How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन – 1
विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन।
1. घरेलू क्षमताओं में वृद्धि करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही सामाजिक और आर्थिक दोनों पहलुओं में महामारी से उभरने के लिए महिलाओं के लिए एक राह के रूप में महिलाओं को एक नवीन कार्य पारिस्थितिकी तंत्र के केंद्र में लाया जाना चाहिए। विस्तार से समझाइये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Hindustan Times
सामान्य अध्ययन – 2
विषय: सरकार के विभिन्न अंगों के मध्य शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थान।
2. निर्वाचित संसदीय प्रतिनिधियों के हाथों से लोकतंत्र की रक्षा करने की लालसा में इसे पूर्ण रूप से एक गैर-निर्वाचित न्यायपालिका के हाथों में सौंप देना अस्वीकार्य है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
विषय: अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
3. भारत में विधि के अंतर्गत अत्यधिक कठोर दंड प्रावधानों के बावजूद हाथ से मैला ढोने की प्रथा (मैनुअल स्कैवेंजिंग) का संकट जारी है। उपर्युक्त कथन के आलोक में ‘हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों (मैनुअल स्कैवेंजर्स) के नियोजन का प्रतिषेध और पुनर्वास (संशोधन) विधेयक 2020’ के प्रावधानों पर आलोचनात्मक चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
विषय: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।
4. नवीन नियमों के निर्माण एवं वैश्विक व्यवस्था को पुनः आकार देने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के प्रति भारत के दृष्टिकोण में पारंपरिक दृष्टिकोण के स्थान पर अधिक गतिशील गठबंधन निर्माण की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express , Hindustan Times
सामान्य अध्ययन – 3
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. निजीकरण को प्रायः सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुप्रबंधन का एक समाधान माना जाता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।
6. हाइड्रोजन ईंधन सेल प्रौद्योगिकी को भविष्य के कार्बन मुक्त परिवहन के लिए एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जाता है। आलोचनात्मक चर्चा कीजिए। इसे अपनाने के लिए भारत की तैयारियों का भी मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu , Hindustan Times
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव आकलन।
7. हरित कानूनों का पालन करने और सख्त परियोजना-अनुमोदन प्रक्रिया का पालन करने के प्रति राज्यों की अनिच्छा न केवल देश की जैव विविधता के लिए खतरनाक है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त करने सम्बन्धी नागरिकों के मौलिक अधिकार को भी खतरे में डालती है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Hindustan Times , The Wire