध।

3. भारत ने लद्दाख में चीन के साथ चल रही झड़पों की परिकलित एवं पर्याप्त प्रतिक्रिया दी लेकिन इसे चीन द्वारा अपनायी जा सकने वाली गैर-पारंपरिक सैन्य रणनीति से सावधान रहने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

21 वीं सदी में गैर-परंपरागत युद्ध की रणनीति को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:   

लद्दाख स्टैंडऑफ़ एवं भारत द्वारा अपनाई गयी प्रतिक्रिया पर प्रकाश डालिए।

चीन द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न गैर-परंपरागत रणनीतियों का उल्लेख कीजिए।

भारत द्वारा अपनी सुरक्षा बढ़ाने और अपने रणनीतिक हितों को बनाए रखने के लिए उठाये जा सकने वाले आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 4. जैसा कि हम अर्थव्यवस्था में वर्तमान में चल रही समस्याओं को देख रहे हैं, भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति में सरल धन व्यवस्था से बाहर गैर-हानिकारक निकासी के लिए योजना बना रहा होगा। इस सन्दर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं दुविधाओं का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजियेऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कोविड -19 के मद्देनजर केंद्रीय बैंक द्वारा अपनी मौद्रिक नीति में उठाए गए कदमों का संक्षेप में उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

उन कदमों की आवश्यकता के कारण बताइये।

RBI द्वारा किए गए उपरोक्त उपायों के प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। केंद्रीय बैंक के समक्ष  उत्पन्न चुनौतियों और दुविधाओं का उल्लेख कीजिए।

उपरोक्त को सम्बोधित करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा अपनाये जा सकने वाले गैर-हानिकारक तरीकों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।

5. इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर होना न केवल आर्थिक एवं पर्यावरणीय रूप से अनुकूल है, बल्कि भारत की विदेश नीति में भी परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा अब तक अपनाये गए उपायों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के साथ-साथ जीवाश्म ईंधन पर आधारित वाहनों का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने, आयात बिल को कम करने एवं घरेलू ऊर्जा स्वतंत्रता में सुधार करने के संदर्भ में इलेक्ट्रिक वाहन भारत को आर्थिक रूप से कैसे प्रभावित कर सकते हैं? समझाइए। 

इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर होने से होने वाले पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डालिए।

इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर होने से भारत की विदेश नीति में एक संभावित परिवर्तन  कैसे हो सकता है? उल्लेख कीजिए।

इस संबंध में अब तक किए गए विभिन्न उपायों जैसे FAME-I, FAME-II, घरेलू बैटरी निर्माण क्षमता का विकास, लिथियम और कोबाल्ट के लिए खनन आदि की जाँच कीजिए।

निष्कर्ष:

इस संबंध में आवश्यक कदमों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम।

 6. कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग एवं अनुप्रयोग से संबंधित नैतिकता को विकसित करने में बुध्द की शिक्षाएं एक अच्छी सीख हो सकती हैं। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग को विस्तार से समझाते हुए एवं इसके उपयोग से संबंधित नैतिकता के विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधानों के उपयोग और अनुप्रयोग के लिए बौद्ध शिक्षाएं हमें विकासशील नैतिकता में कैसे राह दिखा सकती हैं? समझाइए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए नैतिकता विकसित करने के लिए आवश्यक सिद्धांतों जैसे: अहिंसा का सिद्धांत, करुणा, न्याय और जवाबदेही आदि का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नैतिकता के लिए आवश्यक अन्य पहलुओं पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: निजी और सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता।

 7. एक प्रशासक के रूप में, आपके पास क्या करने का अधिकार है एवं क्या करना सही है, के मध्य के अंतर को जानना ही नैतिकता है। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रशासन के संबंध में नैतिकता को परिभाषित कीजिए एवं अपने शक्तिशाली अधिकारों तथा सही काम के मध्य के अंतर को जानने की आवश्यकता का उल्लेख कीजिए।

 विषय वस्तु:   

एक प्रशासक के दृष्टिकोण से उद्धरण को विस्तार से समझाइए एवं बताइये कि एक प्रशासक के लिए सही कार्य करना क्यों आवश्यक है। अपने विचारों की पुष्टि के लिए उदाहरणों का उपयोग कीजिए।

किसी भी कार्यवाही को करने से पहले अपनाये जाने वाले विभिन्न पहलुओं जैसे: कमजोर वर्गों के प्रति ईमानदारी, निष्पक्षता और गैर-पक्षधरता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, सहानुभूति, सहिष्णुता और करुणा आदि पर प्रकाश डालिए।

ऐसे सिद्धांतों एवं बेंचमार्क का उल्लेख कीजिए, जिनसे एक सही निर्णय लेने में, विशेषकर दुविधा की स्थिति में सहायता मिलती है। जैसे: गांधीजी का तिलिस्म आदि।

निष्कर्ष:

विशेष रूप से सत्ता में रहने वाले लोगों के द्वारा सही कार्य करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos