[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] मिनी सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 26 सितम्बर  2020

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन – 2


 

1. भारतीय जनजातियों को उद्यमी बनाने में सहायक भौगोलिक संकेतक टैग की संभावनाओं पर चर्चा कीजिए। अनुसूचित जनजातियों (ST) के सशक्तिकरण में इसके संभावित योगदान की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Financial Express 

 

2. “रोगी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षा और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता है”, विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu 

 


सामान्य अध्ययन – 3


 

3. “उद्योगों के साथ साझेदारी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचारों के माध्यम से देश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् की एक प्रमुख विशेषता रही है”, टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Hindustan Times 

 

4. पर्यावरणीय धारणीयता से आप क्या समझते हैं? इसे सुनिश्चित करने में उद्योग और सरकार किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:   The Hindu 

 

5. महामारी ने वसुधैव कुटुम्बकम के महत्व को भारत के वैश्विक जुड़ाव के एक ढांचे के रूप में रेखांकित किया है। इस संदर्भ में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में नवीन संशोधन इस विचार को किस प्रकार प्रभावित करेंगे? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 


सामान्य अध्ययन – 4


 

6. “हितों का टकराव” (Conflict of Interest) शब्द से आपका क्या तात्पर्य है? कुछ ऐसी परिस्थितियों की पहचान कीजिए, जो इसकी परिभाषा के अंतर्गत आ सकती हैं एवं उनमें से प्रत्येक का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: जी सुब्बाराव और पी एन चौधरी

 

7. महाविद्यालय एवं विद्यालय वास्तविक विश्व का एक सूक्ष्म जगत हैं। चरित्र निर्माण में ये कैसे सहायक हैं, विस्तृत विवरण दीजिए। इसके अतिरिक्त कुछ उपाय सुझाएं जिनके माध्यम से ये संस्थाएं वर्तमान परिदृश्य में अधिक भूमिका निभा सकती हैं। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: जी सुब्बाराव और पी एन चौधरी


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos