[इनसाइट्स सिक्योर – 2020] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 12 अगस्त 2020

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन1


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

1. भारतीय कला पर धर्म की इतनी गहरी छाप है कि प्रायः सम्पूर्ण भारतीय कला को महज धार्मिक कहकर खारिज कर दिया जाता है; हालांकि, भारत में धर्मनिरपेक्ष कला का अभाव नहीं है। विस्तार से समझाइये। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया

 निर्देशक शब्द: 

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

भारतीय कला पर धर्म के प्रभाव को दर्शाने वाले कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत की धर्मनिरपेक्ष कला के उदाहरण देते हुए इस कथन को ख़ारिज कीजिए कि भारत की कला विशुद्ध रूप से धार्मिक है।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें जैसे- रॉक कट वास्तुकला और भारत की कला मुख्यतः प्राकृतिक तत्वों पर केंद्रित है आदि।

निष्कर्ष:

भारतीय धर्मनिरपेक्ष कला का महत्व और कैसे इसे गलती से केवल धार्मिक समझा जाता है, बताते हुए निष्कर्ष निकालिये।

  

विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।

2. सिद्धांतों की दृष्टि से जाति व्यवस्था और लोकतंत्र परस्पर संगत नहीं हैं; हालाँकि, भारतीय राजनीति ने न केवल इन दोनों को एकीकृत किया है, बल्कि जाति विघटन को असंभव बना दिया है। विस्तार से समझाइये। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The wire 

 निर्देशक शब्द: 

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

इस प्रकार प्रारम्भ कीजिये कि वैचारिक रूप से, जाति और लोकतंत्र एक दूसरे से भिन्न होते हैं और सह-अस्तित्व में नहीं रह सकते, क्योंकि जाति समाज के विखंडन का समर्थन करती है, जबकि लोकतंत्र समाज के एकीकरण के को बढ़ावा देता है।

 विषय वस्तु:

जाति व्यवस्था और लोकतंत्र के मध्य के महत्वपूर्ण अंतरों का वर्णन कीजिए।

उन कारकों की चर्चा कीजिये जो भारत में दोनों के सह- अस्तित्व के लिए उत्तरदायी हैं।

जाति पर राजनीतिक व्यवस्था के प्रभावों और राजनीति पर जाति व्यवस्था के प्रभावों की चर्चा कीजिए। 

निष्कर्ष:

भारतीय नागरिकों पर जाति विशेष के कारण पड़ने वाले राजनीतिक प्रभावों को संक्षेप में समझाते हुए निष्कर्ष निकालिये।

 


सामान्य अध्ययन2


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार। भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

3. चीन पर “भिखारी- तेरा- पडोसी नीति” (Beggar-thy-neighbor policy) में लिप्त होने का आरोप लगाया जाता है। इस नीति को समझाइये और शेष विश्व पर इसके पड़ने वाले प्रभावों की जांच कीजिए? (250 शब्द)

 सन्दर्भ: investopedia.com

 निर्देशक शब्द: 

समझाइये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।

 जांच कीजिये- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

सर्वप्रथम “भिखारी- तेरा- पडोसी नीति” (Beggar-thy-neighbor policy) को समझाइए।

 विषय वस्तु:

इस नीति का शेष विश्व पर क्या प्रभाव पड़ता है, समझाते हुए देशों के द्वारा इसके विरोध में उठाये जाने वाले कदमों की भी व्याख्या कीजिए।

इस दिशा में चीन द्वारा उठाये गए कदमों की भी व्याख्या कीजिए।

 निष्कर्ष:

इन नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों को बताते हुए आगे की राह के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन3


 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव। कृषि।

4. औद्योगिक क्रांति 4.0 में तकनीकी अभिसरण ने रोबोटिक्स को मानव इंटरफ़ेस के अत्यधिक समीप ला दिया है। देश में स्वचालित कृषि और विनिर्माण में रोबोटिक्स के प्रमुख लाभों का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: weforum.org

निर्देशक शब्द:

मूल्यांकन कीजिये- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति 4.0 क्या है, समझाइये।

 विषय वस्तु:

चर्चा कीजिए कि कैसे औद्योगिक क्रांति 4.0 में तकनीकी अभिसरण ने रोबोटिक्स को मानव इंटरफ़ेस के अत्यधिक समीप ला दिया है। उन्नत प्रौद्योगिकी के हाल ही के कुछ उदाहरणों के साथ इसकी व्याख्या कीजिए।

स्वचालित कृषि और विनिर्माण में रोबोटिक्स के प्रमुख लाभों का उल्लेख कीजिए।

 निष्कर्ष:

इससे सम्बंधित चिंताओं और उनके समाधान के लिए उपाय बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

5. “पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन किए बिना विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास किये जाने चाहिए”, टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu 

निर्देशक शब्द: 

टिप्पणी कीजिये ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

देश में हाल ही में सामने आए प्राकृतिक खतरों का उल्लेख करते हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पेश कीजिए।

 विषय वस्तु:

पर्यावरणीय नियम और उनके महत्व पर चर्चा कीजिए।

विकास लक्ष्यों और पर्यावरणीय नियमों के मध्य अंतराल के कारणों को उदाहरण सहित विस्तार से समझाइये।

स्थिति को अत्यंत प्राथमिकता के साथ संबोधित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये और इसके महत्व को स्पष्ट कीजिए। 

निष्कर्ष:

पर्यावरणीय बाधाओं पर ध्यान दिए बिना विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रयास के नकारात्मक पक्ष का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन4


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

6. “विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानव की मूल प्रवृत्ति और सहज बोध की पूरक है, एक विकल्प नहीं”, क्या आप सहमत हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: Live Mint 

निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के मामले में विश्व आज किस प्रकार आगे बढ़ रहा है, समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रश्न में दिए गए कथन के अर्थ को विस्तार से समझाइये। समझाइए कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानव की मूल प्रवृत्ति और सहज बोध की पूरक कैसे है।

समझाएं कि मानव बुद्धिमत्ता की भूमिका की पहचान के लिए यह महत्वपूर्ण और अत्यधिक प्रासंगिक क्यों है।

कुछ उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

एक निष्पक्ष और संतुलित राय के साथ निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

7. किसी देश के व्यक्ति के विकास में एक आधारभूत गुण के रूप में मेल-मिलाप (reconciliation) के महत्व पर चर्चा कीजिए। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उपयुक्त उदाहरण भी दीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Deccan Herald 

निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

मेल-मिलाप (reconciliation) से आप क्या समझते हैं और यह सहिष्णुता से पृथक कैसे है, समझाइये।

 विषय वस्तु:

मेल-मिलाप के महत्त्व को विस्तार से समझाइए। 

चर्चा कीजिए कि मेल- मिलाप के सभी गुणों को कहां लागू किया जा सकता है और इसका अभ्यास करने के क्या लाभ हैं। 

प्रासंगिक उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि भी कीजिए। 

निष्कर्ष:

सभी व्यक्तियों के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में इसके महत्व को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।


  • Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
  • Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos