HINDI - INSIGHTS CURRENT EVENTS QUIZ 2020
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Current Affairs Quiz in HINDI Medium. Hope you are happy with our Hindi Current Affairs. The following Quiz is based on the Hindu, PIB and other news sources. It is a current events based quiz. Solving these questions will help retain both concepts and facts relevant to UPSC IAS civil services exam – 2020-2021
To view Solutions, follow these instructions:
-
Click on – ‘Start Quiz’ button
-
Solve Questions
-
Click on ‘Quiz Summary’ button
-
Click on ‘Finish Quiz’ button
-
Now click on ‘View Questions’ button – here you will see solutions and links.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading | ||||
No data available | ||||
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए।
प्राय: समाचारों में चर्चित स्थान देश
- ओरोमिया (Oromia) नाइजीरिया
- बोगेनविले (Bougainville) पापुआ न्यू गिनी
- जुबलैंड (Jubaland) सऊदी अरब
- अल-क़दरिफ (Al-Qadarif) सूडान
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुम्मेलित हैं?
Correct
उत्तर: c)
- ओरोमिया क्षेत्र इथियोपिया के नौ क्षेत्रीय राज्यों में से एक है।
- बोगेनविले द्वीप पापुआ न्यू गिनी के बोगनविले के स्वायत्त क्षेत्र का मुख्य द्वीप है, जिसे बोगेनविले प्रांत भी कहा जाता है।
- जुबलैंड दक्षिणी सोमालिया में स्थित एक स्वायत्त क्षेत्र है।
- अल क़दरिफ सूडान के 18 राज्यों में से एक है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
1 pointsसुंदरवन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- सुंदरवन बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और तीस्ता नदियों के संगम पर निर्मित डेल्टा में एक मैन्ग्रोव क्षेत्र है।
- भारतीय सुंदरवन क्षेत्र का भारत के कुल मैंग्रोव वन क्षेत्र में 50% से अधिक का हिस्सा है।
- सुंदरवन मैंग्रोव्स इकोरीजन (Sundarbans Mangroves ecoregion) विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: c)
- सुंदरवन बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम पर निर्मित डेल्टा में एक मैन्ग्रोव क्षेत्र है।
- यह भारत के पश्चिम बंगाल में हुगली नदी से लेकर बांग्लादेश में बालेश्वर नदी तक फैला हुआ है।
- सुंदरवन के चार संरक्षित क्षेत्रों अर्थात सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरवन पश्चिम, सुंदरवन दक्षिण और सुंदरवन पूर्व वन्यजीव अभयारण्यों को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
- सुंदरवन मैंग्रोव्स इकोरीजन (Sundarbans Mangroves ecoregion) विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र है, जिसमें 20,400 वर्ग किलोमीटर (7,900 वर्ग मील) क्षेत्र शामिल है।
- 2019 में, भारतीय सुंदरवन को अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र्भूमि (वेटलैंड) का दर्जा प्रदान किया गया था।
- भारतीय सुंदरवन क्षेत्र का भारत के कुल मैंग्रोव वन क्षेत्र में 60% से अधिक का हिस्सा है। यह भारत की 27वीं रामसर साइट है, और 4,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र के साथ वर्तमान में देश की सबसे बडी आरक्षित आर्द्रभूमि है।

Question 3 of 5
3. Question
1 pointsबांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (Bandipur National Park) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है।
- इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित किया गया है।
- केरल और कर्नाटक के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: d)
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत एक टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित किया गया था। यह भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।
- इसके निकट स्थित नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान और वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के साथ मिलकर, यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व (Nilgiri Biosphere Reserve) का हिस्सा है जो इसे दक्षिणी भारत में सबसे बड़ा आरक्षित क्षेत्र और दक्षिण एशिया में जंगली हाथियों का सबसे बड़ा पर्यावास स्थान बनाता है।
- राष्ट्रीय राजमार्ग-766 कर्नाटक और केरल को जोड़ता है। यह बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरता है।

Question 4 of 5
4. Question
1 pointsएशिया प्रशांत व्यापार समझौते (Asia Pacific Trade Agreement: APTA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- एशिया-प्रशांत व्यापार समझौता (APTA) एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के मध्य सबसे पुराना वरीयता प्राप्त व्यापार समझौता है।
- APTA, “एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UN ESCAP)” के सभी सदस्यों के लिए खुला है, जो APTA सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
- भारत APTA का सदस्य नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: a)
- एशिया-प्रशांत व्यापार समझौता (Asia Pacific Trade Agreement: APTA), जिसे पहले बैंकाक समझौते के रूप में जाना जाता था। इस पर 1975 में हस्ताक्षर किए गए थे और 2 नवंबर 2005 को इसका एशिया-प्रशांत व्यापार समझौता नाम रखा गया। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच सबसे पुराना वरीयता प्राप्त व्यापार समझौता (preferential trade agreement) है। APTA के सात सदस्य राष्ट्र हैं – बांग्लादेश, चीन, भारत, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मंगोलिया, कोरिया गणराज्य और श्रीलंका हैं।
- APTA का प्रमुख उद्देश्य सात सदस्यों राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास को तेज करना है।
- इसका उद्देश्य व्यापार उदारीकरण के उपायों को अपनाने के माध्यम से आर्थिक विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है। APTA, “एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific: UN ESCAP)” के सभी सदस्यों के लिए खुला है, जो APTA सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
- APTA अल्प विकसित देशों (Least Developed Countries: LCDs) की विशेष जरूरतों की पहचान करता है और उनके पक्ष में ठोस वरीयता उपायों के लिए कार्य करता है (अनुच्छेद 3)। भागीदार राष्ट्र LDC सदस्यों (अनुच्छेद 7) को विशेष रियायतें प्रदान कर सकते हैं और भागीदार LDC द्वारा तकनीकी सहायता के लिए किए गए अनुरोधों पर उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
- अल्प विकसित देशों के लिए मूल स्थितियों के नियम भी अधिक लचीले हैं।

Question 5 of 5
5. Question
1 pointsSUTRA PIC (Scientific Utilization through Research Augmentation- Prime Products from Indigenous Cows) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- SUTRA PIC ‘स्वदेशी गायों’ पर शोध करने का एक कार्यक्रम है।
- यह जैव प्रौद्योगिकी विभाग के नेतृत्व में कार्यरत है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय मूल की गायों के पारंपरिक रूप से संसाधित डेयरी उत्पादों के लिए मानक विकसित करना है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct
उत्तर: c)
- केंद्र सरकार ने ’स्वदेशी’ गायों पर शोध करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। SUTRA PIC (Scientific Utilization through Research Augmentation- Prime Products from Indigenous Cows) को कई वैज्ञानिक मंत्रालयों द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology: DST) द्वारा किया जा रहा है।
- इसमें जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research), आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) भागीदार हैं।
- SUTRA PIC कार्यक्रम की निम्नलिखित पाँच थीम्स हैं-
- स्वदेशी गायों की विशिष्टता (Uniqueness of Indigenous Cows);
- कृषि अनुप्रयोगों के लिये देशी गायों से प्रमुख उत्पाद प्राप्त करना;
- खाद्य और पोषण के लिये देशी गायों से प्रमुख उत्पाद प्राप्त करना;
- स्वदेशी गायों पर आधारित उपयोगी वस्तुओं से संबंधित प्रमुख उत्पाद प्राप्त करना;
- स्वदेशी गायों से चिकित्सा और स्वास्थ्य के लिये प्रमुख उत्पाद प्राप्त करना;
- लक्ष्य और उद्देश्य:
-
- भारतीय देशी गायों से प्राप्त दुग्ध और दुग्ध उत्पादों के विशेषीकरण के संबंध में वैज्ञानिक अनुसंधान करना।
- इसके अंतर्गत पारंपरिक तरीकों से गायों की देशी नस्लों से तैयार दही और घी के पोषण तथा चिकित्सीय गुणों पर वैज्ञानिक शोध करने के संबंधी प्रस्ताव भी रखा गया है।
- भारतीय मूल की गायों के पारंपरिक रूप से संसाधित डेयरी उत्पादों के लिए मानकों का विकास करना, इत्यादि है।