HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद हुई घटनाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- नेहरू की सलाह पर, गांधीजी ने एक वर्ष ब्रिटिश भारत में घूमने और लोगों को जानने में व्यतीत किया।
- उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उद्घाटन के समय हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
गोखले की सलाह पर, गांधीजी ने एक वर्ष ब्रिटिश भारत में घूमने और लोगों को जानने में व्यतीत किया। उनकी पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति फरवरी 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उद्घाटन के समय हुई थी। यहाँ कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता, जैसे एनी बेसेंट भी उपस्थित थे। इन गणमान्य व्यक्तियों की तुलना में, गांधीजी अपेक्षाकृत अज्ञात ही बने हुए थे। उन्हें भारत के भीतर अपनी स्थिति के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अपने काम के लिए आमंत्रित किया गया था।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
1918 में नेतृत्व में आयोजित अहमदाबाद मिल हड़ताल किस मुद्दे पर आधारित थी
Correct
उत्तर: a)
अहमदाबाद मिल हड़ताल (1918) – प्रथम भूख हड़ताल:
मार्च 1918 में, गांधी ने अहमदाबाद के सूती मिल मालिकों और श्रमिकों के बीच प्लेग बोनस को बंद करने के मुद्दे पर हस्तक्षेप किया।
गांधी ने श्रमिकों को हड़ताल पर जाने और मजदूरी में 35 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। गांधी ने कर्मचारियों को हड़ताल पर रहते हुए अहिंसक बने रहने की सलाह दी। उन्होंने स्वयं मजदूरों के संकल्प को मजबूत करने के लिए आमरण अनशन (अपना पहला) किया। परिणाम यह हुआ कि हड़ताल सफल रही और कर्मचारियों के वेतन में 35% की वृद्धि की गई।

Question 3 of 5
3. Question
गांधी ने निम्नलिखित में से किस आंदोलन को ‘हिमालयन ब्लंडर’ कहा था?
Correct
उत्तर: b)
सार्वजनिक जीवन में गांधी का प्रवेश 1917 में बिहार के चंपारण जिले में ‘सत्याग्रह’ से शुरू हुआ था। उन्होंने यूरोपीय नील उत्पादकों के शोषण के खिलाफ इस जिले के किसानों को एकजुटा किया था। 1918 में, गांधीजी ने गुजरात के खेड़ा में एक “नो टैक्स कैम्पेन” का नेतृत्व किया था, जहाँ किसान अकाल के कारण राजस्व का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। लेकिन, जलियावाला बाग त्रासदी के बाद, सरकार द्वारा किसी प्रकार का खेद व्यक्त करने के बजाये अधिक दमन किया गया। महात्मा गांधी हैरान थे और ‘सत्याग्रह’ को “हिमालयन ब्लंडर” घोषित करते हुए निलंबित कर दिया। सत्याग्रह आंदोलन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रहा क्योंकि सरकार ने रौलट एक्ट को वापस नहीं लिया था। हालाँकि, यह भारतीय राजनीति में गांधीजी की अहिंसा का प्रथम प्रयोग था।

Question 4 of 5
4. Question
भारत के आधुनिक इतिहास में साबरमती आश्रम का क्या महत्व है?
- यह महात्मा गांधी का अंतिम निवास स्थान था।
- इसे भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित किया गया है।
- 1930 का नमक सत्याग्रह इस आश्रम से शुरू हुआ था।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: b)
साबरमती आश्रम (जिसे हरिजन या सत्याग्रह आश्रम भी कहा जाता है) 1917 से 1930 तक महात्मा गांधी का निवास स्थान था और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य केंद्रों में से एक था।
सेवाग्राम कुटीर का महात्मा गांधी का अंतिम निवास स्थान था। गांधीजी 1946 में सेवाग्राम कुटीर से दिल्ली चले गए और फिर वहां से नोआखली चले गए। 1948 में दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गयी थी।
साबरमती आश्रम से गांधी के नेतृत्व में 12 मार्च 1930 को दांडी यात्रा किया गया था जिसे नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता था। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर इस यात्रा के महत्वपूर्ण प्रभाव हुए। भारत सरकार ने इस आश्रम को एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित किया है।

Question 5 of 5
5. Question
गांधीजी के अनुसार
- सत्याग्रह शारीरिक बल है
- सत्याग्रह निष्क्रिय प्रतिरोध है
- सत्याग्रह शुद्ध आत्मा-बल है
- सत्याग्रह के उपयोग में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं होती है।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: a)
विभिन्न अवसरों पर, गांधी ने निष्क्रिय प्रतिरोध और सत्याग्रह के बीच के अंतर को स्पष्ट किया। सत्याग्रह निष्क्रिय प्रतिरोध की तुलना में अधिक गतिशील बल है क्योंकि यह अन्याय के प्रतिरोध में लंबे समय तक सामूहिक कार्रवाई पर केन्द्रित होता है।
गांधी ने कहा है: ‘सत्याग्रह निष्क्रिय प्रतिरोध से उसी प्रकार भिन्न है जिस प्रकार दक्षिण उत्तरी ध्रुव के से भिन्न है। निष्क्रिय प्रतिरोध को कमजोर के एक हथियार के रूप में माना गया था और किसी से लड़ने के लिए शारीरिक बल या हिंसा के उपयोग को नकारता नहीं है, जबकि सत्याग्रह की कल्पना सबसे मजबूत हथियार के रूप में की गई थी और किसी भी रूप में हिंसा के उपयोग को मान्यता नहीं दी गयी है।
‘सत्याग्रह शारीरिक बल नहीं है। एक सत्याग्रही प्रतिकूल परिस्थितियों में हिंसा नहीं करता है; सत्याग्रह के उपयोग में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं होती है। ‘सत्याग्रह शुद्ध आत्मा बल है। सत्य आत्मा का द्रव्य है। इसीलिए इस बल को सत्याग्रह कहा जाता है। आत्मा ज्ञान से परिपूर्ण होती है। इसमें प्रेम शामिल होता है। अहिंसा परम धर्म है।