HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
लोकसभा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- लोकसभा में अध्यक्ष के कार्य और आचरण पर मूल प्रस्ताव (substantive motion) के अलावा चर्चा और आलोचना नहीं की जा सकती।
- अध्यक्ष की सहमति प्राप्त प्रस्ताव को छोड़कर सामान्य सार्वजनिक महत्व के मामले पर कोई चर्चा नहीं की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: c)
- लोकसभा में अध्यक्ष के कार्य और आचरण पर मूल प्रस्ताव (substantive motion) के अलावा चर्चा और आलोचना नहीं की जा सकती: यह अध्यक्ष के पद की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए किया जाता है क्योंकि उसका पद अत्यधिक प्रतिष्ठा, स्थिति, प्राधिकार वाला होता है।
- अध्यक्ष/सभापति (जैसा भी मामला हो) की सहमति प्राप्त प्रस्ताव को छोड़कर सामान्य सार्वजनिक महत्व के मामले पर कोई चर्चा नहीं की जा सकती है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समितियों की सामान्य विशेषताएं हैं?
- सभी सदस्यों का चुनाव सदन द्वारा किया जाता है।
- ये सदन के अध्यक्ष या सभापति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती हैं।
- इन्हें केंद्र में किसी भी मंत्रालय के साथ एक सलाहकार समिति का दर्जा प्राप्त होता है।
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए:
Correct
उत्तर: b)
संसदीय समिति का अर्थ है एक समिति में:
- सभी सदस्यों का चुनाव सदन द्वारा किया जाता है या अध्यक्ष / सभापति द्वारा नामनिर्दिष्ट किया जाता है।
- अध्यक्ष / सभापति के निर्देशन में कार्य करती हैं ।
- अपनी रिपोर्ट सदन या अध्यक्ष / सभापति को सौंपती हैं।
- इनके लिए लोकसभा / राज्यसभा द्वारा स्थापित एक सचिवालय होता है।
- परामर्शदात्री समितियाँ (consultative committees), जिनमें संसद के सदस्य भी शामिल होते हैं, संसदीय समितियाँ नहीं हैं क्योंकि ये उपर्युक्त चार शर्तों को पूरा नहीं करती हैं।

Question 3 of 5
3. Question
राज्यपाल पद से संबंधित शर्तों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- राज्यपाल किसी भी समय राज्य के मुख्यमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंपकर इस्तीफा दे सकता है।
- संविधान में उन आधारों को निर्धारित नहीं किया गया है जिन पर राष्ट्रपति किसी राज्यपाल को पदच्युत कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
- राज्यपाल द्वारा अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति को सौंपा जाता है, न कि मुख्यमंत्री को।
- राज्यपाल पद धारण की तिथि से पाँच वर्ष की अवधि के लिए पद पर बना रहता है। हालांकि, पांच वर्ष कि यह अवधि राष्ट्रपति की दया पर निर्भर करती है।
- सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि राष्ट्रपति की यह शक्ति उचित नहीं है। राज्यपाल को अपने कार्यकाल की कोई सुरक्षा प्राप्त नहीं है और न ही उसका कोई निश्चित कार्यकाल है। उसे किसी भी आधार का उल्लेख किए बिना किसी भी समय राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।

Question 4 of 5
4. Question
भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन-से विशेष रूप से सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण से संबंधित है?
- उद्देशिका
- पहली अनुसूची
- तीसरी अनुसूची
- मूल अधिकार
- राज्य की नीति के निदेशक तत्व
सही उत्तर कूट का चयन कीजिए।
Correct
उत्तर: c)
- उद्देशिका: इसमें “सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय; प्रतिष्ठा और अवसर की समता; उन सबमें, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली, बंधुता बढ़ाना” का उल्लेख है।
- पहली अनुसूची: इसमें भारतीय राज्यों और भारतीय राज्यक्षेत्र का उल्लेख है।
- तीसरी अनुसूची: इसमें पद धारकों के लिए शपथ और प्रत्यावेदन शामिल हैं।
मूल अधिकार:
- अनुच्छेद 23: मानव के दुर्व्यापार और बलात श्रम का प्रतिषेध
- अनुच्छेद 24: बालकों के नियोजन का प्रतिषेध।
राज्य की नीति के निदेशक तत्व:
- अनुच्छेद 38: राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्धि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाएगा
- अनुच्छेद 39 (केवल पहला भाग): पुरुष और स्त्री सभी नागरिकों को समान रूप से जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार हो;

Question 5 of 5
5. Question
संघ सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- राजस्व विभाग केंद्रीय बजट को तैयार करने हेतु जिम्मेदार है जिसे संसद में प्रस्तुत किया जाता है।
- भारत की संसद की स्वीकृति के बिना भारत की संचित निधि से धन नहीं निकाला जा सकता है।
- लोक लेखे से किए गए सभी संवितरणों को भारत की संसद की स्वीकृति की आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
उत्तर: c)
- संविधान तीन प्रकार की निधियां स्थापित करता है: संचित निधि (Consolidated Fund); लोक लेखा (Public Account); आकस्मिकता निधि (Contingency Fund)।
- भारत की संचित निधि से निकासी के लिए पूर्व स्वीकृति आवश्यक होती है। भारत की आकस्मिक निधि से लिए गए आहरण को संसद द्वारा बाद में भी स्वीकृत किया जा सकता है। लोक लेखे से किए गए आहरण के लिए स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है।
- विभिन्न केंद्रीय करों से प्राप्त राजस्व का आकलन राजस्व विभाग का प्राथमिक कार्य है और वर्तमान एवं अगले वर्ष के लिए व्यय का आकलन व्यय विभाग द्वारा किया जाता है। व्यय विभाग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के संसाधनों का भी आकलन करता है।
- बजट प्रभाग “आर्थिक मामलों के विभाग” का एक हिस्सा है।