[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 14 दिसंबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: दाब एवं वैश्विक दाब पेटियां, पवनें, भूमंडलीय पवनें, मौसमी पवनें, स्थानीय पवनें।

1. स्थानीय पवनें, भूमंडलीय पवनों से कैसे भिन्न हैं? चर्चा कीजिए। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु, कृषि और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को प्रभावित करने में स्थानीय हवाओं की भूमिका को सोदाहरण रेखांकित कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  World physical geography by G C Leong

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वप्रथम स्थानीय पवनों एवं भूमंडलीय पवनों को परिभाषित कीजिए।

विषय वस्तु:

दोनों प्रकार की पवनों के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उनके मध्य के अंतर पर प्रकाश डालिए।

दोनों के मध्य अंतर को अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए विश्व भर के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

जलवायु, कृषि और आजीविका में स्थानीय पवनों की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र पर उनके प्रभावों पर चर्चा कीजिए, उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:

इस प्रकार की पवनों के महत्व को पुन: प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: दाब एवं वैश्विक दाब पेटियां, पवनें, भूमंडलीय पवनें, मौसमी पवनें, स्थानीय पवनें।

 2. जलवायु परिवर्तन भूमंडलीय पवनों के पैटर्न को कैसे प्रभावित करता है? क्या ये पवनें सभी प्रमुख अक्षांशों पर मजबूत हो गई हैं? या इसने उनके असमान पैटर्न को जन्म दिया है? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: World physical geography by G C Leong

 निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वप्रथम भूमंडलीय पवनों को परिभाषित कीजिए।

 विषय वस्तु:

निम्नलिखित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए –

  1. भूमंडलीय पवनों के पैटर्न पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव।
  2. विश्व भर में उपयुक्त उदाहरणों के साथ हाल के रुझानों पर चर्चा कीजिए।
  3. विश्लेषण कीजिए कि क्या ये पवनें सभी प्रमुख अक्षांशों में मजबूत हो गई हैं या इसने उनके असमान पैटर्न को जन्म दिया है।
  4. सुझाव दीजिए कि इन पवन प्रतिमानों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिए क्या किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष:

उपयुक्त सिद्धान्तों के साथ अपनी राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. “भारत का परिवार नियोजन कार्यक्रम स्वैच्छिक और गैर-प्रतिरोधी था, जो राज्य की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के प्रति एक सम्मान है।” इस संदर्भ में भारत के परिवार नियोजन कार्यक्रम की अब तक की सफलता का विश्लेषण कीजिए एवं आगे की राह का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Hindustan Times

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजियेऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में परिवार नियोजन कार्यक्रम के विकास पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए प्रश्न का संदर्भ निर्धारित कीजिए।

 विषय वस्तु:   

समझाइए कि भारत का परिवार नियोजन कार्यक्रम स्वैच्छिक और गैर-प्रतिरोधी कैसे रहा है, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए राज्य की प्रतिबद्धता के लिए एक सम्मान है। एवं यह काफी हद तक सफल रहा है।

कुछ प्रमुख आंकड़ों/ तथ्यों के साथ उपर्युक्त का स्पष्टीकरण कीजिए।  

अन्य देशों के साथ भारत की तुलना कीजिए और समझाइए कि इस दिशा में भारतीय नीति कितनी सफल रही है।

नीति में वर्तमान रुझानों का सुझाव दीजिए और समझाइए कि और क्या किये जाने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सा.अ.1– सामाजिक सशक्तिकरण; भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता।

सा.अ.2– केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

4. भारत में गरीबी और बाल विवाह के अंतर्संबंधों का परीक्षण कीजिए। देश में आयुपूर्व एवं बलात बाल विवाह को समाप्त करने की दिशा में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में बाल विवाह की ऐतिहासिक तस्वीर को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:  

गरीबी, बाल विवाह को कैसे प्रभावित करती है? विस्तार से चर्चा कीजिए।

देश में आयुपूर्व एवं बलात बाल विवाह को समाप्त करने की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डालिये – इस दिशा में अतीत से लेकर वर्तमान तक की सरकार की नीतियों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जैसी हालिया नीतियों द्वारा इस दिशा में किये गए सुधार एवं आगे की राह के साथ निष्कर्ष निकालिए। 

 

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 5. भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की सहायता से 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक मूल्य निर्माण के अपने लक्ष्य को कैसे आगे बढ़ा सकता है? भारत की तकनीकी नीति के उभरते हुए स्वरूप के आलोक में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Hindustan Times

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कुछ प्रमुख तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रश्न के संदर्भ पर प्रकाश डालिए। जैसे कि वैश्विक स्तर पर भारत में प्रति उपयोगकर्ता डेटा का उपयोग सर्वाधिक है। भारत में इंटरनेट अर्थव्यवस्था काफी खुली और न्यूनतम रूप से विनियमित है।

 विषय वस्तु:

इंटरनेट-आधारित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए भारत कैसे अपनी संप्रभु शक्ति को व्यवस्थित करने की शुरुआत कर रहा है, समझाइए। व्यक्तिगत डेटा, ई-कॉमर्स, वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं की सामग्री और संबंधित क्षेत्रों के विनियमन के लिए भारत क्या प्रयास कर रहा है?

भारत की उभरती हुई टेक नीति के पहलुओं पर चर्चा कीजिए।

सरकार विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के साधन के रूप में प्रौद्योगिकी नीति का उपयोग कैसे कर रही है? स्पष्ट कीजिए।

2025 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था से 1 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक मूल्य निर्माण की बारीकियों के बारे में चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: कार्य संस्कृति।

 6. आधुनिक समाज में नौकरशाही के लिए एक स्वस्थ कार्य संस्कृति के लक्षणों की पहचान कीजिए। सुशासन की उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए इसे विकसित करने के उपायों का सुझाव भी दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकॉन पब्लिकेशन्स

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कार्य संस्कृति से आपका क्या तात्पर्य है? परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

संगठनात्मक संस्कृति अथवा एक स्वस्थ कार्य संस्कृति की सामान्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

चर्चा कीजिए कि एक अच्छी कार्य संस्कृति की क्या विशेषताएं हैं? समझाइए कि वे आधुनिक समाज की नौकरशाही में पृथक रूप से कैसे लागू होती हैं।

उदाहरण दीजिए एवं सुशासन की उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाइये।

निष्कर्ष:

 निष्कर्ष निकालिए कि कार्य संस्कृति कर्मचारियों के सर्वश्रेष्ठ योगदान को निकालने एवं लंबी अवधि के लिए संगठन से जुड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संगठन को अपने कर्मचारियों को एक दूसरे के काम में दखल देने के स्थान पर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक सकारात्मक माहौल प्रदान करना चाहिए।

  

विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

 7. सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता की जांच कीजिए: (250 शब्द)

(a) पारदर्शिता

(b) जवाबदेही

(c) निष्पक्षता एवं न्याय

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकॉन पब्लिकेशन्स

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न में सूचीबद्ध गुणों में से प्रत्येक को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रश्न की प्रमुख मांग के अनुसार आपको सिविल सेवाओं के संदर्भ में इन मूल्यों के महत्व को स्पष्ट करना है।

प्रत्येक मूल्य का विस्तार से वर्णन कीजिए, इनकी परिभाषा दीजिए एवं प्रशासन में इनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए। उनके महत्व के स्पष्टीकरण के लिए उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:

एक कुशल और प्रभावी सिविल सेवाओं के लिए आवश्यक अन्य समान मूल्यों के बारे में चर्चा करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos