[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 12 नवम्बर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. भारतीय लघु चित्रकला क्या है? भारतीय लघु चित्रकला की परंपरा के विकास पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: artsandculture.google.com

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय लघु चित्रकला की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारब्ध कीजिए। भारतीय चित्रकला की शैलियों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

 विषय वस्तु:

भारत में लघु चित्रकला की विभिन्न शैलियों पर चर्चा कीजिए।

भारतीय चित्रकला के विकास को दर्शाने के लिए एक टाइम लाइन (समयरेखा) प्रस्तुत कीजिए।

भारत में लघु चित्रकला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।

2. मनसबदारी प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिए। इसने मुगल प्रशासन को कैसे संगठित किया? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  कक्षा XI NCERT, मध्यकालीन भारतीय इतिहास: आर एस शर्मा

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मनसबदारी प्रणाली को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

मनसबदारी प्रणाली की निम्नलिखित विशेषताएं थीं:

  1. अकबर ने अपने प्रशासन में मनसबदारी प्रणाली की शुरुआत की।
  2. इस प्रणाली के तहत, प्रत्येक अधिकारी को एक रैंक (मनसब) सौंपा गया था।
  • निम्नतम मनसब 10 और कुलीन वर्ग के लिए उच्चतम मनसब 5000 था।
  1. शाही रक्त के राजकुमारों को उच्च मनसब प्राप्त होता था।
  2. मनसब को दो भागों में विभाजित किया गया था – ज़ात और सवार।
  3. ज़ात किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्थिति को निर्धारित करता था।
  • सवार, सम्बंधित व्यक्ति के लिए आवश्यक घुड़सवार सैनिकों की संख्या को इंगित करता था।
  • प्रत्येक सवार को कम से कम दो घोड़े रखना आवश्यक था।
  1. सभी नियुक्तियां, पदोन्नति और बर्खास्तगी सीधे सम्राट द्वारा की जाती थी।

मुगल प्रशासन की आधारभूत विशेषताओं को समझाइए और प्रशासन के लिए मनसबदारी प्रणाली की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।

3. क्या भारत में क्षेत्रीय असमानता वास्तव में आर्थिक भूगोल की समस्या है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint 

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में प्रचलित असमानताओं और विषमताओं के संक्षिप्त परिचय के साथ उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:   

निम्नलिखित आयामों पर विस्तार से चर्चा कीजिए:

क्षेत्रीय असमानता क्या है?

भारत में क्षेत्रीय असमानता का स्वरुप कैसा है?

भारत में क्षेत्रीय विषमताओं के क्या कारण हैं? भारत में असमानता के प्रमुख कारण क्या हैं?

क्षेत्रीय असमानताओं की तुलना कीजिए- (उदाहरण स्वरुप उत्तर और दक्षिण भारत की क्षेत्रीय असमानताएं)

नीति निर्माण में आर्थिक भूगोल के पहलुओं से समस्या का समाधान कैसे हो सकता है? समझाइए।

निष्कर्ष:

नीति निर्माण में आर्थिक भूगोल के महत्व को स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।

4. भारत में छिपी भूख का एक महत्वपूर्ण समाधान पोषण के साथ कृषि की टूटी हुई कड़ी को बहाल करना है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express 

निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में छिपी भूख की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

खाद्य पदार्थों में उपस्थित खनिजों और विटामिन की एक विस्तृत श्रृंखला एवं उनकी आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

देश में छिपी भूख की वर्तमान स्थितियों के पुष्टिकरण के लिए तथ्य/ आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

खनिजों और विटामिनों के कम सेवन की समस्या का समाधान कृषि के माध्यम से कैसे किया जा सकता है? चर्चा कीजिए। संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं देश में कृषि और पोषण को आपस में जोड़ने की आवश्यकता को दर्शाइए।

निष्कर्ष:

ऐसे मुद्दों को तत्काल प्रभाव से सम्बोधित करने एवं कृषि तथा पोषण को परस्पर अन्तर्सम्बन्धित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।

5. समुदाय आधारित प्रमुख आपदा प्रबंधन रणनीतियों पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: egyankosh.ac.in

 निर्देशक शब्द:

 लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आपदा के प्रभाव को कम करने में समुदाय के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विषय वस्तु:

समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन (CBDM) प्रणाली को समझाइए।

समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन (CBDM) के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डालिए।

इसकी विभिन्न रणनीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

यदि संभव हो तो इसकी पुष्टि के लिए एक केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन। बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

6. भारत के संदर्भ में हरित हाइड्रोजन आधारित वाहन ईंधन की क्षमता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Financial Express 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय परिवहन उद्योग, वाहन ईंधन और इसकी स्थिति को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में उपयोग किए जाने वाले ईंधन की वर्तमान विविधता के बारे में बताइये।

इस तथ्य पर चर्चा कीजिए कि भारत को हरित हाइड्रोजन आधारित वाहन ईंधन की क्षमता का पता लगाने की आवश्यकता है।

हरित हाइड्रोजन आधारित वाहन ईंधन क्या हैं, समझाइए। भारतीय संदर्भ में निकट भविष्य में उनके संभावित उपयोग पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत के लिए उनकी प्रासंगिकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


  

विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।

7. सद्गुण पर अरस्तू के विचारों को संक्षेप में समझाइये। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नैतिक सद्गुण पर अरस्तू के विचारों को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

नैतिक सद्गुण की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

सामान्य रूप में नैतिकता पर लागू उनके दर्शन के महत्व पर चर्चा कीजिए।

सद्गुण पर अरस्तू के विचारों को दर्शाने वाले उद्धरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos