[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 25 दिसंबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएं।

1. महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत, समुद्र तल प्रसार सिद्धांत एवं प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत की तुलना कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: NCERT कक्षा – XI: भौतिक भूगोल के मूल तत्व

निर्देशक शब्द:

तुलना कीजिए- दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी  समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्लेट विवर्तनिकी एवं महाद्वीपों के विस्थापन तथा इनसे सम्बंधित विभिन्न सिद्धांतों के बारे में उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

निम्नलिखित मापदंडों पर महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत, समुद्री तल प्रसार सिद्धांत एवं प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में विभेद प्रस्तुत कीजिए- सिद्धांत के लेखक, मूल सिद्धांत, इनकी गति के लिए उत्तरदायी बल, इसके समर्थन के साक्ष्य, सिद्धांत की आलोचना, वैज्ञानिकों के बीच इसकी स्वीकृति आदि।

निष्कर्ष:

सिद्धांतों के सामान्य महत्व का उल्लेख कीजिए एवं निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताएँ (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

 2. मैंग्रोव वनस्पति तटीय क्षेत्रों को क्षरण, तूफान के प्रभाव एवं सुनामी से बचाती है। भारत में मैंग्रोव पारिस्थितिक रूप से नाजुक (fragile) और जलवायु की दृष्टि से असुरक्षित (vulnerable) हो रहे हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: NCERT कक्षा – XI: भारत भौतिक पर्यावरण

 निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मैंग्रोव एवं उनके पारिस्थितिकी तंत्र के सन्दर्भ में संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

आप महत्वपूर्ण मैंग्रोव क्षेत्रों को दर्शाने के लिए एक सरल एवं आकर्षक मानचित्र बना सकते हैं।

क्षरण एवं बाढ़ के विरुद्ध रक्षा की प्रथम पंक्ति के रूप में मैंग्रोवों की भूमिका का उल्लेख कीजिए। मैंग्रोव के अन्य पारिस्थितिक लाभों के साथ-साथ इसकी अद्वितीय वनस्पतियों तथा जीवमंडल का भी उल्लेख कीजिए।

मैंग्रोव द्वारा सामना किये जाने वाले उन विभिन्न खतरों का उल्लेख कीजिए, जो उन्हें पारिस्थितिक रूप से नाजुक और जलवायु की दृष्टि से कमजोर बना रहे हैं; जैसे – तटीय विकास, कृषि के लिए सफाई, अत्यधिक एक्वाकल्चर एवं नमक उत्पादन, नदी परिवर्तन, बांध एवं सिंचाई, प्रवाल भित्तियों का विनाश, प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन आदि। अपने बिंदुओं की पुष्टि के लिए आवश्यक उदाहरण, तथ्य तथा आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

 3. यह एक लंबी एवं जटिल राह थी लेकिन अंत में ब्रेक्सिट समझौता संपन्न हुआ। समझौते के बावजूद, अभी भी कुछ अनुत्तरित प्रश्न हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजियेऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ब्रेक्सिट समझौते का परिचय एवं उस अनिश्चितता, जिसका यूरोपीय संघ एवं ब्रिटेन को सामना करना पड़ा, का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:   

शून्य-प्रशुल्क एवं शून्य-कोटा समझौता एवं इसके निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।

रक्षा, सुरक्षा, आव्रजन और शासन के नियमों के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा कीजिए, जो यह निर्धारित करेगा कि किसी भी समझौते को कैसे लागू किया जाए।

उन अनुत्तरित प्रश्नों का उल्लेख कीजिए, जो इस समझौते का भाग हैं, जैसे – मत्स्यपालन, सीमा क्षेत्र में गतिविधि, सुरक्षा सहयोग एवं वित्तीय बाजार आदि।

निष्कर्ष:

यह समझौता भारत और उसके प्रवासी भारतीयों पर क्या प्रभाव डालेगा और भारत को ब्रेक्सिट समझौते से उत्पन्न अवसरों का कैसे उपयोग करना चाहिए, बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. लोकतंत्र को सशक्त करने एवं बेहतर कार्यशील वित्तीय प्रणाली प्राप्त करने के मध्य एक मजबूत संबंध है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Business Standard 

निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सुधारों के मुख्य मार्ग के रूप में वित्त के क्षेत्र एवं लोकतंत्र के मध्य क्या सम्बंध है, समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

विधि का शासन एवं समृद्ध अर्थव्यवस्था के बीच संबंध स्थापित करने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

एक कार्यशील लोकतंत्र निवेश, संगठनात्मक निर्माण और व्यक्तिगत संपत्ति में वृद्धि आदि में वित्तीय क्षेत्र की कैसे सहायता करता है, समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

वित्तीय क्षेत्र के नियमन एवं इसके स्वतंत्र होने के साथ-साथ एक लोकतांत्रिक व्यवस्था को लागू करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

संक्षेप में बताइये कि वित्तीय विकास के लिए लोकतंत्र कितना अच्छा है एवं निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

5. नागा शांति समझौता दशकों से सुस्त पड़ा हुआ है। शांति समझौते में आ रही बाधाओं का परीक्षण कीजिए एवं उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ऐसा प्रतीत होता है कि वर्षों की बातचीत के बाद नागा शांति प्रक्रिया सुस्त पड़ गयी है। इसके संदर्भ को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

2015 में, केंद्र ने नागा मुद्दे को हल करने के लिए NSCN (I-M) के साथ एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन दोनों पक्षों ने इसकी सामग्री के बारे में गोपनीयता बनाए रखी। 17 नवंबर, 2017 को शांति प्रक्रिया में नागा राष्ट्रीय राजनीतिक समूह को लाए जाने के पश्चात् कुछ नागा समूहों के मध्य यह आशावादी दृष्टिकोण में कमी आयी।

समझौते की कुछ सामग्री को लेकर NSCN (I-M) और इंटरलॉक्यूटर आर. एन. रवि के बीच संघर्ष के बारे में बताइये।

अन्य बाधाओं जैसे संप्रभुता के मुद्दों, ग्रेटर नगालिम की मांग, नगाओं के अंदर एवं गैर-नागा समूहों के साथ संघर्ष आदि मुद्दों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

सभी हितधारकों के साथ एक लंबे समय तक चलने वाले शांतिपूर्ण समझौते के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता एवं करुणा।

 6. “सद्गुणों का सबसे बड़ा अनुग्रह करुणा है, जो विश्व को चलाती है” -तिरुवल्लुवर। (150 शब्द)

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

करुणा को अपने शब्दों में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

करुणामयी होने का महत्व बताइए।

स्वयं, परिवार एवं दोस्तों, अजनबियों, कमजोर वर्गों, जानवरों और पर्यावरण के प्रति करुणा के विभिन्न रूपों के बारे में चर्चा कीजिए।

विभिन्न महान व्यक्तित्वों जैसे- बाबा आम्टे, मदर टेरेसा आदि के उदाहरण देते हुए समझाइए कि कमजोर वर्ग के प्रति करुणा एक सद्गुण कैसे है एवं यह विश्व में परिवर्तन का एक एजेंट कैसे है।

निष्कर्ष:

सम्पूर्ण विश्व बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है, ऐसे में करुणा दर्द को कैसे कम कर सकती है और विश्व को ठीक कर सकती है, बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: भावनात्मक समझः अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।

 7. मजबूत भावनात्मक बुद्धिमत्ता कौशल वाले लोग किसी भी परिस्थिति से ऊपर उठ सकते हैं। भावनात्मक बुद्धिमत्ता वह अंतर है, जो अंतर का निर्माण करती है। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तरकीसंरचना:

परिचय:

भावनात्मक बुद्धिमत्ता को अपने शब्दों में परिभाषित कीजिए एवं समझाइए कि इसका आपके लिए क्या अर्थ है।

विषयवस्तु:

भावनात्मक बुद्धिमत्ता के प्रमुख 5 घटकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

समझाइए कि सिविल सेवकों के संदर्भ में यह इतना मूल्यवान क्यों है। समझाइए कि यह विभेद कैसे उत्पन्न करती है एवं उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले लोग किसी भी परिस्थिति का प्रबंधन कर सकते हैं और इससे ऊपर उठ सकते हैं। अपने बिंदुओं की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता कार्यस्थल पर प्रदर्शन का एकल सर्वश्रेष्ठ भविष्यवक्ता एवं नेतृत्व तथा व्यक्तिगत उत्कृष्टता का सबसे मजबूत चालक है।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos