HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
सौर मंडल के ग्रहों को मुख्य रूप से पार्थिव (Terrestrial) और बाह्य (Jovian) ग्रहों में वर्गीकृत किया गया है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- बाह्य ग्रहों की तुलना में पार्थिव ग्रह आकार में अपेक्षाकृत विशाल होते हैं।
- पार्थिव ग्रहों का निर्माण सूर्य के निकटवर्ती क्षेत्र में हुआ था, जबकि बाह्य ग्रहों का निर्माण अपेक्षाकृत दूरस्थ स्थान पर हुआ था।
- पार्थिव ग्रह सौर पवन के कारण अपने पूर्व के अधिकांश वातावरण को खो चुके हैं, जबकि बाह्य ग्रहों में ऐसी घटना नहीं देखी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
- बुध, शुक्र और पृथ्वी जैसे पार्थिव (Terrestrial) ग्रह बृहस्पति, शनि और यूरेनस जैसे विशाल बाह्य (Jovian) ग्रहों की तुलना में अपेक्षाकृत छोटे हैं।
- पार्थिव ग्रह सूर्य के निकट स्थित हैं और उनका अधिकांश प्रारंभिक वातावरण तीव्र सौर पवनों के कारण समाप्त हो गया है।
- पार्थिव ग्रह ठोस चट्टान से बने होते हैं जबकि बाह्य ग्रह गैसीय प्रकृति के होते हैं।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अटलांटिक महासागर की तुलना में प्रशांत महासागर में तापमान की वार्षिक सीमा (रेंज) अधिक होती है।
- उत्तरी गोलार्ध में दक्षिणी गोलार्ध की तुलना में तापमान की वार्षिक सीमा अधिक होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
- बड़े महासागर में तापमान की वार्षिक रेंज (Annual range) अपेक्षाकृत कम होती है।
- महाद्वीपीय प्रभाव के कारण उत्तरी गोलार्ध में तापमान की वार्षिक रेंज अपेक्षाकृत अधिक होती है (दक्षिणी गोलार्ध की तुलना में उत्तरी गोलार्ध में विशाल भूभाग स्थित है)।

Question 3 of 5
3. Question
‘प्रतिचक्रवात (Anticyclones)’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- प्रतिचक्रवात एक ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ निकटवर्ती क्षेत्रों की तुलना में वायुमंडलीय दाब अधिक होता है।
- इनका विस्तार सदैव छोटे क्षेत्र में ही होता है।
- उत्तरी गोलार्ध में प्रतिचक्रवात के चतुर्दिक सामान्य पवन संचलन दक्षिणावर्त होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: c)
प्रतिचक्रवात (Anticyclones) एक ऐसा क्षेत्र है जहां निकटवर्ती क्षेत्रों की तुलना में वायुमंडलीय दाब अधिक है। उत्तरी गोलार्ध में प्रतिचक्रवात के चतुर्दिक सामान्य पवन संचलन दक्षिणावर्त होता है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में यह वामावर्त होता है। इनका विस्तार आमतौर पर विस्तृत होता है और स्पष्ट प्रभाव भी दृष्टिगत होता है।

Question 4 of 5
4. Question
‘उष्णकटिबंधीय चक्रवात (tropical cyclone)’ के उद्भव के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी स्थितियां उत्तरदायी हैं?
- गर्म और आर्द्र वायु की विशाल और निरंतर आपूर्ति।
- सुदृढ़ कोरिओलिस बल।
- सुदृढ़ लंबवत वायु संचरण।
- क्षोभमण्डल में अस्थिर परिस्थितियां।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: d)
उष्णकटिबंधीय चक्रवात के उद्भव के लिए उत्तरदायी कुछ प्रारंभिक स्थितियां निम्नलिखित हैं:
(i) गर्म और आर्द्र वायु की विशाल और निरंतर आपूर्ति जो अत्यधिक मात्रा में गुप्त ऊष्मा को निर्मुक्त कर सकती है।
(ii) सुदृढ़ कोरिओलिस बल जो केंद्र में उत्पन्न निम्न दाब को भरने से रोक सकता है (भूमध्य रेखा के पास कोरिओलिस बल की अनुपस्थिति 0° – 5° अक्षांश के बीच उष्णकटिबंधीय चक्रवात के निर्माण को रोकता है)।
(iii) क्षोभमंडल में अस्थिर परिस्थितियां जो स्थानीय अस्थिरता उत्पन्न करती है जिसके चारों ओर एक चक्रवात विकसित होता है।
(iv) अंत में, सुदृढ़ लंबवत वायु संचरण की अनुपस्थिति, जो गुप्त ऊष्मा के ऊर्ध्वाधर संचलन को रोकता है।

Question 5 of 5
5. Question
‘ओसांक बिंदु (dew point)’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- ओसांक बिंदु वह तापमान है जिस पर वायुमंडल जलवाष्प से संतृप्त हो जाता है।
- ओसांक बिंदु आर्द्रता का सूचक होता है।
- उच्च ओसांक बिंदु का तात्पर्य है कि वायु में आर्द्रता की कमी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: a)
- ओसांक बिंदु (dew point), जिस तापमान पर वायुमंडल जलवाष्प से संतृप्त हो जाता है, जब वह अपने दाब या जलवाष्प की मात्रा को परिवर्ती किए बिना ठंडा हो जाता है। वायु की दी गई मात्रा में अत्यधिक जलवाष्प मात्रा होती है जिसका ओसांक बिंदु समान मात्रा वाली शुष्क वायु की तुलना में अधिक होता है।
- इस प्रकार, ओसांक बिंदु आर्द्रता का सूचक होता है। मौसम विज्ञान में, ओसांक बिंदु का उपयोग किया जाता है, उदाहरण के लिए, कुछ प्रकार के बादलों के आधार की ऊंचाई का पूर्वानुमान करना। उच्च ओसांक बिंदु का तात्पर्य है कि वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक है।