HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
- Question 1 of 5
1. Question
शील्ड ज्वालामुखी (Shield Volcanoes) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- शील्ड ज्वालामुखी पृथ्वी पर सभी ज्वालामुखियों में से सबसे बड़े होते हैं।
- हवाई ज्वालामुखी शील्ड ज्वालामुखी का उदाहरण है।
- इन ज्वालामुखियों का ढाल अत्यधिक तीक्ष्ण होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correctउत्तर: c)
शील्ड ज्वालामुखी:
बेसाल्ट प्रवाह को छोड़कर, शील्ड ज्वालामुखी पृथ्वी पर सभी ज्वालामुखियों में से सबसे बड़े होते हैं। हवाई ज्वालामुखी इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। ये ज्वालामुखी ज्यादातर बेसाल्ट से निर्मित होते हैं। इस कारण से, इन ज्वालामुखियों का ढाल अत्यधिक तीक्ष्ण नहीं होता है। इसमें विस्फोटक हो जाता हैं यदि इसकी दरारों में जल प्रवेश कर जाता है; अन्यथा, इनमें विस्फोट नहीं होता है।
Incorrectउत्तर: c)

- Question 2 of 5
2. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- भूकंप में, सबसे बड़ी क्षति आमतौर पर अधिकेन्द्र के सबसे निकट होती है और भूकंप का बल केंद्र से दूर घटता जाता है।
- भूकंपीय तरंगों का वेग स्थिर रहता है जैसे-जैसे वे विभिन्न घनत्व वाले पदार्थों के माध्यम से गुजरती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correctउत्तर: a)
जब लिथोस्फेरिक प्लेटें संचलन करती हैं, तो पृथ्वी की सतह कंपन करती है। कंपन से उत्पन्न तरंगें पृथ्वी के चारों ओर गति करती हैं। इस कंपन को भूकंप कहा जाता है। क्रस्ट में जिस स्थान पर संचलन शुरू होता है उसे फोकस बिंदु कहा जाता है। फोकस के ऊपर की सतह पर स्थित स्थान को अधिकेन्द्र कहा जाता है। कंपन अधिकेन्द्र से तरंगों के रूप में बाहर की ओर गति करता है। भूकंप में, सबसे बड़ी क्षति आमतौर पर अधिकेन्द्र के सबसे निकट होती है और भूकंप का बल केंद्र से दूर घटता जाता है।
भूकंपीय तरंगों का वेग में परिवर्तन होता रहता है जैसे-जैसे वे विभिन्न घनत्व वाले पदार्थों के माध्यम से गुजरती हैं। अत्यधिक घनत्व वाले पदार्थों में उच्चतर वेग होगा है। विभिन्न घनत्वों वाली सामग्री में गति करने पर गति में भी परिवर्तन होता रहता है।
Incorrectउत्तर: a)

- Question 3 of 5
3. Question
निम्नलिखित किन कारणों को हिमालय क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और हिमस्खलन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?
- हिमालय विवर्तनिक रूप से स्थिर हैं।
- वे ज्यादातर अवसादी चट्टानों और असंगठित निक्षेपो से निर्मित होते हैं।
- ढाल बहुत तीक्ष्ण है।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correctउत्तर: c)
निम्नलिखित कारणों को हिमालय क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और हिमस्खलन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है:
(i) हिमालय विवर्तनिक रूप से सक्रिय हैं। इस प्रकार, यह विवर्तनिक रूप से अस्थिर।
(ii) वे ज्यादातर अवसादी चट्टानों और असंगठित निक्षेपो से निर्मित होते हैं।
(iii) ढाल अत्यधिक तीक्ष्ण है।

- Question 4 of 5
4. Question
भूकंप तरंगों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- पी-तरंगें एस-तरंगों की तुलना में तेज गति करती हैं।
- पी-तरंगें केवल ठोस माध्यम से यात्रा करते हैं जबकि एस-तरंगें ठोस और तरल दोनों माध्यम से गति करती हैं।
- भूगर्भीय तरंगों की तुलना में धरातलीय तरंगें अधिक विनाशकारी होती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Correctउत्तर: b)
भूकंपीय तरंगें मूल रूप से दो प्रकार की होती हैं – भूगर्भीय तरंगें (body waves ) और धरातलीय तरंगें (surface waves)। भूगर्भीय तरंगें उदगम केंद्र से उर्जा के मुक्त होने के दौरान उत्पन्न होती हैं। ये पृथ्वी के आंतरिक भाग से होकर सभी दिशाओं में गति करती हैं।
भूगर्भीय तरंगें दो प्रकार की होती हैं। उन्हें पी और एस-तरंगें कहा जाता है। पी-तरंगें तीव्र गति से गमन करती हैं और धरातल पर सबसे पहले पहुँचती हैं। इन्हें ‘प्राथमिक तरंगें’ भी कहा जाता है। पी-तरंगें ध्वनि तरंगों के समान होती हैं। वे गैस, तरल और ठोस पदार्थों के माध्यम से गुजर सकती हैं। एस-तरंगें धरातल पर कुछ समय अंतराल के बाद पहुंचती हैं। इन्हें द्वितीयक तरंगें कहते हैं। एस-तरंगों के बारे में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ये केवल ठोस पदार्थों के माध्यम से गमन कर सकती हैं।
धरातलीय तरंगें सीस्मोग्राफ पर अंत में अभिलेखित होती हैं। ये तरंगें अधिक विनाशकारी होती हैं। ये चट्टानों के विस्थापन का कारण बनती हैं, और इमारतें धवस्त हो जाती हैं।
Incorrectउत्तर: b)

- Question 5 of 5
5. Question
भूकंप और ज्वालामुखी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- भूकंप आमतौर पर ज्वालामुखियों के साथ उत्पन्न होते हैं।
- ज्वालामुखी केवल वहीं आते हैं जहां महासागरीय क्रस्ट महाद्वीपीय क्रस्ट से टकराती है।
- ज्वालामुखी सल्फर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Correctउत्तर: a)
भूकंप आमतौर पर ज्वालामुखियों से जुड़ी होती हैं, क्योंकि दोनों प्लेट संचलन से संबंधित हैं।
महासागर-महासागर क्रस्ट की टक्कर के साथ ज्वालामुखी भी आते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण दक्षिण पूर्व एशियाई द्वीपसमूह है।
ज्वालामुखी सल्फर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।