[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 26 अक्टूबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

1. समुद्री अपरदन को प्रभावित करने वाले कारकों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Diplomat

निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वप्रथम समुद्री अपरदन को संक्षेप में समझाइए।

 विषय वस्तु:

एक-एक करके समुद्री अपरदन के लिए उत्तरदायी कारकों को सूचीबद्ध कीजिए।

संदर्भित लेख की सहायता से भारत के सागर द्वीप की केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए एवं सम्बंधित चिंताओं को स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

इस समस्या के समाधान के लिए सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

2. वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) पर अन्य देशों की तुलना में भारत अलग-अलग मापदंडों पर कैसे प्रदर्शन करता है? भारत में नाटे एवं कृशकाय बच्चों के बढ़ते स्तर के मुख्य कारणों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वैश्विक भूख सूचकांक के निर्माण के मूल तत्वों को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसकी गणना करते समय उपयोग में लायी जाने वाली विधियों पर चर्चा कीजिए। इसके मापदंडों के बारे में विस्तार से बताइए।

अन्य देशों की तुलना में विभिन्न मापदंडों पर भारत का प्रदर्शन कैसे है, स्पष्ट कीजिए।

चर्चा कीजिए कि भारत में नाटे एवं कृशकाय बच्चों के बढ़ते स्तर के मुख्य कारण क्या हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सुझाएं।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि इस समस्या का कोई एक समाधान नहीं है। महिलाओं के लिए जीवन को कठिन बनाने वाले प्रत्येक घरेलू अभाव से निपटा जाना चाहिए। स्वस्थ माँ पर ध्यान केंद्रित किये जाने की आवश्यकता है।

  

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (CPA) ने तीन दशक से अधिक पुराने पूर्व कानून को प्रतिस्थापित किया है। दोनों अधिनियमों के बीच मूलभूत अंतर क्या हैं और क्या नया कानून पूर्ववर्ती कानून की तुलना में उपभोक्ता की अपेक्षाओं को अधिक बेहतर ढंग से पूर्ण करेगा? समझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए।

विषय वस्तु:   

समझाइए कि वर्तमान कानून, पूर्ववर्ती कानून का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य पूर्ववर्ती 1986 के कानून में संशोधन करना है।

नवीन कानून की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

पूर्ववर्ती एवं नवीन दोनों अधिनियमों की तुलना करते हुए दोनों के मध्य के अंतरों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन प्रौद्योगिकी का विकास। बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

4. रूफटॉप सोलर पीवी द्वारा प्रदान की जाने वाली पर्याप्त क्षमताओं का देश में अभी भी पूर्ण रूप से दोहन नहीं किया जा रहा है। इसके अंतर्निहित कारणों पर चर्चा कीजिए तथा समाधान सुझाइए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu 

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ उत्तर प्रारम्भ कीजिए, जैसे- विश्व ऊर्जा 2020 की हालिया बीपी सांख्यिकीय समीक्षा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कुल विद्युत् उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान 10.4 प्रतिशत है। भारत में, 2019-20 में, विद्युत् उत्पादन में बड़े पनविद्युत संयंत्रों को छोड़कर, नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है एवं इसके अंतर्गत सौर ऊर्जा का योगदान 3.6 प्रतिशत है, जिसका अधिकांश भाग सौर पीवी जैसे सोलर पार्कों आदि से प्राप्त होता है, वहीँ रूफटॉप सोलर पीवी का योगदान नगण्य था।

 विषय वस्तु:

रूफटॉप सोलर पीवी के विचार को क्रियान्वित करने में शामिल चुनौतियों को सूचीबद्ध कीजिए।

इन अंतर्निहित चुनौतियों को विस्तार से समझाइए।

इस दिशा में सरकार के प्रयासों पर चर्चा कीजिए।

उपयुक्त समाधान सुझाएं।

निष्कर्ष:

भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देश के लिए सौर ऊर्जा के महत्व को स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन प्रौद्योगिकी का विकास।

 5. देश में कृषि क्षेत्र के रूपांतरण में ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा निभाई जा सकने वाली संभावित भूमिका पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ब्लॉकचेन तकनीक को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के महत्व पर चर्चा कीजिए।

ब्लॉकचेन तकनीक की सकारात्मकताओं जैसे कि अपरिवर्तनीयता, पारदर्शिता और दक्षता आदि पर चर्चा कीजिए।

इसकी विशेषताओं और कृषि के लिए उनके महत्व को स्पष्ट कीजिए। इसकी पुष्टि के लिए उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:

देश के कृषि क्षेत्र के लिए ऐसी प्रौद्योगिकियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।

6. आपदाओं के प्रबंधन में एक उभरते हुए मार्ग के रूप में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  ndmindia.nic.in 

 निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

समझाइए कि आपदा प्रबंधन में कॉर्पोरेट क्षेत्र को एकीकृत करने के महत्व को पहचानते हुए भारत सरकार ने सभी आपदा राहत व्ययों को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योगदान के एक भाग के रूप में शामिल किया है।

आपदा प्रबंधन में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के सभी संभावित लाभों एवं इसके महत्व पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 7. आनंद के मापन के लिए बेंथम द्वारा प्रस्तावित सात मानदंड कौन-कौन से हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: egyankosh.ac.in

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

बेंथम के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि आनंद और पीड़ा को मापने के लिए बेंथम ने निम्नलिखित मानदंडों को प्रस्तुत किया: इसकी तीव्रता, अवधि, निश्चितता (या अनिश्चितता), और इसकी समीपता (या दूरता) । इसमें उसकी “फलप्रदता” (कमोबेश उसी का अनुसरण होगा) और उसकी “पवित्रता” भी शामिल है।

बेन्थम के सात मानदंडों को विस्तार से समझाइए और उनकी प्रासंगिकता भी बताइये।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos