How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
1. भूमध्यसागरीय जलवायु की मुख्य विशेषताओं की जाँच कीजिए। भूमध्यसागरीय क्षेत्र को विश्व की बाग़ भूमि क्यों कहते हैं? (250 शब्द)
सन्दर्भ: Certificate physical and human geography by Goh Cheng Leong
2. महामारी ने असुरक्षित (vulnerable) महिलाओं के दुख में और वृद्धि की है। विस्तार से समझाइए। सतत रूप से बढ़ते हुए लिंग भेद को समाप्त करने के उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: orfonline.org
सामान्य अध्ययन – 2
3. महामारी के समय निजी अस्पतालों की निगरानी एवं नियंत्रण स्थापित करने एवं दवाओं की काला बाज़ारी पर अंकुश लगाने के लिए उपयुक्त कानूनी प्रावधानों के साथ एक व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम की आवश्यकता है। आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
4. प्रेम सभी बाधाओं को पार कर जाता है। विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेद अध्यादेश, जो अंतर-धर्म युगल के मध्य सहमति से होने वाले विवाहों का अपराधीकरण करता है, न केवल संविधान विरोधी है, बल्कि प्रकृति में स्त्रीविरोधी भी है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
सामान्य अध्ययन – 3
5. भारत में चीनी उद्योग को बचाव के लिए सदैव सरकार को देखना बंद करना चाहिए तथा अभिनव और आत्मनिर्भर समाधानों की खोज प्रारम्भ करनी चाहिए। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Business Standard
सामान्य अध्ययन – 4
6. निम्नलिखित शब्दों / अवधारणाओं को सोदाहरण अपने शब्दों में परिभाषित कीजिए (150 शब्द)
-
- संज्ञानात्मक पूर्वाग्रह (Cognitive Bias)
- गैर -पक्षधरता (Non-partisanship)
- सुखवाद (Hedonism)
- दुराचार (Malfeasance)
7. आपको एक ऐसे संगठन के विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जहां सम्पूर्ण पदानुक्रम में रिश्वत लेना और देना सामान्य रूप से स्वीकृत मानदंड है। संगठन में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए आप क्या अभिनव कदम उठाएंगे? (150 शब्द)








