HINDI - INSIGHTS CURRENT EVENTS QUIZ 2020
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Current Affairs Quiz in HINDI Medium. Hope you are happy with our Hindi Current Affairs. The following Quiz is based on the Hindu, PIB and other news sources. It is a current events based quiz. Solving these questions will help retain both concepts and facts relevant to UPSC IAS civil services exam – 2020-2021
To view Solutions, follow these instructions:
-
Click on – ‘Start Quiz’ button
-
Solve Questions
-
Click on ‘Quiz Summary’ button
-
Click on ‘Finish Quiz’ button
-
Now click on ‘View Questions’ button – here you will see solutions and links.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
| Average score |
|
| Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
| Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
|---|---|---|---|---|
| Table is loading | ||||
| No data available | ||||
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
1 pointsएशिया सहयोग संवाद (Asia Cooperation Dialogue: ACD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- एशिया सहयोग संवाद (ACD) क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों का एकीकरण है जो महाद्वीपीय स्तर पर एशियाई सहयोग को बढ़ावा देता हैं।
- इसका उद्देश्य एशिया के भीतर व्यापार और वित्तीय बाजार का विस्तार करना तथा वैश्विक बाजार में एशिया की आर्थिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
- एशिया सहयोग संवाद ( (Asia Cooperation Dialogue:ACD) एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसे 18 जून 2002 को महाद्वीपीय स्तर पर एशियाई सहयोग को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों जैसे कि आसियान, सार्क, खाड़ी सहयोग परिषद, शंघाई सहयोग संगठन और यूरेशियन आर्थिक संघ को एकीकृत करने में मदद करने के लिए गठित किया गया है।
- ACD का उद्देश्य एशिया के भीतर व्यापार और वित्तीय बाजार का विस्तार करना एवं प्रतिस्पर्धा के एवज में एशियाई देशों की सौदेबाजी शक्ति को बढ़ाना है तथा जो बदले में वैश्विक बाजार में एशिया की आर्थिक प्रतिस्पर्धा (economic competitiveness) को बढ़ाता है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
1 pointsअसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Assisted reproductive technology: ART) में निम्नलिखित में से कौनसी चिकित्सा प्रक्रियाएँ शामिल हैं?
- इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (In-vitro fertilization)
- क्रायोप्रिजर्वेशन (Cryopreservation)
- सरोगेसी (Surrogacy)
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
- असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Assisted reproductive technology: ART) में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (In-vitro fertilization: IVF), इंट्रा-यूटेराइन इनसेमिनेशन (intra-uterine insemination: IUI), ऑयसाइट एंड स्पर्म डोनेशन (oocyte and sperm donation), क्रायोप्रेजर्वेशन (cryopreservation) जैसी प्रक्रियाएं और इसमें सरोगेसी (Surrogacy) भी शामिल है। हालांकि सभी सरोगेसी व्यवस्था में ART शामिल नहीं है।
- यह तकनीक एक महिला के शरीर से अंडे (egg) को निकाल कर और उसे भ्रूण (embryo) बनाने के लिए एक पुरुष के शुक्राणु (sperm) के साथ निषेचित (fertilize) करती है।

Question 3 of 5
3. Question
1 pointsवन्यजीव पर्यावासों के एकीकृत विकास (Integrated Development of Wildlife Habitats: IDWH) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- IDWH का उद्देश्य राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों जैसे संरक्षित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करना और संरक्षित क्षेत्रों के बाहर वन्यजीवों की सुरक्षा करना है।
- इसमें गंभीर रूप से लुप्तप्राय (critically endangered) पर्यावासों और प्रजातियों के बचाव के लिये रिकवरी कार्यक्रम शामिल हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
Correct
उत्तर: d)
- वन्यजीव पर्यावासों के एकीकृत विकास (Integrated Development of Wildlife Habitats: IDWH) को 2008-09 में शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व को छोड़कर राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, संरक्षण रिजर्व और सामुदायिक रिजर्व) को सहायता प्रदान करना है, संरक्षित क्षेत्रों के बाहर वन्यजीवों की सुरक्षा करना और गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों एवं पर्यावासों के लिये रिकवरी कार्यक्रम शामिल हैं।

Question 4 of 5
4. Question
1 pointsअश्गाबात समझौते (Ashgabat Agreement) का लक्ष्य है?
Correct
उत्तर: d)
- अश्गाबात समझौता ओमान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और भारत के बीच एक मल्टीमॉडल परिवहन समझौता (Multimodal transport agreement) है, जो मध्य एशिया और फारस की खाड़ी के बीच वस्तुओं की आवाजाही को सुगम बनाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय परिवहन एवं पारगमन गलियारा ( international transport and transit corridor) बनाने के लिए एक समझौता है।
- भारत 2 फरवरी 2018 को औपचारिक रूप से अश्गाबात समझौते में शामिल हुआ।
- समझौते में शामिल होने से मध्य एशिया के साथ भारत के कनेक्टिविटी विकल्पों में विविधता आएगी और इस क्षेत्र के साथ भारत के व्यापार तथा वाणिज्यिक संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
- वर्धित कनेक्टिविटी के लिए, अश्गाबात समझौता अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के साथ जहाज एवं ट्रांस-कैस्पियन रेलवे को सम्मलित करते हुए, और भारत, रूस, ईरान, यूरोप तथा मध्य एशिया के बीच माल ढुलाई के लिए सड़क मार्ग के साथ सिंक्रनाइज़ करेगा। मार्ग में मुख्य रूप से जहाज, रेल और सड़क के माध्यम से भारत, ईरान, अज़रबैजान और रूस से वस्तुओं की आवाजाही की जाएगी।

Question 5 of 5
5. Question
1 pointsइंटरनेशनल प्लेटफॉर्म ऑन सस्टेनेबल फाइनेंस (International Platform on Sustainable Finance: IPSF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- IPSF निम्न कार्बन, अधिक संसाधन-कुशल और संधारणीय अर्थव्यवस्था के लिए वैश्विक संक्रमण का समर्थन करने के लिए IPCC की चल रही परियोजना का हिस्सा है।
- इसका उद्देश्य पर्यावरणीय रूप से संधारणीय वित्त में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सूचना का आदान-प्रदान और प्रसार करना है।
- भारत IPSF का सदस्य है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: c)
इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म ऑन सस्टेनेबल फाइनेंस (International Platform on Sustainable Finance: IPSF) निम्न कार्बन, अधिक संसाधन-कुशल और संधारणीय अर्थव्यवस्था (resource-efficient and sustainable economy) के लिए वैश्विक संक्रमण का समर्थन करने के लिए यूरोपीय आयोग के चल रहे कार्य का हिस्सा है।
IPSF का दायरा और उद्देश्य क्या है?
- IPSF का अंतिम उद्देश्य पर्यावरणीय रूप से संधारणीय निवेश की दिशा में निजी पूंजी जुटाना है।
- प्रचालन रूप से, IPSF तीन उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा:
- पर्यावरणीय रूप से संधारणीय वित्त में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सूचना का आदान-प्रदान और प्रसार करना;
- विभिन्न पहलों की तुलना करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय रूप से संधारणीय वित्त में मदद करने के लिए बाधाओं और अवसरों की पहचान करना;
- राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संदर्भों का सम्मान करते हुए, पर्यावरणीय रूप से संधारणीय वित्त मुद्दों पर उपयुक्त अंतर्राष्ट्रीय समन्वय को बढ़ाना। इसके अलावा, जहां उपयुक्त हो, कुछ इच्छुक सदस्य पहल और दृष्टिकोण को संरेखित करने का प्रयास कर सकते हैं।
- IPSF के सदस्य पर्यावरणीय रूप से संधारणीय वित्त के संन्दर्भ में सहयोग करने के लिए अधिकृत हैं। IPSF के सदस्य यूरोपीय संघ और अर्जेंटीना, कनाडा, चिली, चीन, भारत, केन्या और मोरक्को हैं।