HINDI - INSIGHTS CURRENT EVENTS QUIZ 2020
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Current Affairs Quiz in HINDI Medium. Hope you are happy with our Hindi Current Affairs. The following Quiz is based on the Hindu, PIB and other news sources. It is a current events based quiz. Solving these questions will help retain both concepts and facts relevant to UPSC IAS civil services exam – 2020-2021
To view Solutions, follow these instructions:
-
Click on – ‘Start Quiz’ button
-
Solve Questions
-
Click on ‘Quiz Summary’ button
-
Click on ‘Finish Quiz’ button
-
Now click on ‘View Questions’ button – here you will see solutions and links.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading | ||||
No data available | ||||
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौनसी संयुक्त राष्ट्र की विशेषीकृत एजेंसियाँ (United Nations Specialised agencies) निर्धनता को कम या समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (International Fund for Agricultural Development: IFAD)
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund: IMF)
- संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UN Industrial Development Organization: UNIDO)
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund: IMF) वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने, वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने, अत्यधिक रोज़गार को बढ़ावा देने और संधारणीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देने एवं निर्धनता को कम करने के लिए कार्य कर रहा है।
- अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (International Fund for Agricultural Development: IFAD) एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है और संयुक्त राष्ट्र की विशेषीकृत एजेंसी है जो विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धनता उन्मूलन के लिए समर्पित है। इस कोष की स्थापना 1977 में गई थी, जो विश्व खाद्य सम्मेलन 1974 के प्रमुख परिणामों में से एक था।
- संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UN Industrial Development Organization: UNIDO) औद्योगिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेषीकृत एजेंसी है। संगठन का मिशन वक्तव्य है: समृद्धि के लिए साझेदारी (Partner for prosperity)। UNIDO का लक्ष्य सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से निर्धनता में कमी करना है। प्रत्येक देश को एक समृद्ध उत्पादक क्षेत्र विकसित करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अपनी भागीदारी बढ़ाने और अपने पर्यावरण की रक्षा करने का अवसर मिले।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
1 pointsसमावेशी और सतत शहरों का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन (International Coalition of Inclusive and Sustainable Cities: ICCAR) निम्नलिखित में से किसकी पहल है
Correct
उत्तर: b)
- समावेशी और सतत शहरों का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन (International Coalition of Inclusive and Sustainable Cities: ICCAR) मार्च 2004 में यूनेस्को द्वारा शुरू की गई एक पहल है जो नस्लवाद, भेदभाव, विदेशियों के प्रति घृणा (xenophobia) और बहिष्करण से लड़ने के लिए अपनी नीतियों को बेहतर बनाने के लिए अनुभवों को साझा करने में रुचि रखने वाले शहरों का एक नेटवर्क है।
- स्थानीय स्तर पर नीति-निर्माताओं के रूप में शहर के अधिकारियों की भूमिका में गतिशील सामंजस्य स्थापित करना है।
- अंतिम उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के माध्यम से नस्लवाद के खिलाफ एक आम संघर्ष के लिए इच्छुक शहरों को शामिल करना है। विश्व के प्रत्येक क्षेत्र की विशिष्टताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखने के लिए, अफ्रीका, अरब क्षेत्र, एशिया और प्रशांत, यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन तथा उत्तरी अमेरिका में कार्रवाई से संबंधित कार्यक्रम के साथ क्षेत्रीय गठबंधन स्थापित किए जा रहे हैं।

Question 3 of 5
3. Question
1 pointsजापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis: JE) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- JE मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है।
- व्यक्ति JE के खिलाफ प्राकृतिक प्रतिरक्षा विकसित नहीं कर सकते हैं।
- JE का संक्रमण मुख्य रूप से वर्ष के मौसम के दौरान अधिक होता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: b)
- जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis: JE) एक मच्छर-जनित (अक्सर चावल के खेतों में पाया जाता है) फ्लेविवायरस है। यह डेंगू, पीत-ज्वर (yellow fever) और वेस्ट नाइल वायरस के समान जीनस के अंतर्गत आता है। JE मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है।
- इसके स्थानिक देशों के अधिकांश वयस्कों में बचपन के संक्रमण के बाद प्राकृतिक प्रतिरक्षा विकसित हो जाती है, लेकिन इससे किसी भी आयु के व्यक्ति प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य्तः JE का प्रकोप हर 2-15 वर्ष में होता है।
- JE का संक्रमण मुख्य रूप से वर्ष के मौसम के दौरान अधिक होता है, जिसके दौरान रोगवाहकों (vector) आबादी बढ़ जाती है।
- JE के लिए कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है। इंटेंसिव सपोर्टिव थेरेपी (Intensive supportive therapy) उपयोगी होती है।

Question 4 of 5
4. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौनसा खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Khadi & Village Industries Commission: KVIC) का उद्देश्य है?
- ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार उपलब्ध कराना।
- बिक्री योग्य वस्तुएँ प्रदान करना।
- लोगों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और सुदृढ़ ग्रामीण सामुदायिक भावना का निर्माण करना।
- प्रत्येक गाँव में एक प्रमुख खादी उद्योग की स्थापना करना।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: c)
- खादी और ग्रामोद्योग आयोग ( Khadi & Village Industries Commission: KVIC) एक वैधानिक निकाय (statutory body) है जिसे संसद के अधिनियम (खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम 1956) द्वारा स्थापित किया गया है। अप्रैल 1957 में, पूर्व के अखिल भारतीय खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड का पूरा कार्यभार इसने संभाल लिया था।
- कार्य: यह भारत में खादी और ग्रामोद्योग से संबंधित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत एक शीर्ष संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य है – “जहां भी आवश्यक हो, अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में खादी और ग्रामोद्योगों की स्थापना और विकास के लिए योजना, प्रचार, सुविधा, आयोजन और सहायता करना है।
- आयोग के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं, जो इसके कार्यों को निर्देशित करते हैं। ये इस प्रकार हैं –
- सामाजिक उद्देश्य – ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना
- आर्थिक उद्देश्य – बिक्री योग्य वस्तुएँ प्रदान करना
- व्यापक उद्देश्य – लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और एक सुदृढ़ ग्रामीण सामाजिक भावना का निर्माण करना।
प्रत्येक गाँव में एक प्रमुख खादी उद्योग स्थापित करना इसका सूचीबद्ध उद्देश्य नहीं है और आर्थिक रूप से भी यह संभव नहीं हो सकता है।

Question 5 of 5
5. Question
1 pointsपेससेट्टर फंड (PACEsetter Fund) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- यह भारत और जापान की सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से पूंजीकृत एक कोष है।
- यह अभिनव ऑफ-ग्रिड स्वच्छ ऊर्जा उत्पादों के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए प्रारंभिक अनुदान निधि प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पेससेट्टर फंड कार्यक्रम के दूसरे दौर में चार परियोजनाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
- पेससेट्टर फंड (PACEsetter Fund) को भारत और अमेरिका ने 2015 में निर्मित किया था।
- यह एक 50 करोड़ (USD 7.9 मिलियन) का फंड है जिसे भारत गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से पूंजीकृत किया गया है।
- इसे संयुक्त फंड के रूप में अभिनव ऑफ-ग्रिड स्वच्छ ऊर्जा उत्पादों, प्रणालियों और व्यापार मॉडल के व्यावसायीकरण में तेजी लाने हेतु प्रारंभिक चरण की अनुदान निधि प्रदान करने के लिए गठित किया था।
- फंड का मुख्य उद्देश्य ऑफ-ग्रिड नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसायों की व्यवहार्यता में सुधार लाना है, जिससे छोटे पैमाने पर (1 मेगावाट) स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों को व्यक्तियों और समुदायों को बेचा जा सके (प्रति दिन 8 घंटे से कम)।