How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
विषय: भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव।
1. क्या भूमंडलीकरण एक लाभकारी शक्ति है अथवा यह समुदायों को नष्ट करता है एवं समाज के संभ्रांत वर्ग तथा शेष विश्व के मध्य के अंतराल में वृद्धि करता है? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.weforum.org
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भूमंडलीकरण को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भूमंडलीकरण के उद्भव, उसकी विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।
विकासशील देशों पर उनके प्रभावों पर चर्चा कीजिए।
इसके पक्ष एवं विपक्ष दोनों को प्रस्तुत कीजिए। सुझाव दीजिए कि क्या किया जाना चाहिए।
निष्कर्ष:
एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय के साथ निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सा. अ.1– शहरीकरण, उनकी समस्याएं एवं उनके रक्षोपाय।
सा. अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
2. विश्व शौचालय दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है, की पृष्ठभूमि में देश में धारणीय स्वच्छता प्रणालियों की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.un.org
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के संदर्भ का अवलोकन प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि यह वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने और सतत विकास लक्ष्य संख्या 6: 2030 तक सभी के लिए जल एवं स्वच्छता, को प्राप्त करने से सम्बंधित है।
देश में धारणीय स्वच्छता प्रणाली के महत्व पर चर्चा कीजिए, धारणीय स्वच्छता प्रणाली क्या है, समझाइए। उन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।
इस दिशा में सरकार द्वारा किये गए प्रयासों को प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
देश की समग्र वृद्धि एवं विकास के लिए उनके महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 2
विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
3. भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के महत्व पर एक लेख लिखिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सुधारों में भारत के क्या प्रयास रहे हैं? (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हाल ही में, भारत ने कहा है कि “एक या दो देश” संयुक्त राष्ट्र में सुधारों में बाधा डाल रहे हैं।
विषय वस्तु:
हाल ही में भारत को आठवीं बार दो वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के महत्व को समझाइए।
एक स्थायी सदस्य के रूप में भारत के लिए वीटो शक्ति के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
स्थायी सदस्यता प्राप्त करने के लिए विगत वर्षों में भारत द्वारा किये गए प्रयासों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) पर आश्रित ग्रामीण श्रमिकों द्वारा सामना की जा रही समस्याओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के संदर्भ को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए- लिबटेक इंडिया के एक अध्ययन के अनुसार, कई श्रमिक बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्हें यात्रा का खर्चा एवं अन्य हानि, भुगतान से सम्बंधित त्रुटियां, बायोमेट्रिक त्रुटियां एवं गलत जानकारी के बार-बार अस्वीकार करने आदि का सामना करना पड़ता है, तब कहीं जा कर उन्हें अपना पारिश्रमिक प्राप्त हो पाता है।
अध्ययन में पाया गया कि लगभग 40% श्रमिकों को अपना पैसा निकालने के लिए बैंक शाखा में बार- बार जाना पड़ता है। यह भी पाया गया कि उन्हें सूचित किए जाने के बावजूद कि उनकी मजदूरी खाते में जमा कर दी गई है, उनके खाते में पैसा नहीं होता है।
अंतिम मील की चुनौतियां श्रमिकों के लिए समय पर अपने स्वयं के पारिश्रमिक का उपयोग करना कठिन बनाती हैं। COVID-19 महामारी के दौरान, परिवहन की समस्याओं के कारण स्थिति बहुत अधिक खराब हुई।
संदर्भित लेख की सहायता से अन्य समस्याओं को भी उजागर कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 3
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। यह भी समझाइये कि निर्यात, आर्थिक विकास की कुंजी कैसे सिद्ध हो सकता है। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिये– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की पृष्ठभूमि को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को दर्शाने वाले कुछ प्रमुख तथ्यों/ आंकड़ों को प्रस्तुत कीजिए।
देश की आर्थिक वृद्धि पर कोविड-19 के प्रभावों पर चर्चा कीजिए।
भारत के समक्ष उपस्थित संभावित रणनीतियों पर चर्चा कीजिए।
इस सन्दर्भ में निर्यात द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि यह अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित कर सकता है।
संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं समाधान सुझाएं।
निष्कर्ष:
भारतीय अर्थव्यवस्था में निर्यात के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
6. कार्बन कैप्चर उपयोग तकनीक (carbon capture utilisation technologies) क्या हैं? भारत उन्हें कैसे अनुकूलित कर सकता है और अधिक स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों के मार्ग को आगे कैसे बढ़ा सकता है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Financial Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कार्बन कैप्चर उपयोग तकनीकों की अवधारणा को संक्षेप में समझाइए।
विषय वस्तु:
कार्बन कैप्चर उपयोग प्रौद्योगिकियों के उद्भव के बारे में समझाइए।
चर्चा कीजिए कि भारत को इन तकनीकों को क्यों अपनाना चाहिए।
इस दिशा में वर्तमान सरकार के प्रयासों को प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह के साथ निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 4
विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।
7. क्या सिविल सेवकों को बिना सवाल किए केवल वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करना चाहिए? उपयुक्त औचित्य के साथ अपनी राय प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.outlookindia.com
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सिविल सेवक और उनकी भूमिका के बारे में संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि सिविल सेवकों को बिना किसी प्रश्न किये अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन कब करना चाहिए एवं कब उन्हें कुछ स्थितियों में बिना प्रश्न पूछे केवल आदेश का पालन नहीं करना चाहिए।
आगे की राह स्पष्ट कीजिए।
अपने पक्ष को उचित ठहराने के लिए कुछ उदाहरणों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि एक सिविल सेवक को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करना चाहिए। हालाँकि, जब वह एक आदेश का पालन करता है, जिसे वह अवैध मानता है, तो उसे उक्त आदेश का पालन करने से पहले अपनी असहमतिपूर्ण राय लिखित में प्रस्तुत करनी चाहिए।
- Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
- Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos