[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 29 अक्टूबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए), विश्व (भारत सहित) के विभिन्न भागों में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों को स्थापित करने के लिये ज़िम्मेदार कारक।

1. मृदा के जैविक महत्व का परीक्षण कीजिए तथा पृथ्वी की सतह पर पाई जाने वाली मृदा का जैव-जलवायु वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: भौतिक भूगोल के मूल तत्व: जी.सी. लियोंग

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मृदा को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसके जैविक महत्व पर चर्चा कीजिए।

मृदा के जैव-जलवायु वर्गीकरण पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

2. भारत के लिए म्यांमार के महत्व पर चर्चा कीजिए। 1990 के दशक से भारत की म्यांमार नीति को आकार देने वाले राजनीतिक तर्क पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अतीत से वर्तमान तक के भारत-म्यांमार संबंधों की संक्षिप्त पृष्ठभूमि को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत के लिए म्यांमार के महत्व पर चर्चा कीजिए। इसके कारकों जैसे- म्यांमार, भारत का निकटतम पड़ोसी है; पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए इसकी आवश्यकता है; म्यांमार रणनीतिक रूप से भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एकमात्र आसियान देश है, जो भारत के साथ सीमा साझा करता है; यह एकमात्र देश है, जो भारत और आसियान के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य कर सकता है, इत्यादि को विस्तार से समझाइए।

म्यांमार के प्रति भारत की नीति पर चर्चा कीजिए।

म्यांमार के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत द्वारा की गई हालिया पहलों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि ऐसा प्रतीत होता है कि भारत की राजनीतिक व्यस्तता और कूटनीतिक संतुलन ने म्यांमार के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई पहल द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है क्योंकि ये उन क्षेत्रों में भारत की उपस्थिति को स्थापित करने में सहायता करती है, जहां इसे अधिक स्पष्ट होना चाहिए।

  

विषय: सा.अ.-2: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.-3: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

3. भारत में डिस्कॉम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच कीजिए एवं इन खामियों को दूर करने के उपाय भी सुझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

देश में डिस्कॉम के खराब प्रदर्शन को दर्शाने वाले प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:   

उनके खराब प्रदर्शन के कारणों को सूचीबद्ध कीजिए। इनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों, जैसे अक्षमता, लागत-प्रभावी टैरिफ संरचना का अभाव, डिस्कॉम को भुगतान करने में डिफ़ॉल्ट आदि पर प्रकाश डालिए।

इस स्थिति को संबोधित करने के लिए उपयुक्त उपाय भी सुझाएं।

निष्कर्ष:

इसके अल्पावधिक एवं दीर्घकालिक दोनों प्रकार के उपायों को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.-2: इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

सा.अ.-3: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. सूक्ष्म वित्त संस्थाएं क्या हैं? सूक्ष्म वित्त संस्थाओं के विकास पर डिजिटलीकरण के प्रभावों पर चर्चा करते हुए इस क्षेत्र से सम्बंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:   Financial Express 

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सूक्ष्म वित्त संस्थान क्या हैं, संक्षेप में समझाइए।

 विषय वस्तु:  

उनके द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर चर्चा कीजिए।

एक गरीबी उन्मूलन उपकरण के रूप में इनके महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

सूक्ष्म वित्त संस्थान क्षेत्र के डिजिटलीकरण और विकास पर चर्चा कीजिए। सूक्ष्म वित्त संस्थान से सम्बद्ध चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

 5. जलवायु प्रतिक्रिया लूप (climate feedback loop) की अवधारणा पर चर्चा कीजिए। विश्व की भविष्य की जलवायु पर उनके प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

जलवायु प्रतिक्रिया लूप की अवधारणा को विस्तार से समझाइए।

इस प्रकार के फीडबैक लूप के जलवायु परिवर्तन पर निकट भविष्य में पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

 निष्कर्ष:

इन चिंताओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.-2: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सा.अ.-3: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. देश में खेतों की आग (Farm Fire) के संभावित विकल्प के रूप में जैव ईंधन के विकल्प की जांच कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Financial Express 

 निर्देशक शब्द:

जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वप्रथम खेतों की आग/ पराली दहन के मुद्दे पर प्रकाश डालिए।

विषय वस्तु:

पराली दहन / खेत की आग के दुष्प्रभावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कीजिए।

जैव ईंधन इसका एक संभावित विकल्प कैसे हो सकता है, स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

 इसकी क्षमताओं एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार।

 7. सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य क्या है? इस अधिनियम के प्रावधानों के आधार पर नैतिकता का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  jstor.org

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सूचना का अधिकार की पृष्ठभूमि की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों को संक्षेप में बताइये।

इसकी मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

इसमें अंतर्निहित नैतिक दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिए। इसके लाभों के बारे में बताइये, जैसे- यह अधिकाधिक सुशासन की ओर कैसे ले जाता है।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos