[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 9 दिसंबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: सिद्धांत (महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत, समुद्री तल प्रसार, प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत)।

1. महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत से आप क्या समझते हैं? इसका समर्थन करने वाले साक्ष्यों पर चर्चा कीजिए एवं इसकी आलोचना पर भी प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भौतिक भूगोल के मूल तत्व: NCERT कक्षा XI

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कीजिए-

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत (अल्फ्रेड वेगनर) – प्रासंगिक आरेखों की सहायता से इस अवधारणा को विस्तारपूर्वक समझाइए।

विस्थापन की दिशा पर प्रकाश डालिए; वेगेनर के अनुसार, महाद्वीप दो दिशाओं में विस्थापित हुए: भूमध्य रेखा की ओर एवं पश्चिम की ओर।

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत कीजिए।

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत की आलोचना के प्रमुख विचारों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इस सिद्धांत के महत्व को समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सिद्धांत (महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत, समुद्री तल प्रसार, प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत)।

 2. समुद्र तल के प्रसार की अवधारणा पर चर्चा कीजिए। जलमग्न महासागरीय कटक एवं समुद्र तल के प्रसार के सिद्धांत के मध्य संबंधों की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  National Geographic

 निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

व्याख्या कीजिये- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिये।

उत्तर की संरचना:

परिचय:

समुद्र तल प्रसार को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समुद्र तल प्रसार के प्रेरक कारकों की व्याख्या कीजिए।

इसकी मैकेनिज्म को स्पष्ट कीजिए।

उपयुक्त आरेखों का उपयोग करके समुद्र तल प्रसार की प्रक्रियाओं को समझाइये।

जलमग्न महासागरीय कटक एवं समुद्र तल के प्रसार के सिद्धांत के मध्य संबंधों को स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

समुद्र तल प्रसार, प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में महाद्वीपीय विस्थापन को समझाने में कैसे सहायक है, सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय। स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

3. सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहरी गरीबों द्वारा सामना किये जाने वाले विशिष्ट मुद्दों पर एक लेख लिखिए। यह भी समझाइए कि महिलाओं को प्राथमिकता देने से इन मुद्दों का समाधान कैसे होगा? (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शहरी गरीबों के मुद्दों को दर्शाने वाले कुछ प्रमुख तथ्यों / आंकड़ों को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:   

संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं उन मुद्दों को सूचीबद्ध कीजिए, जिनका सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहरी गरीबों द्वारा सामना किया जाता है।

ऐसे मुद्दों को संबोधित करने में महिलाओं की भूमिका को पहचानने के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

इन समस्याओं के समाधान के लिए उपाय सुझाइये।

निष्कर्ष:

इस दिशा में सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए एवं आगे की राह का निर्धारण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।

4. देश में प्रभावी रोग प्रबंधन में टेलीमेडिसिन की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी विचार कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

गैर-संचारी रोगों के इलाज के लिए तकनीकी प्लेटफार्मों का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए?  समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

टेलीमेडिसिन की अवधारणा को समझाइए। टेलीमेडिसिन की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

टेली-परामर्श सेवाओं के उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

इस संबंध में सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि टेलिमेडिसिन सेवाओं को विशेष रूप से स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में जमीनी स्तर पर शामिल किया गया है, जिसमें मध्य स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों को समय पर एवं सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने में प्रौद्योगिकी के माध्यम से डॉक्टरों से जुड़ सकते हैं। यह आवश्यक है कि इस तरह की पहल को महामारी के बाद जारी रखा जाए क्योंकि वे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच लागत को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  

विषय: सा.अ.2– स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

सा.अ.3– संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 5. “सीसा प्रदूषण के संसर्ग से एक संभावित पीढ़ी कमजोर हो रही है।“ देश में रहस्यपूर्ण एलुरु रोग की हालिया घटनाओं के आलोक में इस कथन का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजियेऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वप्रथम प्रश्न के संदर्भ को स्पष्ट कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि इस प्रकार के प्रदूषण का सहसंबंध संभावित जनसांख्यिकी को सीधे प्रभावित कर सकता है और इस प्रकार पीढ़ियों पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है।

रहस्यमय एलुरु रोग जैसे रोगों पर एक केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए एवं इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इस प्रकार के मुद्दों को दूर करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों प्रकार के समाधानों को बताते हुए इस दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालिए एवं निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।

 6. अनुनय के लिए संज्ञानात्मक दृष्टिकोण क्या हैं? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अनुनय को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस सन्दर्भ में विचारकों और दार्शनिकों द्वारा प्रस्तावित दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालिए।

अनुनय के लिए संज्ञानात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा कीजिए।

उत्तर के बेहतर स्पष्टीकरण के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

 7. सार्वजनिक सेवा के प्रति एक कर्मचारी के समर्पण को निर्धारित करने वाले कारकों को समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सामान्य रूप में समर्पण को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि सार्वजनिक सेवा के प्रति लोक सेवक के समर्पण को निर्धारित करने वाले कारकों में जनता की भलाई के लिए वास्तविक रूप से प्रयास करना और चरित्र की मजबूती सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जबकि व्यक्तिगत नैतिकता वह कारक है, जिस पर यह प्रतिबद्धता टिकी हुई है।

सार्वजनिक सेवा के प्रति एक कर्मचारी के समर्पण को निर्धारित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि सार्वजानिक भलाई के लिए काम करना सर्वश्रेष्ठ है।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos