How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
1. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सविनय अवज्ञा आंदोलन की उत्पत्ति, प्रसार और भागीदारी पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: आधुनिक भारतीय इतिहास: बिपिन चंद्र
2. क्या सिनेमा समाज को प्रभावित करता है या इसके विपरीत है? भारतीय सिनेमा और समाज के संदर्भ में टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया
सामान्य अध्ययन – 2
3. टीकाकरण राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं? क्या यह कोविड- 19 वेक्सीन निर्माण की दौड़ में एक देश को दूसरे देश के विरुद्ध लाकर खड़ा कर देता है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: weforum.org
4. संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा भुखमरी से निपटने और शांति स्थापना के लिए स्थितियों में सुधार करने से सम्बंधित किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: bbc.com
सामान्य अध्ययन – 3
5. वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के प्रभुत्व पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि यह किस प्रकार से भारतीय तकनीकी कंपनियों और स्टार्ट-अप्स के लिए एक चिंता का कारण है? इस स्थिति को संबोधित करने के लिए आगे की राह का सुझाव भी दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
सामान्य अध्ययन – 4
6. कंपनियां विश्वास एवं धोखाधड़ी से संबंधित मुद्दों को कैसे संबोधित कर सकती हैं? उपयुक्त उदाहरणों का उपयोग करते हुए नैतिक दृष्टिकोण से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन
7. किन्ही भी तीन प्रमुख प्रौद्योगिकी प्रवृत्तियों पर चर्चा कीजिए जो आपके अनुसार नैतिक मुद्दे उठाती हैं। प्रत्येक से सम्बंधित संभावित नैतिक प्रभावों का भी उदाहरण दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन








