HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
प्रायद्वीपीय नदियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- प्रायद्वीपीय नदियों का जलमार्ग, हिमालयी नदियों की तुलना में लघु और उथला होता है।
- अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं।
- प्रायद्वीपीय नदियाँ, हिमालय की नदियों की तुलना में बहुत बड़ी मात्रा में तलछट प्रवाहित करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: a)
प्रायद्वीपीय नदियों का जलमार्ग, हिमालयी नदियों की तुलना में लघु और उथला होता है। उनमें से अधिकांश नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं, हालांकि, उनमें से कुछ केंद्रीय उच्चभूमि से उत्पन्न होती हैं और पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हैं। शेष सभी बंगाल की खाड़ी की ओर प्रवाहित होती हैं।
अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं, क्योंकि उनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर होता है। शुष्क मौसम के दौरान, यहां तक कि बड़ी नदियों में भी जल की कमी हो जाती है।
इसके अलावा, दृढ भूभाग और छोटे जलमार्गों में बहने के कारण, ये हिमालयी नदियों की तुलना में बहुत कम मात्रा तलछट प्रवाहित करती हैं।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- समतल ढाल के साथ नदियों में गुंफित जलमार्ग होते हैं।
- वी-आकार की घाटियाँ हिमालयी नदियों की युवा अवस्था की एक विशेषता हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
गुंफित जलमार्ग का निर्माण उच्च तलछट भार और तीव्र ढाल वाली नदियों में होती हैं।
हिमालय पर्वत की उत्पत्ति विवर्तनिक रूप से हुई है, जो तीव्र गति से प्रवाहित होने वाली युवा नदियों द्वारा विच्छेदित हुआ हैं। इस अवस्था के दौरान विभिन्न भू-आकृतियों जैसे गोर्ज, वी-आकार की घाटियाँ, रैपिड्स, झरने आदि का निर्माण होता है।

Question 3 of 5
3. Question
नदियों को उनके उदगम स्थानों के साथ सुम्मेलित कीजिए।
- साबरमती: अमरकंटक
- ब्रह्मपुत्र: कैलाश श्रेणी
- कृष्ण: महाबलेश्वर
- गोदावरी: त्र्यंबकेश्वर
उपर्युक्त में से कौन-से सही सुम्मेलित हैं?
Correct
उत्तर: c)
साबरमती नदी भारत की प्रमुख पश्चिमी में प्रवाहित होने वाली नदियों में से एक है। इसकी उत्पत्ति अरावली पर्वतमाला से होती है।
ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के कैलाश पर्वत से निकलती है।
कृष्णा नदी का स्रोत महाबलेश्वर है।
गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर से निकलती है।

Question 4 of 5
4. Question
निम्नलिखित में से कौन सी नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं?
- माही
- पेन्नार
- सुवर्णरेखा
- ताप्ती
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: b)
आमतौर पर, प्रायद्वीपीय पठार पर बहने वाली बड़ी नदियों की उत्पत्ति पश्चिमी घाट से होती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
सिंधु, ताप्ती, माही, नर्मदा और साबरमती अरब सागर में गिरती हैं। सुबर्णरेखा, पेन्नार बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

Question 5 of 5
5. Question
ऐसा माना जाता है कि समय के साथ इंडो-ब्रह्मा नदी कई जल अपवाह प्रणालियों में विभाजित हो गई। इसमें शामिल हैं
- सिंधु और उसकी सहायक नदियाँ
- गंगा और उसकी हिमालयी सहायक नदियाँ
- असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी हिमालयी सहायक नदियाँ
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
यह माना जाता है कि समय के साथ इंडो-ब्रह्मा नदी तीन मुख्य अपवाह प्रणालियों में विभाजित हो गई: (i) सिंधु और पश्चिमी भाग में इसकी पांच सहायक नदियाँ; (ii) मध्य भाग में गंगा और उसकी हिमालयी सहायक नदियाँ; और (iii) असम में ब्रह्मपुत्र और पूर्वी भाग में हिमालयी सहायक नदियाँ।