How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन –1
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय। स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।
1. अंग्रेजों द्वारा अपनाई जाने वाली आर्थिक नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में तेजी से परिवर्तित किया, जिसकी प्रकृति और संरचना, ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं द्वारा निर्धारित की जाती थी। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: आधुनिक भारत का इतिहास: बिपिन चंद्र
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था की विशेषताओं को संक्षेप में समझाइये।
विषय वस्तु:
ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनी आर्थिक नीतियों के माध्यम से भारतीय अर्धव्यवस्था के किये गए शोषण पर चर्चा कीजिये।
निष्कर्ष:
भारत पर इन नीतिओं के नकारात्मक प्रभाव और इससे उत्पन्न स्वतंत्रता संघर्ष को समझाते हुए निष्कर्ष निकालिये।
विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
2. समुद्र के जल स्तर में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन का एक “भली-भांती स्वीकृत” परिणाम है। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिये–
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिये।
चर्चा कीजिये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
समुद्र के जलस्तर में वृद्धि की संकल्पना को समझाइये।
विषय वस्तु:
इसके विभिन्न उत्तरदायी कारकों को बताइये और कुछ महत्वपूर्ण डाटा भी बताइये।
इसके संभावित परिणामों पर चर्चा करें और उपयुक्त तथ्यों के साथ समझाइये कि कैसे यह जलवायु परिवर्तन का एक परिणाम है।
निष्कर्ष:
सम्बंधित मुद्दे के समाधान के लिए उपायों को बताते हुए निष्कर्ष निकालिये।
सामान्य अध्ययन –2
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।
3. भारतीय न्यायपालिका की ऑनलाइन विवाद निस्तारण की संभावनाओं पर चर्चा कीजिये। क्या आप सहमत हैं कि यह न्याय तक अधिक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने और न्यायालयों के बोझ को कम करने का अवसर प्रदान करता है? (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
वर्तमान कोविड-19 महामारी की परिस्थिति में परम्परागत न्यायालय प्रणाली के समक्ष चुनौतियों को स्पष्ट कीजिए और ऑनलाइन विवाद निस्तारण प्रणाली के महत्त्व को समझाइये।
विषय वस्तु:
वर्तमान परिस्थितियों में तकनीकी की आवश्यकता पर बल देते हुए न्यायपालिका के लिए इसके महत्त्व को समझाइये।
ऑनलाइन विवाद निस्तारण की संभावनाओं, इसके लाभों और चुनौतियों के बारे में भी बताएं।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
4. भारत में लिंग, क्षेत्र और सामाजिक समूहों के आधार पर साक्षरता दर में अत्यधिक भिन्नता पायी जाती है। विस्तार से समझाइये। साथ ही, वर्तमान परिस्थितियों में सुधार के उपाय भी बताइये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: orfonline.org
निर्देशक शब्द:
समझाइये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वप्रथम साक्षरता दर को परिभाषित कीजिये।
विषय वस्तु:
लिंग, क्षेत्र और सामाजिक समूहों की साक्षरता दर की भिन्नता के कारणों और वर्तमान स्थिति को तथ्यों सहित दर्शाइए।
निष्कर्ष:
इन चुनौतियों के समाधान के उपायों को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन –3
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. भारत में कीटनाशक प्रदूषण एक प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दा है, जिसके दूरगामी परिणाम होते हैं। कीटनाशक प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों की गणना करते हुए चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कीटनाशक प्रदूषण को परिभाषित कीजिये।
विषय वस्तु:
भारत में कीटनाशक प्रदूषण को तथ्यों सहित समझाइये। कीटनाशक प्रदूषण के स्रोतों और उनके परिणामों को सूचीबद्ध कीजिये। कृषि के अलावा अन्य कीटनाशक प्रदूषण स्रोतों की भी व्याख्या कीजिये।
निष्कर्ष:
कीटनाशक प्रदूषण के स्रोतों से निपटने के लिए कुछ उपायों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
6. उपयोगितावाद से आप क्या समझते हैं? जिन आधारों पर इसकी आलोचना की गई है, उनका उदाहरण सहित वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नीतिशास्त्र: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
वर्णन कीजिये–
ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वप्रथम उपयोगितावाद को परिभाषित कीजिये।
विषय वस्तु:
इस सिद्धांत के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। कुछ उपयोगितावादी विचारक जैसे- जेरेमी बेंथम, जॉन स्टूवर्ट मिल और हेनरी सिडगविक के विचारों पर टिप्पणी कीजिये।
निष्कर्ष:
उपयोगितावादी नैतिकता के मानव मूल्यों, समाज के लक्ष्यों और सरकार की नीतियों पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिये।
विषय: नागरिक घोषणा पत्र।
7. भारत में नागरिक घोषणा पत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उससे सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नीतिशास्त्र: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
नागरिक घोषणा पत्र को परिभाषित कीजिये।
विषय वस्तु:
इसके उद्देश्यों को बताते हुए इसके महत्व पर चर्चा कीजिये। भारत में नागरिक घोषणा पत्र से संबंधित मुद्दों का विश्लेषण कीजिये।
निष्कर्ष:
आगे की राह को बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।