[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 5 अक्टूबर 2020

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 1


 

विषय: स.अ.1- भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

स.अ.3- संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

1. जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी पर जल चक्र को कैसे बाधित किया है, जिस कारण जल, जो कि एक सार्वजनिक संसाधन है, दुःसाध्य हो गया है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Down to Earth

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

इस तथ्य को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि जल केवल जीवन के लिए आवश्यक एक शर्त ही नहीं है, बल्कि जीवन के लिए सबसे बड़े समकालीन खतरे- जलवायु परिवर्तन का वाहक भी है।

 विषय वस्तु:

जल चक्र पर इसके प्रभावों के विशिष्ट सन्दर्भ के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

प्रमुख आँकड़े प्रस्तुत कीजिए एवं सम्बंधित मुद्दे पर सुझाव भी दीजिए।

इस समस्या को दूर करने और रोकने के क्या उपाय किए जाने चाहिए, चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

2. “भूकंप झुंड” क्या है? उन्हें नियमित भूकंप से पृथक कीजिए एवं समझाइए कि किस प्रकार से उनका अलग प्रभाव होता है। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times 

निर्देशक शब्द: 

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भूकंप झुंड को परिभाषित कीजिए।

 विषय वस्तु:

भूकंप झुंड की अवधारणा पर सामान्य रूप में चर्चा कीजिए।

 उनके प्रभावों पर चर्चा करते हुए समझाइये कि भूकंप झुण्ड के प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय अपनाये जाने चाहिए।

 निष्कर्ष:

उनके प्रभावों को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

विषय: सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्द्ध-न्यायिक निकाय।

3. महामारी ने बाल कुपोषण, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह और मानसिक रोग के मौजूदा मुद्दों को तीक्ष्ण किया है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा निभाई गई भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए एवं इसकी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए उपाय सुझाइये। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

विशेष रूप से महामारी प्रभाव के कारण बच्चों की पीड़ा को दर्शाने वाले प्रमुख तथ्यों पर प्रकाश डालिए।

 विषय वस्तु:

 समझाइये कि कैसे महामारी ने बाल कुपोषण, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह और मानसिक रोग के मौजूदा मुद्दों को तीक्ष्ण किया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों पर चर्चा कीजिए।

इसका निर्माण किये जाने के पीछे के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए क्या किया जाना चाहिए, उपयुक्त सुझाव दीजिए।

 निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/ सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

4. भारत के स्वास्थ्य सेवा बाजार की गतिशीलता को सकारात्मक रूप से परिवर्तित करने में राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Financial Express 

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न की पृष्ठभूमि को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत में डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की अवधारणा को समझाइए।

चर्चा कीजिए कि देश में स्वास्थ्य प्रणाली की वर्तमान आवश्यकताएं क्या हैं। महामारी के मौजूदा मामले और इसके कारण हमारी स्वास्थ्य प्रणाली में उत्पन्न तनाव पर चर्चा कीजिए।

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए समझाइए कि उपर्युक्त समस्याओं के समाधान में यह कैसे भूमिका निभाएगा।

निष्कर्ष:

इसके महत्व एवं आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स.अ.1– सामाजिक सशक्तिकरण।

स.अ.2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 5. क्या आज भारत में महिलाएं सुरक्षित हैं? जाति के बंधन और स्त्रीत्व की निस्सहायता से पीड़ित देश में महिला सुरक्षा की कमी के मूल कारणों की जाँच कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express 

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

महिला सुरक्षा को समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

देश में महिला सुरक्षा से सम्बंधित मौजूद आंकड़े प्रस्तुत कीजिए। इसमें पीड़ित महिला की जाति द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को समझाइए।

पीड़ित महिलाओं की जाति / पंथ एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक कारकों के बीच संबंधों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए। समझाइए कि किस प्रकार से इन कारकों को दूर किये जाने की आवश्यकता है।

देश में महिला सुरक्षा की कमी को दूर करने के लिए उठाये जाने योग्य आवश्यक कदमों और उपायों पर चर्चा कीजिए।

केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए; इस दिशा में सरकार द्वारा किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

उपयुक्त समाधान सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 6. नैतिकता “आचरण का विज्ञान” है, जो बेहतर जीवन जीने के लिए मानव आचरण का मार्गदर्शन करता है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

नैतिकता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

समझाइए कि नैतिकता, “आचरण का विज्ञान” कैसे है।

समझाइए कि यह मानव आचरण का मार्गदर्शन कैसे करता है।

प्रासंगिक उदाहरणों के साथ समझाइये एवं उपर्युक्त की पुष्टि कीजिए।     

निष्कर्ष:

इसके महत्त्व को स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

7. अभियान नैतिकता (Campaign Ethics) से आप क्या समझते हैं? अभियान नैतिकता क्यों महत्वपूर्ण हैं? उनके द्वारा संभावित रूप से उत्पन्न नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: www.scu.edu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

अभियान नैतिकता (Campaign Ethics) को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

चुनाव अभियान के संदर्भ में इसकी अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।

इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिए; इससे सम्बंधित नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिए। उपयुक्त उदाहरण भी दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos