How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।
1. भारत का जनसंख्या वितरण, देश के विस्तृत भौतिक विभाजनों से कैसे संबंधित है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.nios.ac.in
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिये– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
देश में जनसंख्या के रुझान से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
ऐसे प्रश्नों के लिए भारत के मानचित्र के माध्यम से स्थानिक पहलुओं को दर्शाते हुए उत्तर लिखना चाहिए।
देश भर में जनसंख्या के मापदंडों पर उस क्षेत्र के भौतिक विज्ञान के पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाइए।
देश के शुष्क भूमि क्षेत्रों, तटीय क्षेत्रों, पठारी क्षेत्रों, मैदानों आदि में जनसंख्या के वितरण पर चर्चा कीजिए।
उपर्युक्त की पुष्टि के लिए उपयुक्त उदाहरण दीजिए।
निष्कर्ष:
यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि हालांकि, जनसंख्या वृद्धि अब भौतिक विज्ञान के कारकों से आगे बढ़ गई है तथा प्रौद्योगिकी और अन्य अवसंरचनात्मक सुविधाओं के आने कारण जनसंख्या वितरण अब केवल भौतिक विज्ञान पर ही निर्भर नहीं करता है।
सामान्य अध्ययन – 2
विषय: सा.अ.-2: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र / सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित मुद्दे।
सा.अ.-3: विज्ञान और प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन में इनका प्रभाव। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीयों की उपलब्धियां; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण और नवीन प्रौद्योगिकी का विकास।
2. थोक दवा पार्क (bulk drug park) क्या है? भारत में इसे बढ़ावा क्यों दिया जाना चाहिए? इस दिशा में प्रस्तावित योजना की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express.
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वप्रथम थोक ड्रग्स को परिभाषित कीजिए।
विषय वस्तु:
सक्रिय फार्मास्युटिकल घटकों को तैयार करने एवं उसमें मौजूद थोक दवाओं के महत्व पर चर्चा कीजिए।
हमारी स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए थोक दवाओं की प्रमुख विशेषताओं और महत्व पर चर्चा कीजिए।
समझाइए कि भारत द्वारा थोक दवा पार्कों को बढ़ावा क्यों दिया जाना चाहिए?
देश में थोक दवा पार्कों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित योजना की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 3
विषय: मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न- सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली- कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिये ई-प्रौद्योगिकी।
3. फसल कटाई के पश्चात् की तकनीक के महत्व और कृषि फसलों के मूल्यवर्धन के बारे में विस्तार से विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.fao.org
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिये– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
फसल कटाई के बाद की तकनीक और कृषि फसलों के मूल्यवर्धन से आप क्या समझते हैं, स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
कृषि प्रणालियों के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
देश में कृषि के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बागवानी, सेरीकल्चर, फ्लोरीकल्चर आदि की फसल के बाद के नुकसानों की प्रकृति और कारणों पर चर्चा कीजिए।
प्रौद्योगिकी का उपयोग और मूल्य-वृद्धि इस प्रकार की क्षति को कैसे रोक सकते हैं, चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके उदाहरणों को दर्शाते हुए एक सकारात्मक नोट पर निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. उन प्रमुख उत्प्रेरकों पर चर्चा कीजिए, जो भौतिक और मानव बुनियादी ढांचे के निर्माण में निवेश पर विशेष ध्यान देते हुए भारत में उद्यमिता और रोजगार के विकास की गति को तेज करेंगे। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Financial Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रमुख तथ्यों/ आंकड़ों की सहायता से देश में रोजगार की वर्तमान स्थिति को दर्शाइए एवं अधिक नौकरियों के सृजन की आवश्यकता पर बल देते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
रोजगार निर्माण से संबंधित प्रमुख चिंताओं पर चर्चा कीजिए।
आर्थिक विकास और रोजगार वृद्धि के बीच की कड़ी पर चर्चा कीजिए; भारतीय संदर्भ में
रोजगार के प्रचलित विशिष्ट कारकों पर चर्चा कीजिए।
समझाइए कि भारत को 100 मिलियन अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न करने के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना होगा।
सम्बंधित चिंताओं को दूर करने और रोजगार सृजन के लिए सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. “2050 तक 30 भारतीय शहर ‘जल जोखिम’ का सामना करेंगे”, इस संदर्भ में इन शहरों को जल जोखिम के बोझ से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने की आवश्यकता की जाँच कीजिए एवं उपयुक्त सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वप्रथम जल-जोखिम को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
संदर्भित लेख में उद्धृत रिपोर्ट की सहायता से सम्बंधित आंकड़ों को दर्शाइए एवं मुद्दे की गंभीरता को उजागर कीजिए।
चर्चा कीजिए कि इस प्रकार के संकट को दूर करने की तत्काल आवश्यकता क्यों है।
निष्कर्ष:
उपयुक्त समाधान के साथ निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन – 4
विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
6. भारत में नैतिकता और उनके आदर्शों के कुछ प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: www.cbseacademic.nic.in
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
नैतिकता का सामान्य महत्व और भारत में इसे दिए गए महत्व को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
हिंदू धर्म में धर्म, पुरुषार्थ आदि की अवधारणा पर चर्चा कीजिए;
बौद्ध और जैन धर्म से प्राप्त नैतिकता के स्रोतों की व्याख्या कीजिए।
सिख धर्म आदि में नैतिकता पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
7. दुर्खीम के धर्म के भौतिकवादी स्पष्टीकरण का संक्षिप्त विवरण दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
विवरण दीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
दुर्खीम के बारे में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
नीतिशास्त्र में उनके योगदान को संक्षेप में दर्शाइए।
धर्म के सन्दर्भ में उनके भौतिकवादी स्पष्टीकरण पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि वर्तमान विश्व में इसकी क्या प्रासंगिकता है।
निष्कर्ष:
उनके विचारों के महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।